Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि महिला आरक्षण बिल पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाए. उनका कहना है कि इससे सभी विपक्षी दल मिलकर अपनी राय रख सकेंगे और सरकार भी अपने विचार साझा कर सकेगी. खरगे ने साफ कहा कि कांग्रेस इस बिल के खिलाफ नहीं है और वे सबसे पहले इसे पेश करने का प्रस्ताव लेकर आए थे. उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि अगर बिल इतना महत्वपूर्ण है तो इसे पहले ही क्यों नहीं लाया गया और अगर लाना था तो इस सत्र में लाया जाना चाहिए था. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि बिल को निर्धारित समय पर लाया जाए और चुनाव से पहले किसी भी दल को इसका क्रेडिट लेने का मौका न मिले. खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को मिलकर इस पर चर्चा करनी चाहिए और चुनाव के बाद सहयोग से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
Continue reading on the app
साउथ अफ्रीका के लिए करीब 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके रासी वैन डर डुसेन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। वहीं दो दिन पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रासी वैन डर डुसेन का नाम नहीं था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बल्लेबाज ने इसी कारण से संन्यास का ऐलान किया है।
रासी वैन डर डुसेन ने साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और वे अब तक 18 टेस्ट, 71 वनडे इंटरनेशनल और 57 टी20 इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए खेले थे। आईफीएल का भी उनको अनुभव है। फरवरी में 37 साल के हुए रासी वैन डर डुसेन ने आखिरी इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के लिए पिछले साल अगस्त में खेला था। इसके बाद से उनको टीम में जरूर शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी।
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने लिखा कि, गर्व और शुक्रगुजार होते हुए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं। प्रोटियाज जर्सी पहनने के लिए हिम्मत और लगन की जरूरत होती है जो आपको परखती है और इनाम भी देती है। अपने देश के लिए खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने अपने फैंस, सपोर्ट स्टाफ, कोच और मैनेजर समेत अपने परिवार को धन्यवाद कहा है।
Continue reading on the app