नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआती 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी 10 टीमों ने एक-एक मुकाबले खेल लिए हैं. वहीं कई विदेशी खिलाड़ी ऐसे में जो अब तक अपनी फ्रेंचाइजी टीम से अब तक नहीं जुड़े हैं, जिसमें श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी शामिल हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं. नुवान तुषारा को आईपीएल 2026 खेलने के लिए अब तक श्रीलंका क्रिकेट से NOC नहीं मिली है, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का रुख किया है और सभी को चौंका दिया है.
नुवान तुषारा ने कोर्ट से की मामले में हस्तक्षेप की मांग
IPL 2026 में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को NOC देने के लिए पहले फिटनेस टेस्ट को पास करना अनिवार्य कर दिया था. नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट की ओर से अब तक इसलिए एमओसी नहीं दिया गया है, क्योंकि वह फिटनेस टेस्ट को पास करने में नाकाम रहे हैं.
अब नुवान तुषारा ने अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट को NOC जारी करने का आदेश देने की मांग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषारा के याचिका की सुनवाई 9 अप्रैल को होगी. स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार नुवान तुषारा ने दलील दी है कि श्रीलंका क्रिकेट के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं.
???? RCB STAR DRAGS SRI LANKA BOARD TO BOARD TO COURT ????
— Sam (@Cricsam01) April 2, 2026
Nuwan Thushara said – “My contract ended on March 31, but SLC is blocking my NOC for IPL 2026 citing fitness! This is costing me my ₹1.6 Crore RCB contract. I have moved to court for justice!” ????pic.twitter.com/qarQsItBeA
राजस्थान में झमाझम बारिश से फसल चौपट, बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय; नहीं मिलेगी राहत
राजस्थान में झमाझम बारिश से फसल चौपट, बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय; नहीं मिलेगी राहत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama

















