मुंगेर में पकड़ा गया भ्रष्ट पेशकार, विजिलेंस टीम ने 170000 रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
विजिलेंस टीम के शिकंजे में फंसा पेशकार
Ravi Dubey: ‘रामायण’ में लक्ष्मण बने रवि दुबे ने पत्नी सरगुन मेहता से छुपाई थी ये बड़ी बात; जिसे जानकर एक्ट्रेस हो गई थी शॉक्ड!
Ravi Dubey In Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही जहां रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की चर्चा हो रही है, वहीं अब लक्ष्मण बने रवि दुबे भी सुर्खियों में आ गए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि रवि दुबे ने फिल्म में अपने ‘लक्ष्मण’ के किरदार के बारे में अपनी पत्नी सरगुन मेहता को भी नहीं बताया था। यह खुलासा खुद सरगुन ने एक इंटरव्यू में किया था।
सरगुन को कैसे चला पता?
सरगुन मेहता ने बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब किसी ने उन्हें अचानक बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके घर में एक-दूसरे के काम के बारे में तब तक बात नहीं होती, जब तक वह आधिकारिक रूप से सामने न आ जाए।
सरगुन के मुताबिक, रवि दुबे अपने काम को लेकर बेहद प्रोफेशनल हैं और शूटिंग से जुड़ी कोई जानकारी घर पर शेयर नहीं करते। जब भी वो शूट पर जाते थे, तो सिर्फ इतना कहते थे कि काम पर जा रहा हूं।
यह भी पढ़े - 4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!
ड्राइवर से लेती थी जानकारी
सरगुन ने मजाकिया अंदाज में बताया कि कई बार उन्होंने रवि के ड्राइवर से सेट के बारे में पूछने की कोशिश की। हालांकि, तब भी उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती थी।
टीजर में दिखी लक्ष्मण की झलक
हालांकि टीजर में रवि दुबे की झलक बहुत कम और धुंधली दिखाई गई है, लेकिन फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर लक्ष्मण के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
स्टारकास्ट और बजट
फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण) और सनी देओल (हनुमान) जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है।
दो भागों में होगी रिलीज
रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। अब फैंस को उनके ‘लक्ष्मण’ अवतार का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़े - टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
Haribhoomi



















