Responsive Scrollable Menu

अमेरिका ने क्यों भेजा है आर्टेमिस-2 मिशन [Artemis II astronauts embark on a flight around the moon]

नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस‑2 मिशन बुधवार को चांद की ओर रवाना हो गया. इसके जरिए आधी सदी बाद एक बार फिर इंसान चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेंगे. #dwhindi #nasa #artemis Satellite images show NASA's Space Launch System (SLS) rocket ahead of a launch on Wednesday, that sent four astronauts  on the Artemis II mission, a high-stakes voyage around the moon that marks the United States' boldest step yet toward returning humans to the lunar surface later this decade in a race with China.

Continue reading on the app

हनी सिंह-बादशाह को अश्लील गाने पर हाई कोर्ट की फटकार:सभी जगह से हटाने के आदेश; कहा- अश्लीलता और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सिंगर हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने उनके करीब दो दशक पुराने विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' वॉल्यूम 1 को इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने इस गाने के बोल को 'बेहद अश्लील' और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है। जस्टिस पुरुशेंद्र कौरव की अदालत ने हनी सिंह और बादशाह को नोटिस जारी कर कड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि गाने का टाइटल और बोल इतने आपत्तिजनक हैं कि उन्हें आधिकारिक आदेश में लिखना भी संभव नहीं है। अदालत ने निर्देश दिया कि गूगल, यूट्यूब और स्पॉटिफाई जैसे सभी म्यूजिक और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म से इस गाने के ओरिजिनल वर्जन, रीमिक्स और यूआरएल को तुरंत ब्लॉक किया जाए। कोर्ट ने कहा- 'अंतरात्मा को झकझोर दिया' जस्टिस कौरव ने अपने चैंबर में गाने को सुनने और उसके बोल पढ़ने के बाद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, यह उन चुनिंदा मामलों में से एक है जिसने कोर्ट की अंतरात्मा को अंदर तक हिला दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गाने के बोल महिलाओं का अपमान करते हैं और उन्हें मजाक का पात्र बनाते हैं। इसमें कोई भी कलात्मक या सामाजिक मूल्य नहीं है। कोर्ट ने साफ किया कि कलात्मक अभिव्यक्ति की आड़ में ऐसी अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू शक्ति दल ने दायर की थी याचिका यह कार्रवाई हिंदू शक्ति दल की याचिका पर हुई है। याचिका में दलील दी गई थी कि यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध है और युवाओं पर गलत असर डाल रहा है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने इस गाने की कुछ लाइनें गाई थीं, जिससे साबित होता है कि यह गाना उन्हीं का है। इसके बाद कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी विवादित लिंक ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कंटेंट को पैसे कमाने की इजाजत नहीं कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री फैलाना, जो नाबालिगों के लिए भी उपलब्ध है, समाज के लिए ठीक नहीं है। जस्टिस कौरव ने कहा, समाज में शालीनता के मानकों की अनदेखी की जा रही है। कानून से चलने वाला कोई भी सभ्य समाज ऐसे कंटेंट को पैसे कमाने का जरिया बनने की इजाजत नहीं दे सकता। अब 7 मई को होगी अगली सुनवाई 'माफिया मुंडीर' ग्रुप 2000 के दशक में हनी सिंह और बादशाह द्वारा शुरू किया गया था, जिसमें बाद में रफ्तार और इक्का जैसे कलाकार भी जुड़े थे। हालांकि, बाद में विवादों के कारण यह ग्रुप टूट गया। इस गाने को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है, लेकिन अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद इसे डिजिटल दुनिया से पूरी तरह हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मामले की अगली सुनवाई अब 7 मई को तय की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। 

टॉस जीतकर केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रहाणे की टीम 16 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। 

इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही। 

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए। 
Thu, 02 Apr 2026 23:38:19 +0530

  Videos
See all

What is a day in the life of an astronaut really like? #Astronaut #Space #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:15:03+00:00

Option 1: Iran-US War End:1 बजते ही Donald Trump का बड़ा ऐलान, युद्ध खत्म?Operation Epic Fury Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:30:05+00:00

Iran- Israel War : क्या इस महायुद्ध को ईरान रोक देगीा? | America | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:30:06+00:00

Poppy Playtime: The game that has more fans than players | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers