Responsive Scrollable Menu

Vivo V70 FE: 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च, पानी के अंदर फोटो भी खींचेगा! जानें कीमत

Vivo ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V70 FE को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक फ्लैगशिप हैंडसेट है, जो शानदार डिजाइन, और 200MP के हाई‑रेज़ोल्यूशन मेन कैमरा के साथ आता है। पावर के लिए हैंडसेट में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो लंबी अवधि तक चलने वाली परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।

खास बात यह है कि इसमें IP68/IP69 रेटिंग है, जिससे आप पानी के अंदर भी शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। फोन में 6.83‑इंच OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट और AI‑बैक्ड कैमरा फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फोटोग्राफी और मल्टी‑टास्किंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। आइए अब भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ Vivo V70 FE के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।

Vivo V70 FE की भारत में कितनी है कीमत? 
भारत में Vivo V70 FE की कीमत तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में इस प्रकार है: बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹37,999 में उपलब्ध है, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹40,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹44,999 में मिलेगा। फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़े-ः सेल्फी मिरर वाला Realme 16 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा AI Flux Engine, जानें कीमत

Vivo इस फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रहा है। ग्राहक Vivo TWS 3e ईयरबड्स (ANC) मात्र ₹1,499 में फोन के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कुछ बैंक कार्ड्स जैसे SBI Card, American Express, Yes Bank और Bank of Baroda पर 10% तक कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक नो-कॉस्ट EMI 10 महीनों तक ले सकते हैं और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। 

ऑनलाइन ऑफर्स में V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट, ₹399 में बायबैक ऑप्शन और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2,000GB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं। 

Vivo V70 FE के खास फीचर्स 
Vivo V70 FE मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार और फीचर-पैक स्मार्टफोन है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट से लैस है और 12GB LPDDR5 RAM तक तथा 512GB UFS 3.1 स्टोरेज तक का विकल्प पेश करता है। इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 ओएस है, जो Origin Island फीचर के साथ आता है।

कैमरा फीचर्स 
कैमरा सेक्शन में यह फोन काफी मजबूत है। रियर पर 200MP (f/1.88) मेन सेंसर के साथ OIS, 8MP अल्ट्रावाइड (f/2.2) लेंस, 120° FOV, Aura Light और AI आधारित फीचर्स जैसे AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI 30x Super Zoom मौजूद हैं। फ्रंट में 50MP (f/2.2) का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और Gaming HyperSense Audio का सपोर्ट मिलता है। 

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

7,000mAh की पावरफुल बैटरी 
फोन में Darkness Glow टेक्नोलॉजी है, जिससे UV या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद बैक पैनल हल्का चमकता है। इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग के साथ अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी विकल्प मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और 1% से 100% चार्जिंग केवल 60 मिनट में पूरी हो जाती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC और USB Type-C शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का साइज़ 163.7×76.2×7.59mm है और इसका वजन लगभग 200 ग्राम है।

 

 

Continue reading on the app

सेल्फी मिरर वाला Realme 16 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा AI Flux Engine, जानें कीमत

Realme 16 5G Launched India: रियलमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 16 5G को लॉन्च कर दिया है। अपने आकर्षक डिजाइन और दमदार बैटरी-कैमरा फीचर्स के चलते यह फोन खूब चर्चा में रहा है। अब लंबे इंतजार के बाद आज भारत में उपलब्ध हो गया है। हैंडसेट में iPhone Air जैसी कैमरा डिजाइन और सेल्फी मिरर मिलता है, जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है। 

 स्लिम डिज़ाइन वाले इस फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का प्रो-ग्रेड कैमरा और AI-ड्रिवन Flux Engine दिया गया है, जो स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। जानिए इसकी कीमत, खासियत और अन्य सभी डिटेल्स।

Realme 16 5G की भारत में इतनी है कीमत 
Realme 16 5G को इंडिया में आज (2 अप्रैल, 2026) को पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹31,999 है, जबकि हाई-एंड वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) ₹36,999 में मिलेगा। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया है और शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी। 

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

Realme 16 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स  
Realme 16 5G में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह दो दिन तक चल सकता है। इसमें 4,200 nits पीक ब्राइटनेस वाला बड़ा 6.5-इंच AMOLED डिस्प्ले और वाइब्रेंट और स्मूद विज़ुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट है।

स्मार्टफोन में आगे और पीछे दोनों तरफ 50MP सेंसर हैं। रियर कैमरा बार में सेल्फी मिरर भी है जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है। यह बेहतर फोटोग्राफी के लिए कई AI फीचर्स देता है।

ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 Pro: 1-इंच कैमरा सेंसर और Tensor G6 के साथ जल्द होगा लॉन्च, सामने आई बड़ी डिटेल्स

चिपसेट की बात करें तो, यह MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर से चलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 पर आधारित लेटेस्ट Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें Flux Engine है, जिसके बारे में ब्रांड का दावा है कि यह समय के साथ स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित कर सकता है।

Realme ने फोन को पतला लेकिन मजबूत बनाया है। यह सिर्फ 8.1 mm मोटा है और इसका वजन 183 ग्राम है। यह IP69 सर्टिफाइड भी है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाता है।

 

Continue reading on the app

  Sports

ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते पर बात करते नजर आए अभिषेक बच्चन, बोले ‘मैं ऐसी शादी में नहीं रहना चाहता…’

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सुर्खियों में बने रहने वाले कपल्स में होती है। इन दोनों के बारे में कई मर्तबा यह जानकारी सामने आ चुकी है कि ये अलग होने वाले हैं या फिर अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। हालांकि, हर बार साथ नजर आकर और एक दूसरे … Sat, 04 Apr 2026 13:01:43 GMT

  Videos
See all

Nepal Speaker Election: काठमांडू में चुनाव, पार्टी का अपना-अपना दांव | Nepal Parliament | DP Aryal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:08:13+00:00

Delhi incident: दोस्ती ने ले ली दोस्त किशोरी की जान | Seemapuri | Teen Girl Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:17:23+00:00

Shimla Namaz Controversy: शिमला की सड़कों पर नमाज | Himachal Pradesh | Land Grab | Tourism | Chamba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:10:49+00:00

Imran Pratapgarhi News: इमरान प्रतापगढ़ी का BJP पर जोरदार हमला ! #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T08:03:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers