Responsive Scrollable Menu

सेल्फी मिरर वाला Realme 16 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा AI Flux Engine, जानें कीमत

Realme 16 5G Launched India: रियलमी ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme 16 5G को लॉन्च कर दिया है। अपने आकर्षक डिजाइन और दमदार बैटरी-कैमरा फीचर्स के चलते यह फोन खूब चर्चा में रहा है। अब लंबे इंतजार के बाद आज भारत में उपलब्ध हो गया है। हैंडसेट में iPhone Air जैसी कैमरा डिजाइन और सेल्फी मिरर मिलता है, जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है। 

 स्लिम डिज़ाइन वाले इस फोन में 7,000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का प्रो-ग्रेड कैमरा और AI-ड्रिवन Flux Engine दिया गया है, जो स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। जानिए इसकी कीमत, खासियत और अन्य सभी डिटेल्स।

Realme 16 5G की भारत में इतनी है कीमत 
Realme 16 5G को इंडिया में आज (2 अप्रैल, 2026) को पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत ₹31,999 है, जबकि हाई-एंड वेरिएंट (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) ₹36,999 में मिलेगा। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो गया है और शिपिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी। 

ये भी पढ़े-ः Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस

Realme 16 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स  
Realme 16 5G में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह दो दिन तक चल सकता है। इसमें 4,200 nits पीक ब्राइटनेस वाला बड़ा 6.5-इंच AMOLED डिस्प्ले और वाइब्रेंट और स्मूद विज़ुअल्स के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट है।

स्मार्टफोन में आगे और पीछे दोनों तरफ 50MP सेंसर हैं। रियर कैमरा बार में सेल्फी मिरर भी है जो परफेक्ट सेल्फी लेने में मदद करता है। यह बेहतर फोटोग्राफी के लिए कई AI फीचर्स देता है।

ये भी पढ़े-ः Google Pixel 11 Pro: 1-इंच कैमरा सेंसर और Tensor G6 के साथ जल्द होगा लॉन्च, सामने आई बड़ी डिटेल्स

चिपसेट की बात करें तो, यह MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर से चलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह Android 16 पर आधारित लेटेस्ट Realme UI 7.0 पर चलता है और इसमें Flux Engine है, जिसके बारे में ब्रांड का दावा है कि यह समय के साथ स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस सुनिश्चित कर सकता है।

Realme ने फोन को पतला लेकिन मजबूत बनाया है। यह सिर्फ 8.1 mm मोटा है और इसका वजन 183 ग्राम है। यह IP69 सर्टिफाइड भी है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाता है।

 

Continue reading on the app

Moringa Fruit Benefits: हड्डियों से लेकर दिल तक..... यह सब्जी कैसे बदल सकती है आपका स्वास्थ्य, जानिए पूरी कहानी

भारत में सहजन, जिसे मोरिंगा या ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है, स्वास्थ्य और पोषण से भरपूर है. यह सब्जी इम्यून सिस्टम मजबूत करने, पाचन सुधारने, हड्डियों और दिल की सेहत बनाए रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे एक महत्वपूर्ण सुपरफूड बनाते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वो हर मैच में रन नहीं बनाने वाला...चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने संजू सैमसन को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच फ्लेमिंग ने टीम के ओपनर संजू सैमसन का बचाव किया है. राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड के जरिए टीम में लाए गए इस बैटर ने शुरुआती दो मैच में 6 और 7 रन बनाया है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "वह हर बार स्कोर नहीं करेगा. यह टी20 क्रिकेट है और आज वह बस एक गेंद पर आउट हो गया. वह अच्छी फॉर्म में है. Sat, 4 Apr 2026 13:59:41 +0530

  Videos
See all

Viral Divorce: 32 साल, 61 मुकदमे...अब जाकर हुआ तलाक | Latest | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:12+00:00

आप्रवासी लड़कियों का सुरक्षित फुटबॉल दिन [Immigrant World Cup shines light on ICE concerns] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:01+00:00

महिला को दिन भर पीछे बिठा कर मांगता था भीख, रिश्ता पूछा गया तो बोलने से किया इंकार | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:05+00:00

Strait of Hormuz: भारत के एक और टैंकर ने होर्मुज किया पार, 46000 मीट्रिक टन LPG लदा | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers