Best Dry Fruits for Summer: गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी चीजें खाना पसंद करते हैं. गर्मी में अधिकतर लोग ड्राई फ्रूट्स खाने से बचते हैं, लेकिन इनमें पोषक तत्वों का भंडार होता है. गर्मी में भी रातभर पानी में भिगोकर बादाम, किशमिश और अखरोट का सेवन किया जाए, तो शरीर को अनगिनत फायदे मिल सकते हैं. डाइटिशियन की मानें तो सूखे मेवों को भिगोकर खाने से उनकी तासीर संतुलित रहती है और पाचन बेहतर होता है.
कटहल खाना जितना स्वादिष्ट होता है, उसे काटना उतना ही मुश्किल लगता है. चिपचिपाहट और गोंद जैसे रस के कारण लोग इसे काटने से कतराते हैं. लेकिन एक आसान देसी हैक अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं और मिनटों में बिना झंझट कटहल काट सकते हैं.
virat kohli viral video: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा मजाक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया।
वीडियो में होस्ट दानिश सैत, जो मिस्टर नैग्स के किरदार में नजर आते। कोहली से मजाक करते हुए कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, 'मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं..क्या मैं हूं?'
Will AI finally take Mr. Nags’s job? ???????????????? ???????????????? ???? ???????????????????? ?????????????????????? ????????????
In this episode of ???????????? ???????????????????????????? ???????????????? ????????. ???????????????? ????????. ???????????????????? ???????????????????? the OG legends of ‘uru talk about haircuts, speculations on Social Media, and Virat’s debut in… pic.twitter.com/vvUcaSo3cu
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2026
ओवरसीज प्लेयर वाले तंज पर कोहली का जवाब दरअसल, यह मजाक आईपीएल के उस नियम से जुड़ा है जिसमें किसी टीम को एक मैच में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाने की अनुमति होती है। फैंस कोहली के लंदन में रहने को लेकर उन्हें विदेशी खिलाड़ी कहकर चुटकी ले रहे।
कोहली एक्ट्रेस पत्नी के साथ लंदन में रहते हैं गौरतलब है कि कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2024 में लंदन शिफ्ट होने का फैसला किया था। इसका मकसद अपने बच्चों को भारत में लगातार रहने वाले पैपराजी कल्चर से दूर रखना था, ताकि वे सामान्य माहौल में बड़े हो सकें।
पिछले साल आरसीबी ने खिताब जीता था इसी बातचीत के दौरान कोहली ने 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था।
कोहली ने उस जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उस रात उन्हें 'मंकी ऑफ द बैक' कहावत का असली मतलब समझ में आया। उस रात सब कुछ हल्का लगने लगा। जैसे एक बड़ा बोझ उतर गया हो।
कोहली ने आगे कहा कि जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं होती, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होती है। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार हार से खिलाड़ी निराश भी हो सकता है। ऐसे में जब आप जीतते हैं, तो लगता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई।
कुल मिलाकर, कोहली ने न सिर्फ मजाक का जवाब दिया बल्कि अपने सफर और संघर्ष को भी साझा किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।