Responsive Scrollable Menu

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी, पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले आई बुरी खबर

CSK vs PBKS : आईपीएल 2026 का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच से पहले रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खतरे की घंटी बज गई है. वही पंजाब किंग्स के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. दरअसल, 3 अप्रैल को सीएसके और पंजाब के बीच शाम 7:30 से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबला खेला जाने वाला है.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बजी खतरे की घंटी

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब किंग्स इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर आ रही है. अब ये मैच दोनों टीमों के बीच कांटे का होने वाला है. लेकिन इससे पहले चेन्नई के लिए खतरे की घंटी बज गई है, जबकि पंजाब के लिए राहत की खबर आई है. 

पंजाब किंग्स के लिए मैच से पहले आई राहत की खबर

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट के बाद स्कैन क्लियर कर लिया है. उनके स्कैन में कोई भी दिक्कत नजर नहीं आई है. ऐसे में वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आएंगे. दरअसल, अय्यर को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मैच में कलाई में गेंद लगने से चोट लगी थी.

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 11 बॉल में 2 चौकों के साथ 18 रनों की पारी खेली थी. उनकी चोट से पंजाब किंग्स समेत उनके तमाम फैंस की चिंताएं बढ़ गई थीं. अब जब वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेलने वाले हैं तो उससे उनके फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं.

CSK और PBKS का स्क्वाड

 चेन्नई सुपर किंग्स - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कम्बोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर.

पंजाब किंग्स - श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, प्याला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवन, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.

ये भी पढ़ें : LSG vs DC: करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत? जानें बल्लेबाज या गेंदबाद किसे बताया दोषी

ये भी पढ़ें : IPL 2026: लखनऊ-दिल्ली के मैच में जमकर चले लात-घूंसे हुई, जंग का अखाड़ा बना मैदान, मारपीट का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

'मुझे एक बार कॉल कर...', पाकिस्तानी पुलिस चौधरी असलम की पत्नी ने धुरंधर 2 के मेकर्स से सरेआम कही ये बात

SP Chaudhary Aslam wife on Dhurandhar 2: फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कई ऐसे वास्तविक किरदारों को पर्दे पर उतारा जा रहा है, जिनके नाम तो लोग सुनते आए हैं, लेकिन उनके जीवन और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कम जानते हैं. इन्हीं किरदारों में एक अहम नाम है एसपी चौधरी असलम का, जिसे बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त निभाया है. 

संजय दत्त की कास्टिंग पर मिली सराहना

फिल्म से जुड़ी झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच संजय दत्त की कास्टिंग को लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. खासतौर पर जब लोगों ने असल जिंदगी के एसपी चौधरी असलम की तस्वीरें देखीं, तो उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए संजय दत्त बिल्कुल सटीक सिलेक्शन हैं.

इस बात की पुष्टि खुद असलम की पत्नी नौरीन ने भी की है. उन्होंने हक ही में एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्होंने फिल्म में संजय दत्त की झलक देखी, तो उन्हें अपने पति की याद आ गई. उनके मुताबिक, एक सीन में जब संजय दत्त सफेद कपड़ों में कार के पास खड़े होकर ऊपर की ओर देखते हैं, तो वह बिल्कुल उनके पति जैसे ही लगे.

“एक पल के लिए लगा, मेरे पति सामने खड़े हैं”

आजतक रेडियो से बातचीत में नौरीन ने कहा, “जब संजय दत्त कार के पास खड़े होकर अपनी निगाहें ऊपर उठाते हैं, तो एक पल के लिए मुझे लगा कि मेरे पति सामने हैं. इस किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई और हो ही नहीं सकता था.” उनकी इस प्रतिक्रिया से साफ है कि फिल्म की कास्टिंग और कलाकार की तैयारी ने वास्तविक जीवन के करीब पहुंचने की कोशिश की है.

मेकर्स से एक शिकायत

जहां एक ओर नौरीन ने संजय दत्त की तारीफ की, वहीं उन्होंने फिल्म के मेकर्स से एक अहम शिकायत भी जताई. उनका कहना है कि अगर फिल्म बनाने से पहले उनसे संपर्क किया जाता, तो वह अपने पति के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को बेहतर तरीके से साझा कर सकती थीं. नौरीन ने कहा, “अगर वो लोग फिल्म बना रहे थे, तो मुझे एक बार कॉल कर लेते. इससे मैं उन्हें अपने पति के बारे में और जानकारी दे पाती. उनकी अच्छाइयां, कमियां, सब कुछ. इससे किरदार और ज्यादा गहराई से सामने आ सकता था.”

किरदार को और बेहतर बनाया जा सकता था

नौरीन का मानना है कि उनके पति का जीवन काफी जटिल और बहुआयामी था. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति ने पाकिस्तान के लिए ऐसे कई काम किए, जिन्हें करना हर किसी के बस की बात नहीं थी. ऐसे में यदि फिल्म की टीम उनसे बातचीत करती, तो यह किरदार और ज्यादा प्रामाणिक और प्रभावशाली बन सकता था. उनके अनुसार, मेकर्स ने इस मौके को कहीं न कहीं गंवा दिया, क्योंकि डायरेक्ट अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी किसी भी बायोपिक या वास्तविक किरदार को जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाती है.

ये भी पढ़ें: 'नफरत फैलाने वाले राक्षस', मां का रीति-रिवाजों से अंतिम संस्‍कार करने पर Prakash Raj की दो टूक

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 SRH vs KKR Live Score: कोलकाता या हैदराबाद, किसकी जीत का खुलेगा खाता, थोड़ी देर में टॉस

SRH vs KKR Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों को पहली जीत का इंतजार है. Thu, 02 Apr 2026 17:51:20 +0530

  Videos
See all

West Bengal Muslims: बंगाल में मुसलमान कर रहे तगड़ा ‘खेला’?| #westbengalnews #owaisi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:11+00:00

News Ki Pathshala | Asaduddin Owaisi In Bengal:बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर क्या बोले मुसलमान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:44:38+00:00

कार रूफटॉप पर बंदर का चिल‑आउट | Monkey Viral Video | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:45:01+00:00

ढाई साल के बच्चे को पापा का इंतजार #iranisraelwar #viralvideo #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers