Responsive Scrollable Menu

19 वर्षीय से लेकर 27 तक, IPL 2026 के शुरुआत में इन 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका, कोई रहा हिट तो कोई फ्लॉप

IPL 2026 के शुरुआती 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. यानी सभी 10 टीमें ने एक-एक मैच खेल लिया है. इस सीजन के शुरुआती 5 मैचों में कुल पांच खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला. 19 वर्ष से लेकर 27 साल तक के खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला, किसी प्लेयर के लिए ड्रीम डेब्यू रहा, तो किसी के लिए बुरा सपना, तो चलिए उन 5 प्लेयर्स के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में डेब्यू करने का मौका मिला.

कूपर कोनोली के लिए रहा ड्रीम डेूब्यू

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय स्टार बल्लेबाज को आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया. कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में ही तहलका मचा दिया और पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने एक मुश्किल स्थिति में मैच विनिंग पारी खेली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के लिए 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी. बता दें कि कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 3 करोड़ में खरीदा था.  

मुकुल चौधरी आईपीएल डेब्यू मैच में हुए फ्लॉप

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 वर्षीय को मुकुल चौधरी का डेब्यू कराया, मगर इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए आईपीएल डेब्यू निराशाजनक रहा. मुकुल चौधरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 11 गेंद पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. वो टी-20 क्रिकेट में एक फिनिशर रोल अदा करते हैं, लेकिन LSG के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपये थी. मुकुल के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भी बिडिंग वॉर देखने को मिली थी, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने बाजी मारी थी. 

कार्तिक शर्मा के लिए निराशाजनक रहा आईपीएल डेब्यू

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के अपने पहले ही मैच में 19 वर्षीय खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को डेब्यू करने का मौका दिया, लेकिन कार्तिक के लिए उनका आईपीएल डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में कार्तिक शर्मा ने 15 गेंद पर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में कार्तिक शर्मा को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने, लेकिन इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए डेब्यू मैच निराशाजनक रहा. 

बृजेश शर्मा के लिए शानदार रहा आईपीएल डेब्यू

IPL 2026 के पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से 27 वर्षीय तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने अपना आईपीएल डेब्यू किया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा के लिए ड्रीम डेब्यू रहा. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए और सुर्खियां बटोरी. बृजेश को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था. 

23 वर्षीय अशोक शर्मा ने GT की ओर से किया आईपीएल डेब्यू

आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस ने 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल डेूब्यू करने का मौका दिया. अशोक के आईपीएल डेब्यू ठीक-ठाक रहा. उन्होंने 3 ओवर में 31 रन देकर एक विकेट चटकाए थे. खास बात यह रही कि अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही अशोक शर्मा ने 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की और अपना पहला आईपीएल विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों को कहा अलविदा

Continue reading on the app

'वॉल्यूम 1' गाने को दिल्ली हाईकोर्ट ने हटाने के दिए आदेश, हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार

Honey Singh and Badshah Controversial Song Volume 1: दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया है. जी हां, कोर्ट ने कहा कि ये गाना बेहद अश्लील, अभद्र और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज ऐसे कंटेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रहने की इजाजत नहीं दे सकता.

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल के पहले सीजन में कितनी थी विराट कोहली की सैलरी? अब मिलता है 175 गुना ज्यादा पैसा

Virat Kohli first IPL season salary: इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली ने अपनी शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से की थी और तब से वह इसी टीम के साथ जुड़े हैं. विराट कोहली आज आरसीबी के आइकन प्लेयर हैं और सबसे ज्यादा सैरली पाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पहले सीजन में विराट कोहली की कितनी सैलरी थी. Sat, 4 Apr 2026 13:43:39 +0530

  Videos
See all

Delhi incident: दोस्ती ने ले ली दोस्त किशोरी की जान | Seemapuri | Teen Girl Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:17:23+00:00

Shimla Namaz Controversy: शिमला की सड़कों पर नमाज | Himachal Pradesh | Land Grab | Tourism | Chamba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:10:49+00:00

Imran Pratapgarhi News: इमरान प्रतापगढ़ी का BJP पर जोरदार हमला ! #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:03:21+00:00

Iran US Israel War News LIVE: जंग में अमेरिकी सेना ने डाल दिए हथियार? | Middle East | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers