Responsive Scrollable Menu

Bhooth Bangla Release Postponed: 'धुरंधर 2' की सुनामी में फंसी अक्षय की फिल्म, बदली 'भूत बंगला' की रिलीज डेट

Bhooth Bangla Release: अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वह एक बार फिर  निर्देशक प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्म में वापसी कर रहे हैं जिसको लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन अब इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि मेकर्स ने फिर से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।

पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसे 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन फिल्म का पहला शो रात 9 बजे से शुरू होगा और इसे ‘पेड प्रीव्यू’ के तौर पर पेश किया जाएगा।

'मेकर्स बोले- धुरंधर 2 की सक्सेस के आगे...'

फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2 अप्रैल को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स के साथ चर्चा के बाद, हमने 'भूत बंगला' की नई रिलीज़ डेट 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात 9 बजे शुरू होगा। 'धुरंधर: द रिवेंज' का शानदार प्रदर्शन हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना ​​है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और लोकप्रियता मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं।"

ये भी पढ़ें- Ramayana Cast look: रावण लुक में यश, अरुण गोविल ने जगाई पुरानी यादें, रणबीर ही नहीं, इन 3 सितारों ने लूटी सारी लाइमलाइट!

धुरंधर 2 की रिकॉर्डतोड़ कमाई

धुरंधर: द रिवेंज इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सब्जा जमाए हुए है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 145 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारत में इसका कलेक्शन करीब 900 करोड़ है और वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार हो चुका है।

ये भी पढ़ें- Yash Ravan Look: 4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!

17 साल बाद फिर साथ आए अक्षय-प्रियदर्शन

भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी 17 साल बाद एक साथ लौट रही है। इससे पहले दोनों ने हेरा फेरी, भूल भुलैया, दे दना दन, भागम भाग और गरम मसाला जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

दमदार स्टार कास्ट

इस फिल्म में वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब यह फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि इसकी फुल रिलीज 17 अप्रैल 2026 से मानी जा रही है।

Continue reading on the app

Yash Ravan Look: 4 सेकंड के सीन में ही छा गए यश; ‘रामायण’ में रावण बनकर मचा दिया तहलका!

Yash Ravan Look In Ramayana: नितेश तिवारी की मच अवेटिड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 38 सेकंड के इस टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा हैं। जैसे ही रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आते ही, सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। राम के अलावा टीजर में रावण की एक झलक दर्शकों को दीवाना कर दिया हैं।

रणबीर कपूर का दिव्य ‘राम’ अवतार

Ranbir Kapoor As Ram

(Ranbir Kapoor As Ram)

टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में शांत, संयमित और प्रभावशाली नजर आए हैं। उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है।

यह भी पढ़े - रावण लुक में यश, अरुण गोविल ने जगाई पुरानी यादें, रणबीर ही नहीं, इन 3 सितारों ने लूटी सारी लाइमलाइट!

एक फ्रेम में छा गए यश

Yash Ravan Look

(Yash Ravan Look)

हालांकि पूरे टीजर में रणबीर कपूर के ज्यादातर सीन हैं, लेकिन आखिर में रावण बने यश की कुछ सेकंड की झलक ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। बिना चेहरा दिखाए भी उनका ऑरा फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस का कहना है कि यश इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी एंट्री ने “रोंगटे खड़े कर दिए।” कुछ लोगों का मानना है कि राम के कई फ्रेम्स के बावजूद रावण का एक फ्रेम भारी पड़ गया।

पुष्पक विमान ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

टीजर के अंत में यश को पुष्पक विमान की ओर जाते हुए दिखाया गया है। इस सीन की डिटेलिंग और ग्रैंड विजुअल्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

दूसरे किरदारों की भी झलक दिखी

Sai Pallavi And Ravi Dubey

टीजर में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) की ब्लर झलक देखने को मिलती है। वहीं सनी देओल की आवाज सुनाई देती है, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाया गया।

ग्रैंड स्केल और शानदार विजुअल्स

Ramayana

टीजर में भव्य सेट्स, शानदार VFX और सिनेमेटोग्राफी देखने को मिली है। हर फ्रेम को बड़े स्तर पर डिजाइन किया गया है, जो फिल्म की विशालता को दर्शाता है।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

कुल मिलाकर रामायण का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। जहां रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार की तारीफ हो रही है, वहीं यश के ‘रावण’ की छोटी सी झलक ने भी फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना दिया है।

यह भी पढ़े - टीजर पर बंटा इंटरनेट: रणबीर कपूर के ‘राम’ लुक की तारीफ, VFX को लेकर उठे सवाल; विदेश में पहले टीजर रिलीज पर विवाद

Continue reading on the app

  Sports

Yuvraj Singh: 'धोनी और कपिल देव से माफी मांगता हूं...' क्यों युवराज सिंह ने ऐसा कहा?

Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह खेल नहीं, बल्कि उनका एक बयान है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में युवराज ने अपने पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों पर खुलकर बात की और कहा कि उन्होंने पिता से साफ कहा था कि इस तरह की बातें ठीक नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ अपने पिता के बयानों को लेकर दोनों से माफी मांगी। 

युवराज सिंह उस दौर का अहम हिस्सा रहे, जब भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज एक साथ खेलते थे। इस सुनहरे दौर में युवराज ने भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। खासकर 2011 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा था।

मैं धोनी-कपिल से माफी मांगता हूं: युवराज
हालांकि, इसी दौर में टीम की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में थी, जिसके चलते युवराज को लंबे समय तक कप्तानी करने का मौका नहीं मिला। उनके पिता योगराज सिंह कई बार इस मुद्दे पर धोनी की आलोचना कर चुके और उन्होंने कुछ बेहद विवादित बयान भी दिए हैं।

पिता के बयानों को लेकर युवराज ने बड़ी बात बोली
हालिया पॉडकास्ट में जब युवराज से इन बयानों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, 'मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।' उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने पिता से कहा था कि इस तरह की टिप्पणियां सही नहीं हैं।

योगराज सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके
दरअसल, योगराज सिंह अपने बेबाक और कई बार विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। 2025 में उन्होंने कपिल देव को लेकर बेहद चौंकाने वाला दावा किया था कि वह उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा, उन्होंने धोनी और अन्य खिलाड़ियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।

इन बयानों के बाद क्रिकेट जगत में काफी हलचल मची थी। ऐसे में युवराज का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने न सिर्फ अपने पिता की बातों से दूरी बनाई, बल्कि खुलकर माफी भी मांगी।

युवराज का यह रुख बताता है कि वह अपने करियर और टीम के साथियों के सम्मान को लेकर कितने गंभीर हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मैदान के बाहर की बातें क्रिकेट के रिश्तों को प्रभावित नहीं करनी चाहिए।

कुल मिलाकर, यह मामला एक बार फिर इस बात को सामने लाता है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं और रिश्तों से जुड़ा एक बड़ा मंच है, जहां हर शब्द की अहमियत होती है।

Thu, 02 Apr 2026 17:41:10 +0530

  Videos
See all

कार रूफटॉप पर बंदर का चिल‑आउट | Monkey Viral Video | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:45:01+00:00

News Ki Pathshala | Asaduddin Owaisi In Bengal:बंगाल में ओवैसी की एंट्री पर क्या बोले मुसलमान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:44:38+00:00

ढाई साल के बच्चे को पापा का इंतजार #iranisraelwar #viralvideo #prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:24+00:00

West Bengal Muslims: बंगाल में मुसलमान कर रहे तगड़ा ‘खेला’?| #westbengalnews #owaisi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T12:42:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers