Gold-Silver Crash Today: सोना-चांदी धड़ाम! 14 हजार रुपये सस्ता हो गया सिल्वर, गोल्ड के कितने गिर गए दाम?
Why Gold Silver Prices Crash today: आज गुरुवार 2 अप्रैल को सोना-चांदी बहुत सस्ता हो गया है, चेक करें अपने शहर के भाव
रामायण के टीजर में दिखीं जटायू, ताड़का और रावण की झलक, लेकिन नहीं नजर आए हनुमान
Ramayana Teaser: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है. जी हां, फैंस को जहां टीजर में शानदार विजुअल्स और माइथोलॉजिकल कैरेक्टर की झलक ने काफी रोमांचित किया. लेकिन इस टीजर में एक बड़ी कमी ने सबका ध्यान खींचा और वो थी हनुमान की एब्सेंस.
टीजर में क्या दिखा खास?
टीजर में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर की झलक को बेहद सादगी और डिवाइन के साथ पेश किया गया है. इसके साथ ही फिल्म में कई महत्वपूर्ण कैरेक्टर की झलक भी देखने को मिली. जिनमें जटायु का भावुक और वीर रूप, ताड़का की डरावनी उपस्थिति और सबसे ज्यादा चर्चा में रहा रावण का रहस्यमयी और शक्तिशाली अवतार. इन किरदारों की झलक ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में विजुअल इफेक्ट्स और स्केल पर खास ध्यान दिया गया है. वहीं इस पूरे टीजर में फैंस को जो कमी खली वो थी हनुमान जी का न होना. ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि फिल्म के टीजर को हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया और इसमें उन्हें नहीं दिखाया.
हनुमान की गैरमौजूदगी ने उठाए सवाल
जी हां, टीजर देखने के बाद फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हनुमान जी को क्यों नहीं दिखाया गया. हनुमान रामायण के सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण कैरेक्टर में से एक हैं, ऐसे में उनका न दिखना दर्शकों को हैरान कर रहा है. फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह एक सोची-समझी रणनीति हो सकती है. मेकर्स शायद हनुमान के किरदार को बाद में एक बड़े सरप्राइज के रूप में पेश करना चाहते हैं, ताकि दर्शकों की उत्सुकता बनी रहे और फिल्म के अगले टीजर या ट्रेलर को लेकर और ज्यादा हाइप तैयार हो.
माता सीता और लक्ष्मण की दिखी झलक
रामायण के टीजर में भगवान राम के साथ-साथ माता सीता और लक्ष्मण भी कई जगह नजर आए, लेकिन फैंस को उनकी बस उनकी बस धूंधली से ही झलक देखने को मिली. बता दें, माता सीता का रोल साई पल्लवी (Sai Pallavi) और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे (Ravi Dubey) नजर आएंगे. वहीं, टीजर में ना तो हनुमान और ना ही अन्य किरदार नजर आए. हालांकि अंत में रावण का लुक देखने को मिला है, लेकिन वो भी बस पीछे से ही नजर आया और फेस रिवील नहीं किया गया.
भव्यता और टेक्नोलॉजी का मेल
‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म में हॉलीवुड स्तर के VFX और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पौराणिक कथा को नए अंदाज में प्रस्तुत किया जा सके.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
टीजर रिलीज होते ही ट्विटर अब एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. कई लोगों ने फिल्म की भव्यता की तारीफ की, तो कुछ ने हनुमान की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा, "टीजर शानदार है, लेकिन हनुमान जी के बिना अधूरा लग रहा है.” वहीं दूसरे ने कहा, “शायद मेकर्स कुछ बड़ा छिपा रहे हैं.”
क्या आगे मिलेगा जवाब?
अब सभी की नजरें फिल्म के अगले ट्रेलर पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि हनुमान का दमदार परिचय कराया जाएगा. फिलहाल, इतना तय है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने अपने पहले टीजर से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है और आने वाले समय में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.
ये भी पढ़ें: 'मैं तो उनसे सीखने आया हूं', 'Ramayana' में भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले रणबीर कपूर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation






















