विदाई के समय दुल्हन को जाते देख रो पड़े उसके पालतू कुत्ते, नजारा देख परिवार के लोग हो गए भावुक!
शादी की विदाई का पल आमतौर पर भावुक होता है, लेकिन इस बार यह पल और भी ज्यादा दिल छू लेने वाला बन गया। जैसे ही दुल्हन अपने नए सफर के लिए घर से बाहर निकली, उसके पालतू कुत्ते जोर-जोर से रोने लगे. वे उसके पीछे-पीछे चलते रहे और उसे जाने से रोकने की कोशिश करते नजर आए. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए. अपने पालतू जानवरों का ऐसा प्यार देखकर दुल्हन भी खुद को रोक नहीं पाई और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को इंसान और जानवर के बीच के सच्चे रिश्ते की याद दिला रहा है. Video Credit: Instagram-@tripawsquad
Vivo V70 FE: 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन लॉन्च, पानी के अंदर फोटो भी खींचेगा! जानें कीमत
Vivo ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Vivo V70 FE को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक फ्लैगशिप हैंडसेट है, जो शानदार डिजाइन, और 200MP के हाई‑रेज़ोल्यूशन मेन कैमरा के साथ आता है। पावर के लिए हैंडसेट में 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो लंबी अवधि तक चलने वाली परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। खास बात यह है कि इसमें IP68/IP69 रेटिंग है, जिससे आप पानी के अंदर भी शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। फोन में 6.83‑इंच OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट और AI‑बैक्ड कैमरा फीचर्स मिलते हैं, जो इसे फोटोग्राफी और मल्टी‑टास्किंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। आइए अब भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ Vivo V70 FE के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं। Vivo V70 FE की भारत में कितनी है कीमत? ये भी पढ़े-ः सेल्फी मिरर वाला Realme 16 5G लॉन्च: 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा AI Flux Engine, जानें कीमत Vivo इस फोन के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी दे रहा है। ग्राहक Vivo TWS 3e ईयरबड्स (ANC) मात्र ₹1,499 में फोन के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, कुछ बैंक कार्ड्स जैसे SBI Card, American Express, Yes Bank और Bank of Baroda पर 10% तक कैशबैक या इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहक नो-कॉस्ट EMI 10 महीनों तक ले सकते हैं और एक्सचेंज बोनस का भी लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन ऑफर्स में V-Shield स्क्रीन प्रोटेक्शन पर 40% तक की छूट, ₹399 में बायबैक ऑप्शन और Jio के जरिए 18 महीने के लिए 2,000GB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं। Vivo V70 FE के खास फीचर्स कैमरा फीचर्स ये भी पढ़े-ः Redmi Note 15 SE 5G Launch: ₹20,000 से कम में आया रेडमी का स्टाइलिश फोन, 5,800mAh बैटरी, 50MP कैमरा से है लैस 7,000mAh की पावरफुल बैटरी कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC और USB Type-C शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का साइज़ 163.7×76.2×7.59mm है और इसका वजन लगभग 200 ग्राम है।
भारत में Vivo V70 FE की कीमत तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में इस प्रकार है: बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ₹37,999 में उपलब्ध है, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹40,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज ₹44,999 में मिलेगा। फोन Monsoon Blue और Northern Lights Purple कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और Amazon पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है और 9 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo V70 FE मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार और फीचर-पैक स्मार्टफोन है। इसमें 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,900 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट मिलता है। यह फोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट से लैस है और 12GB LPDDR5 RAM तक तथा 512GB UFS 3.1 स्टोरेज तक का विकल्प पेश करता है। इसमें Android 16 आधारित OriginOS 6 ओएस है, जो Origin Island फीचर के साथ आता है।
कैमरा सेक्शन में यह फोन काफी मजबूत है। रियर पर 200MP (f/1.88) मेन सेंसर के साथ OIS, 8MP अल्ट्रावाइड (f/2.2) लेंस, 120° FOV, Aura Light और AI आधारित फीचर्स जैसे AI Magic Weather, AI Magic Landscape, AI Four-Season Portrait और AI 30x Super Zoom मौजूद हैं। फ्रंट में 50MP (f/2.2) का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साउंड के लिए सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर और Gaming HyperSense Audio का सपोर्ट मिलता है।
फोन में Darkness Glow टेक्नोलॉजी है, जिससे UV या सूरज की रोशनी के संपर्क में आने के बाद बैक पैनल हल्का चमकता है। इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग के साथ अंडरवॉटर फोटोग्राफी का भी विकल्प मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है, और 1% से 100% चार्जिंग केवल 60 मिनट में पूरी हो जाती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi















.jpg)


