Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Development News: 910 करोड़ की लागत से बदलेगा जयपुर-किशनगढ़ मार्ग, 5 फ्लाईओवर निर्माण को मिली मंजूरी

Rajasthan Development News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण के लिए नए प्रोजेक्ट के लिए राशि जुटा ली है. इससे मार्गों का एडवांस डेवलपमेंट होने वाला है. दरअसल, भजनलाल सरकार ने जयपुर में यातायात को सुगम और आधुनिक बनाने के लिए नई पहल की शुरू की है. जयपुर में किशनगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे पर 5 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे. इस महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 910.90 करोड़ रुपयों की मंजूरी दे दी है.

क्या होगा इस नए फ्लाईओवर के बनने से?

अगर राजस्थान सरकार का यह प्रोजेक्ट के पूरा हो जाता है तो इससे कई फायदे होने वाले हैं. इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद जयपुर से किशनगढ़ तक की यात्रा काफी तेज, सुगम और सुरक्षित हो जाएगी. फिलहाल, इस मार्ग पर हैवी ट्रैफिक की स्थिति बनी रहती है, खासकर प्रमुख जंक्शनों पर. नए फ्लाईओवर बनने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Mega Project: राजस्थान को मिलेगा नया शहरी हब, 10 हजार एकड़ में बसेगी नई मॉडर्न सिटी, हजारों को मिलेगा रोजगार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिली मंजूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब हाईवे को एक्सप्रेसवे की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी शुरू की जा चुकी है. इस योजना के तहत मुख्य मार्ग के दोनों ओर 2-2 लेन की सर्विस लेन बनाई जाएंगी. इन सर्विस लेन का इस्तेमाल सिर्फ स्थानीय यातायात के लिए किया जाएगा जबकि लंबी दूरी तय करने वाले वाहन मेन लेन पर बिना रुकावट के तेज गति से सफर कर सकेंगे.

90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बनेगा फ्लाईओवर

करीब 90 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर बड़ के बालाजी, नागसोटा, गिदानी, दांतरी और टोलामल जैसे प्रमुख स्थानों पर फ्लाईओवर को बनाया जाएगा. इन फ्लाईओवरों के निर्माण से जंक्शनों पर बार-बार रुकने की समस्या खत्म होगी. इससे यात्रा समय में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण का स्तर भी कम होगा.

हीरापुरा जंक्शन पर भी दिखेगा बड़ा बदलाव

जयपुर के व्यस्त इलाकों में शामिल 200 फीट बाइपास स्थित हीरापुरा जंक्शन पर भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. यहां ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए 2 अंडरपास और दो फ्लाईओवर बनेंगे. एक अंडरपास मानसरोवर से दिल्ली तक, सिरसी और कालवाड़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए होगा, जबकि दूसरा अंडरपास दिल्ली से मानसरोवर आने वाले ट्रैफिक के लिए तैयार किया जाएगा.

ट्रैफिक भी होगा कम

दोनों अंडरपास की लंबाई लगभग 600 से 700 मीटर तक रहेगी और इनमें दो-दो लेन भी बनाई जाएंगी. इसके साथ ही जयपुर-अजमेर और अजमेर-दिल्ली रूट के लिए अलग-अलग फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा.

NHAI ने दिए निर्देश

इस परियोजना के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पहले ही लेटर ऑफ अवार्ड जारी कर चुकी है और निर्माण एजेंसी को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. निविदा प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है और अनुमान है कि पूरा प्रोजेक्ट करीब दो साल में तैयार हो जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद जयपुर-किशनगढ़ मार्ग पर यातायात की रफ्तार बढ़ेगी, सड़क हादसों में भी कमी आएगी और आसपास के इलाकों का भी आर्थिक विकास होगा. साथ ही जयपुर शहर के अंदर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: अलवर जिले में बनेगा नया रीको इंडस्ट्रियल एरिया, औद्योगिक विकास को मिलने वाली है रफ्तार

Continue reading on the app

एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला पुलिसकर्मी, भावुक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो अपने में चौंकाने वाले होते हैं कुछ वीडियो तो इंसान को देखने के बाद भी अपने ही आंखों पर यकीन नहीं होता है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक एसपी की विदाई पर महिला पुलिस की जवान रो रही होती है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक नहीं दो नहीं, एसपी की विदाई पर सारी महिला पुलिसकर्मियों के आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. 

रामपुर पुलिस लाइन में दिखा भावुक नजारा

दरअसल, ये वीडियो यूपी के रामपुर लाइन से सामने आया है, जहां एसपी विद्यासागर मिश्र की विदाई पर ये नजारा देखने को मिला महिला पुलिसकर्मियों के आंखों में साफ अपनापन झलक रहा होता है. विद्या सागर मिश्र करीब डेढ़ साल तक पुलिस अधीक्षक रहे हैं और उनका तबादला 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में सेनानायक के रूप में हुआ है. पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत स्टार्ट हुआ, लेकिन जैसे ही कार्यक्रम आगे बढ़ा और पूरा माहौल ही बदल गया. 

जब मंच पर भावुक हुए एसपी साहब

जैसे ही मिश्र मंच पर पहुंचे, पूरे सभागार में सन्नाटा सा छा गया उन्होंने बोलना स्टार्ट किया, लेकिन कुछ ही शब्दों के बाद उनकी आवाज भर आई और आंखें नम हो गई. उन्होंने कहा कि रामपुर उनके लिए सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है. यहां के लोगों और पुलिस टीम के साथ जो जुड़ाव बना, वह हमेशा उनके साथ रहेगा, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया, लेकिन उनकी बातों में विदाई का दर्द साफ झलक रहा था.

महिला सिपाहियों का छलका दर्द

समारोह के खत्म होने के बाद वह महिला पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे तो वहां भावुक दृश्य हो गया. महिला सिपाहियों ने उन्हें घेर लिया, कोई हाथ जोड़कर खड़ी थी, कोई बस चुपचाप उन्हें देख रही होती है. तभी एक सिपाही बोली, सर मत जाइए एसपी साहब ने हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया अरे, ऐसे कैसे नहीं जाएंगे, लेकिन आते रहेंगे उनके इस जवाब के बाद वहां मौजूद स्टाफ और भी ज्यादा इमोशनल हो गया.

बेटी की तरह सिपाही को लगाया गले

वीडियो में ये भी देखा गया है कि जैसे ही सिपाहियां भावुक हुई तो मिश्र भी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए. उन्होंने एक सिपाही के सिर पर हाथ रखा और कहा रोते नहीं बेटा, इसके बाद उसे अपने कंधे से लगा लिया वह सिपाही लगातार रोती रही और कहती रही कि सर में मत जाइए. ये पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है. ये वीडियो बताता है कि अगर लीडर अच्छा हो तो उसकी टीम उसे किसी अधिकारी की तरह नहीं बल्कि परिवार के सदस्य की तरह प्यार करती है.

ये भी पढ़ें- 'पहले मंच पर बुलाकर दिया सम्मान, फिर बोलने से रोका', कॉमेडियन सुनील पाल का भरी महफिल में हुआ अपमान, Video वायरल

Continue reading on the app

  Sports

जिम जाने सै बॉडी बनेगी, बॉलिंग नहीं.. मोहसिन खान को मोहम्मद शमी ने दी ये अहम सलाह

लखनऊ सुपर जाएंट्स भले ही अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के हाथों गंवा बैठी हो लेकिन टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा था। इसी कड़ी में मोहसिन खान ने इस मुकाबले में दमदार गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित किया। उनके कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी भी उनसे खुश हैं। लेकिन उनकी गेंदबाजी से ज्यादा उनकी एक डाइव के कारण से वह ज्यादा खुश दिखे। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि कैसे मोहम्मद शमी ने उनको एक दमदार गेंदबाज बनाने में मदद की। 

मोहसिन खान ने एलएसजी और दिल्ली कैपिटल्स मैच में दिल्ली के नीतीश राणा को आउट किया, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच रहे समीर रिजवी भी उनके खिलाफ रन बनाने में असफल रहे। वे 10 गेंदों में सिर्फ 2 ही रन बना पाए। पहले तीन ओवर में सिर्फ 6 रन उन्होंने खर्च किए जिसमें से 4 और 6 गेंदों में ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। इस गेंदबाजी के लिए कोई भी कोच खुश होगा, लेकिन बदरुद्दीन को 12वें ओर की पांचवीं गेंद पर मोहसिन ने थर्ड मैन पर दो रन बचाने के लिए जो डाइव लगाई वो पसंद आई। 

बदरुद्दीन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अब डर खत्म हो चुका है। अगर कोई फॉस्ट बॉलर जिसका करियर चोटों से खराब रहा है फील्ड में डाइव लगा रहा है तो इसका मतलब सिर्फ एक ही है। वह बहुत फिट है। वह एक बेहतरीन एथलीट है लेकिन आजकल युवाओं को जिम और सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने का शौक है। 

कोच ने माना है कि चोट एक तेज गेंदबाज को लगती हैं लेकिन मोहसिन बहुत दुर्भाग्यशाली हैं। अच्छी बात ये है कि मोहम्मद शमी उनके साथ बने रहे। शमी के फार्महाउस पर वे रहते हैं। लॉकडाउन में भी शमी के साथ वे ट्रेनिंग करते थे और आईपीएल 2023 में उन्होंने क्या किया? ये सभी जानते हैं। ये बात बदरुद्दीन ने कही है। कोच ने कहा कि, एक तेज गेंदबाज को ग्राउंड पर ट्रेनिंग करनी चाहिए। अगर आप 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ज्यादा की गति से गेंदबाजी करते हैं तो आपको ग्राउंड पर होना चाहिए। जिम से बॉलिंग इम्प्रूव नहीं होती। 
Thu, 02 Apr 2026 17:46:35 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या Iran युद्ध के चलते Oil-Gas का संकट खत्म होगा ? Trump War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:15:15+00:00

Mumbai Airport पर नजए आईं RASHMIKA MANDANNA #entertainment #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:13:02+00:00

Bengal Election 2026 :बंगाल में 2026 चुनाव होगा या President's Rule?| #ytshorts #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:11:27+00:00

Sushant Sinha | Rashtragarv: ब्लू वाटर के 'साइलेंट किलर'..दुश्मन कांपे आठों पहर! | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T13:17:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers