'वॉल्यूम 1' गाने को दिल्ली हाईकोर्ट ने हटाने के दिए आदेश, हनी सिंह-बादशाह को लगाई फटकार
Honey Singh and Badshah Controversial Song Volume 1: दिल्ली हाईकोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने 'माफिया मुंडीर' (वॉल्यूम 1) को तुरंत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाने का आदेश दिया है. जी हां, कोर्ट ने कहा कि ये गाना बेहद अश्लील, अभद्र और महिलाओं के प्रति अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज ऐसे कंटेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रहने की इजाजत नहीं दे सकता.
#Breaking
— Bar and Bench (@barandbench) April 2, 2026
"Conscience of the court is shaken to the core... Deeply derogatory and obscene song."
Delhi High Court orders the removal of Honey Singh and Badshah's controversial song "Volume 1" from all social media and music streaming platforms. @asliyoyo #Badshah pic.twitter.com/p3S4D4ZH3I
जब रणबीर कपूर ने 'बीफ' को बताया था फेवरेट, भगवान राम का रोल निभाने पर जमकर हुआ था बवाल
Ranbir Kapoor on Eating Beef: रणबीर कपूर की रामायण की पहली झलक का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार खत्म हो गया है. नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायण के राम की पहली झलक (Ramayana Teaser) सामने आ गई है. भगवान राम के किरदार में रणबीर छा गए, उनके हर एक अंदाज में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की झलक दिख रही है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल को निभाने से पहले रणबीर को काफी ट्रोल किया गया था, इसकी वजह बीफ खाना था. चलिए जानते हैं.
बीफ पर रणबीर का सालों पुराना बयान
दरअसल, जब पता चला था कि रणबीर भगवान राम का रोल निभा रहे थे, तो लोगों ने इसे लेकर काफी आपत्ति जताई थी. इसी वजह रणबीर कपूर का सालों पुराना एक बयान था.अपने एक पुराने इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था उन्हें बीफ यानी गोमांस खाना काफी ज्यादा पसंद है. रणबीर ने साल 2011 में टीवी पर्सनेलिटी कुणाल विजयकर के साथ खाने पर चर्चा की थी. उन्होंने कहा था- 'I am Big Beef Boy' मतलब मुझे बीफ खाना बहुत पसंद है. मेरी फैमिली पेशावर से हैइसलिए उनके साथ कई सारे पेशावरी फूड भी इधर आए.'
A beef eater like #RanbirKapoor, after self-declaring that he enjoys eating 'beef' like Peshawar,should not be allowed in places of worship that R sacred 2 us Hindus. Nor does RK have any right 2 make a film on our God. How dare he go to the temple wearing ???????? #BoycottBrahmastra pic.twitter.com/FF73iYS2oN
— Unique SSR'S Team????️???????????????? (@PureLove4SSR) August 29, 2022
लोगों ने जताई थी आपत्ति
रणबीर का ये वीडियो जब वायरल हुआ था तो लोगों ने उनके राम का किरदार निभाने को लेकर कई सवाल खडे़ किए थे. लोग पूछने लगे कि क्य बीफ खाने वाला व्यक्ति 'रामायण' में भगवान राम का रोल निभाएगा. बॉलीवुड को क्या हो गया है? एक और पोस्ट में लिखा गया था- 'एक शख्स जो सनातन धर्म का मजाक उड़ाता है. एक शख्स जो शान से बीफ खाता है.एक शख्स जो हमारी मान्यताओं को अपमानित करता है.वो अब स्क्रीन पर भगवान राम का रोल निभाएगा.' हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये खबर आई थी कि एक्टर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए मास-शराब का सेवन करना छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी रामायण
बता दें, हाल ही में रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेसिल में स्पेशल टीजर स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें कई लोग पहुंचे थे. इस दौरान रणबीर कपूर ने दर्शकों और मीडिया के साथ बात भी की थी और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे. इसी बातचीत में रणबीर ने बताया था कि बताया कि जब उनके पास सबसे पहले फिल्म रामायण का ऑफर आया था तब उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था. एक्टर ने कहा- 'मैं नमित से कहा था कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं. मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा और मैंने इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया.' हालांकि बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर ने बनने के फैसला बदला.
कैसी है भगवान राम की पहली झलक?
वहीं, ‘रामायण’ का टीजर (Ramayana Teaser ) भी जारी कर दिया गया है, जो काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स से लेकर इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बिल्कुल सौम्य-शांत लग रहे हैं. रणबीर कपूर को कभी धनुष बाण के साथ योद्धा रूप में देखा जा सकता है तो कभी वो अयोध्या के राजा राम के रूप में नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर पूरा टीजर देखने में मंत्र मुग्ध करने वाला लग रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश , लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, विजय सेतुपति जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरे 2027 की दिवाली में होगा.
ये भी पढ़ें- 'मैं फिट नहीं हूं', रणबीर कपूर ने ठुकरा दिया था 'Ramayana' का ऑफर, फिर छोटी बच्ची की वजह से बने भगवान राम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















