Responsive Scrollable Menu

Ravi Dubey: ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने पत्नी सरगुन मेहता से छुपाई थी ये बड़ी बात; जिसे जानकर एक्ट्रेस हो गई थी शॉक्ड!

Ravi Dubey In Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही जहां रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की चर्चा हो रही है, वहीं अब लक्ष्मण बने रवि दुबे भी सुर्खियों में आ गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रवि दुबे ने फिल्म में अपने ‘लक्ष्मण’ के किरदार के बारे में अपनी पत्नी सरगुन मेहता को भी नहीं बताया था। यह खुलासा खुद सरगुन ने एक इंटरव्यू में किया था।

सरगुन को कैसे चला पता?

सरगुन मेहता ने बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब किसी ने उन्हें अचानक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक-दूसरे के काम के बारे में तब तक बात नहीं होती, जब तक वह आधिकारिक रूप से सामने न आ जाए।

सरगुन के मुताबिक, रवि दुबे अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल हैं और शूटिंग से जुड़ी कोई जानकारी घर पर शेयर नहीं करते। जब भी वो शूट पर जाते थे, तो सिर्फ इतना कहते थे कि काम पर जा रहा हूं।

यह भी पढ़े - 4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!

ड्राइवर से लेती थी जानकारी

सरगुन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कई बार उन्होंने रवि के ड्राइवर से सेट के बारे में पूछने की कोशिश की। हालांकि, तब भी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती थी।

टीजर में दिखी लक्ष्मण की झलक

Ravi Dubey As Lakshman

हालांकि टीजर में रवि दुबे की झलक बहुत कम और धुंधली दिखाई गई है, लेकिन फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर लक्ष्मण के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

स्टारकास्ट और बजट

Ravi Dubey As Lakshman

फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है।

दो भागों में होगी रिलीज

रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। अब फैंस को उनके ‘लक्ष्मण’ अवतार का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़े - टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद

Continue reading on the app

Volume 1 Song: सभी जगह से डिलीट होगा हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना 'अश्लील' गाना, दिल्ली HC ने कहा- 'सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं'

Volume 1 song: सिंगर-रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही अनबन के बीच, उनका विवादित गाना 'वॉल्यूम 1' एक बार फिर सुर्खियों में। इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। कोर्ट ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत डिलीट करने का आदेश दिया है।

2006-07 सुर्खियों में रहे इस गाने पर कोर्ट ने कहा कि यह गाना बेहद अश्लील, स्पष्ट रूप से आपत्तिजनक और महिलाओं, कलात्मक मूल्यों और सामाजिक मानदंडों के प्रति अपमानजनक है।

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है, जहां कोर्ट की अंतरात्मा तक झकझोर दी गई है। जज ने माना कि गाने के लिरिक्स न सिर्फ अभद्र हैं, बल्कि महिलाओं को मजाक और यौन वस्तु के रूप में पेश करने की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की सामग्री को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता, खासकर तब जब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हो और नाबालिगों तक भी पहुंच रही हो।

‘सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं

अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज ऐसी सामग्री को खुले तौर पर उपलब्ध रहने या उससे कमाई करने की अनुमति नहीं दे सकता। इसी के चलते संबंधित प्लेटफॉर्म्स और अधिकार रखने वाले सभी पक्षों को तुरंत इस गाने के लिंक हटाने का निर्देश दिया गया है।

विवादों में रहा ये गाना

गौरतलब है कि Volume 1 गाना 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में रिलीज हुआ था, जब हनी सिंह और बादशाह एक ही ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी शामिल थे। बाद में आपसी मतभेदों के चलते यह ग्रुप टूट गया और दोनों कलाकारों के बीच विवाद भी सामने आया।

 

Continue reading on the app

  Sports

3 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, धनलाभ के योग!

अप्रैल महीने की तीसरे तारीख को असुरों के गुरु शुक्र नक्षत्र पद गोचर (Shukra Nakshatra Pada Gochar) करने वाले हैं। जिसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को नवग्रह का अहम हिस्सा माना जाता है।  कुंडली में इसकी स्थिति आर्थिक स्थिति, करियर, कारोबार, वैवाहिक जीवन, लव लाइफ और … Thu, 02 Apr 2026 23:43:03 GMT

  Videos
See all

Gir Lion Street Stroll : जब आधी रात जूनागढ़ की गलियों में निकले 6 बब्बर शेर! Lion On Road | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:00:55+00:00

Is Trump right to claim US imports 'almost no oil' via Strait of Hormuz? #StraitOfHormuz #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:15:00+00:00

Iran News : ट्रंप से 'ना हो पाएगा'.. नरेंद्र मोदी ही होर्मुज खुलवाएंगे? | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:13:36+00:00

America Israel Iran War: ईरान के खतरनाक मिसाइल हमले से इजरायल में मची भगदड़! Netanyahu vs Trump Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T21:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers