क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में सुबह की शुरुआत को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। कुछ लोग तांबे के बर्तन में, तो कुछ लोग चांदी के बर्तन में ढेर सारा पानी पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या सुबह उठते ही ढेर सारा पानी पी लेना सही है?
पानी पीने के लाभ तो होते हैं, लेकिन इस तरीके से सुबह के वक्त ढेर सारा पानी पी लिया जाता है, वह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
खाली पेट ढेर सारा पानी पीने से पाचन शक्ति पर असर पड़ता है। सुबह के वक्त पाचन अग्नि मंद होती है और उसे जागृत करने के बजाय ढेर सारा पानी पीकर मंद कर दिया जाता है। फिर नाश्ते में लिया गया आहार पचने की बजाय पेट में सड़ने लगता है। दूसरा खाना न पच पाने की वजह से पेट में आम (टॉक्सिन) की समस्या बढ़ने लगती है। पोषण शरीर को मिल नहीं पाता और पेट में कब्ज की परेशानी होने लगती है।
तीसरी सबसे बड़ी परेशानी सुबह उठकर ज्यादा पानी पीने से शरीर पर अत्याधिक दबाव पड़ता है। इससे पेट में भारीपन की समस्या रहती है और भूख में भी कमी होती है। बहुत सारे लोगों को खाली पेट ज्यादा पानी पीने की वजह से दर्द की शिकायत भी रहती है।
अब सवाल है कि क्या करें। आयुर्वेद में अपनी प्रकृति के अनुसार पानी पीने की सलाह दी जाती है और पानी भी थोड़ी मात्रा में ही लेना चाहिए। जितनी प्यास लगे उतना ही गुनगुना पानी लें। सुबह-सुबह ही 1 लीटर पानी पीने की कोशिश न करें, क्योंकि यह भारीपन और उल्टी की वजह बन सकता है। जब प्यास लगे, तभी पानी पीए। 2 लीटर के चक्कर में एक साथ बहुत सारा पानी पीने से बचें।
रोज थोड़ा-थोड़ा पानी को दिनचर्या में बढ़ाने की कोशिश करें। इसके साथ ही हमेशा बैठकर घूंट-घूंट करके पानी को पीएं। खड़े होकर पानी पीने से बचें। इससे पाचन शक्ति पर प्रभाव पड़ता है। गर्मी के मौसम में पानी की मात्रा बढ़ा दें, लेकिन अन्य मौसम में ज्यादा पानी पीने से बचें। सर्दियों में पूरे दिन हल्का गुनगुना पानी पिया जा सकता है, लेकिन गर्मियों में सामान्य तापमान के साथ ही पानी पिएं।
--आईएएनएस
पीएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
यूपी में पैसों की किल्लत नहीं बनेगी इलाज में बाधा, CM योगी ने जनता दर्शन में अधिकारियों के दिए निर्देश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अक्सर राजधानी लखनऊ और अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. जहां सीएम योगी खुद लोगों की समस्याएं सुनते हैं उनके तुरंत निराकरण के अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं. गुरुवार (2 अप्रैल) को सीएम योगी ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन किए.
इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें तुरंत खत्म करने का भी निर्देश दिया. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पैसों के अभाव में किसी का इजाल नहीं रुकना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक मदद देने का भी आश्वासन दिया. सीएम योगी ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है.
सीएम योगी ने 100 से ज्यादा लोगों की सुनी समस्याएं
बता दें कि गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को लगाए गए जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने करीब 100 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. जनता दरबार के दौरान महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया. जहां सीएम योगी लोगों के पास खुल पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लिए और उनके निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए. इसके साथ ही सीएम योगी ने पुलिस से जुड़े मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds janta darshan at Gorakhnath Temple premises in Gorakhpur, and listens to public grievances. pic.twitter.com/LHFMjvAt7s
— ANI (@ANI) April 2, 2026
पैसों की किल्लत से नहीं रुकेगा इलाज- सीएम योगी
गोरखपुरम में जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने अपने आवास की समस्या बताई. उसपर सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें आवास योजना के तहत आवास दिलाएगी. इसके साथ ही उन्होंने गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मांगने लोगों को भी भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट जल्द बनाकर उपलब्ध कराए. वहीं जनता दर्शन में महिलाओं के साथ पहुंचे बच्चों को सीएम योगी ने चॉकलेट दी और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने घर खरीदारों को दी बड़ी खुशखबरी, रजिस्ट्री के लिए खोले नए रास्ते
गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे सीएम योगी
बता दें कि सीएम योगी इससे पहले गोरखपुर दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने विकास परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने की भी हिदायत दी. सीएम योगी ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में पुलिस-प्रशासन के अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की. सीएम योगी ने कहा कि इसमें लापरवाही करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. सीएम योगी ने मानसून आने से पहले सभी निर्माण कार्य पूरा कर लेने के भी निर्देश दिए.
ये भी पढ़ें: यूपी के शहरों की बदलेगी तस्वीर, सीएम योगी ने इलेक्ट्रिक बस चलाने का किया एलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















