Responsive Scrollable Menu

Volume 1 Song: सभी जगह से डिलीट होगा हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना 'अश्लील' गाना, दिल्ली HC ने कहा- 'सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं'

Volume 1 song: सिंगर-रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच चल रही अनबन के बीच, उनका विवादित गाना 'वॉल्यूम 1' एक बार फिर सुर्खियों में। इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। कोर्ट ने इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत डिलीट करने का आदेश दिया है।

2006-07 सुर्खियों में रहे इस गाने पर कोर्ट ने कहा कि यह गाना बेहद अश्लील, स्पष्ट रूप से आपत्तिजनक और महिलाओं, कलात्मक मूल्यों और सामाजिक मानदंडों के प्रति अपमानजनक है।

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है, जहां कोर्ट की अंतरात्मा तक झकझोर दी गई है। जज ने माना कि गाने के लिरिक्स न सिर्फ अभद्र हैं, बल्कि महिलाओं को मजाक और यौन वस्तु के रूप में पेश करने की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की सामग्री को ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ के नाम पर सही नहीं ठहराया जा सकता, खासकर तब जब यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध हो और नाबालिगों तक भी पहुंच रही हो।

‘सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं

अपने आदेश में कोर्ट ने कहा कि कोई भी सभ्य समाज ऐसी सामग्री को खुले तौर पर उपलब्ध रहने या उससे कमाई करने की अनुमति नहीं दे सकता। इसी के चलते संबंधित प्लेटफॉर्म्स और अधिकार रखने वाले सभी पक्षों को तुरंत इस गाने के लिंक हटाने का निर्देश दिया गया है।

विवादों में रहा ये गाना

गौरतलब है कि Volume 1 गाना 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में रिलीज हुआ था, जब हनी सिंह और बादशाह एक ही ग्रुप ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे। इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी शामिल थे। बाद में आपसी मतभेदों के चलते यह ग्रुप टूट गया और दोनों कलाकारों के बीच विवाद भी सामने आया।

 

Continue reading on the app

ACP Vikrant: OTT पर सस्पेंस का नया धमाका, आखिर क्यों इस वीकेंड 'ACP विक्रांत' आपकी पहली पसंद होनी चाहिए?

ACP Vikrant: इस वीकेंड OTT पर देखने के लिए काफी कुछ नया है, लेकिन अगर आप एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखे, तो ACP विक्रांत एक शानदार चॉइस हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज CSK vs PBKS:चेपॉक में पिछले तीनों मैच पंजाब ने जीते, आज भी धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई

IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस 7 बजे होगा। पंजाब ने अपना पहला मैच गुजरात के खिलाफ जीता। वहीं चेन्नई को राजस्थान के खिलाफ हार मिली। CSK आज भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के बिना उतरेगी। दोनों इंजरी के कारण बाहर हैं। पिछले सीजन दोनों मैच पंजाब ने जीते चेन्नई और पंजाब के बीच मुकाबले हमेशा से ही रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमें 33 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें CSK ने 17 और PBKS ने 15 मैच जीते। जबकि एक मैच टाई रहा, जिसे सुपर ओवर में पंजाब ने जीता था। पिछले सीजन दोनों मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था। चेपॉक में दोनों टीमें 9 बार आमने-सामने हुईं, चेन्नई को 4 और पंजाब को 5 में जीत मिली। यहां पिछले तीनों मैच PBKS ने ही जीते। धोनी-ब्रेविस नहीं खेलेंगे CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। ब्रेविस साइड स्ट्रेन से जूझ रहे हैं, जबकि धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी पहला मैच भी नहीं खेल पाए थे। कोनोली ने पिछले मैच में अर्धशतक लगाया पंजाब किंग्स को ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली के रूप में तीसरे नंबर का भरोसेमंद बल्लेबाज मिल गया है। उन्होंने पिछले मैच में टीम को खराब शुरुआत से उबारकर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पंजाब की गेंदबाजी भी मजबूत नजर आ रही है। अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने टाइटंस के खिलाफ अपनी लाइन और गति से प्रभावित किया। उन्होंने मिडिल ओवर्स में रनों पर रोक लगाई और 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्हें तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख का अच्छा साथ मिला था। पहले मैच में CSK की बैटिंग-बॉलिंग दोनों फीकी रही CSK के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राजस्थान के खिलाफ संजू सैमसन CSK के लिए अपने पहले मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के नहीं चल पाने के कारण सरफराज खान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा गया, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। बॉलिंग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे मैट हेनरी और नूर अहमद जैसे गेंदबाज फीके पड़ गए। चेन्नई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती आई है। यहां बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन एक बार टिकने के बाद बड़ी पारी खेली जा सकती है। यहां का सरफेस सूखा (लाल मिट्टी) होता है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ और धीमा होता जाता है और गेंद टर्न लेने लगती है। शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी थोड़ी आसान रहती है क्योंकि नई गेंद अच्छे से बैट पर आती है, लेकिन 7-8 ओवर के बाद पिच धीमी पड़ने लगती है और स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है। मिडिल और डेथ ओवर्स में रन बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। इस मैदान पर अब तक 91 मैच खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 51 मैच जीते, जबकि 40 मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। उमस भरा रहेगा मौसम मैच वाले दिन चेन्नई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। यहां का तापमान 26 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मैच में बारिश की संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड, आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जैमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या। Thu, 02 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:32+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:29+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | अमेरिका का ईरान के खिलाफ युद्ध का मकसद पूरा होने वाला है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers