Responsive Scrollable Menu

आसमान से नाचते हुए गिरा अमेरिका का खूंखार लड़ाकू विमान, उठने लगे कई सवाल!

अमेरिका को एक और तगड़ा झटका लगा। अमेरिका ने जिस फाइटर जेट को दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट बताया था, अब उसे लेकर सवाल उठने लगे। दरअसल, 31 मार्च को अमेरिकी एयरफोर्स का एक F35 फाइटर जेट नेवाडा में क्रैश हो गया। यह हादसा लासविगास के पास एक कंट्रोलोल्ड मिलिट्री ज़ोन में हुआ। जो टेस्टिंग और ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल होता है। विमान जमीन पर गिरने से पहले पायलट ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जिससे उसकी जान बच गई। उसे हल्की चोटें आई हैं और इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि यह क्रैश किसी रिहाइशी इलाके में नहीं हुआ। इसलिए आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अब इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। अभी तक हादसे की असली वजह सामने नहीं आई। लेकिन शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी सिस्टम फेलियर या ऑपरेशनल कारणों को संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस अत्याधुनिक स्टेल्थ फाइटर जेट पर सवाल खड़े हुए हो। 

इसे भी पढ़ें: 19 म‍िनट की स्पीच में जीत को लेकर क्या दावे कर गए? ईरान युद्ध के बीच ट्रंप के 10 सबसे बड़े ऐलान

इससे पहले भी कई बार तकनीकी गड़बड़ियों और ऑपरेशनल चुनौतियों की खबरें सामने आती रही हैं। हाल ही में ईरान ने भी दावा किया था कि उसने अमेरिकी एफपथिस विमान को मार गिराया। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई थी। वहीं एक और मामला जून 2025 का है जब ब्रिटेन की रॉयल नेवी का F35B लाइटनिंग फाइटर जेट तकनीकी खराबी के कारण भारत में फंस गया था। यह जेट केरल के त्रिवेंद्रम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के बाद करीब 38 दिनों तक वहीं खड़ा रहा। इसमें भी इसकी मेंटेनेंस और तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल उठे थे। दरअसल लॉकेट मार्टिन द्वारा बनाया गया यह फाइटर जेट दुनिया के सबसे एडवांस पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। इसकी एक वजह यह भी है कि अमेरिका ने इस विमान की मार्केटिंग भी बहुत अलग तरह से की है। अमेरिका बार-बार यह दावा करते आया है कि F35 से बेहतर विमान किसी देश के पास नहीं है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह दुश्मन के रडार से बच सके। हवा से हवा और हवा से जमीन दोनों तरह के हमले कर सके और साथ ही खुफिया जानकारी भी जुटा सके। 

इसे भी पढ़ें: युद्ध में फंसा भारत का जहाज, ईरान ने किया खेल, ट्रंप-नेतन्याहू हैरान!

यह दुनिया का सबसे आधुनिक और सबसे महंगे विमानों में से एक है। इसकी कीमत लगभग 1000 से 1200 करोड़ के आसपास बताई जाती है। लेकिन जितना यह महंगा है उतनी ही तकनीक जटिल है। उतनी ही इसकी मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कॉस्ट भी है। कई रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि इसकी लागत बहुत ज्यादा है और तकनीकी खामियों के कारण कई बार मिशन प्रभावित होते हैं। हाल ही में 35 क्रैश के बाद अब एक बार फिर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी वायुसेना और सेफ्टी एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी मानवीय गलती की वजह से हुआ। कुल मिलाकर तस्वीर साफ है। अमेरिका जिस विमान को दुनिया का सबसे एडवांस राघू विमान कहता है वो बार-बार घटनाओं की चपेट में आ रहा है। बार-बार F3 को लेकर तमाम तरह की खबरें आ रही हैं और यह कहीं ना कहीं दिखाता है कि हाईटेक हथियारों के साथ जोखिम भी उतना ही बड़ा हो जाता है।

Continue reading on the app

‘उदास अमेरिकी सैनिक’ लीक कर रहे ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी, क्लब डांसर का खुलासा, वीडियो वायरल

Iran War US Soldiers: ईरान युद्ध में कूदे हुए अमेरिका को एक महीने से भी ज्यादा समय बीत चुका है. इस युद्ध में अब अमेरिकी की जमीनी कार्रवाई की भी अंदेशा साफ नजर आ रहा है. इस बीच एक क्लब की डांसर (स्ट्रिपर) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रही है कि डिप्रेस्ड (उदास) अमेरिकी सैनिक ईरान के खिलाफ युद्ध में अपनी तैनाती की जानकारी लीक कर रहे हैं.

The post ‘उदास अमेरिकी सैनिक’ लीक कर रहे ईरान युद्ध की खुफिया जानकारी, क्लब डांसर का खुलासा, वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

54 गेंदों पर शतक...वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज सेंचुरी, 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका मैकुलम का महारिकॉर्ड

5 batsman Fastest Hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट में जब तकनीक का तालमेल बेखौफ आक्रामकता से होता है, तो इतिहास रचा जाता है. ब्रेंडन मैकुलम के 54 गेंदों वाले रिकॉर्ड तोड़ धमाके से लेकर विव रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक की 56 गेंदों वाली जादुई पारियों तक, यह कहानी उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की है जिन्होंने लाल गेंद के खेल को टी-20 की रफ्तार दी. एडम गिलक्रिस्ट और जैक ग्रेगरी के इन तूफानी शतकों ने साबित किया कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भी असली रोमांच केवल बल्ले की गूंज से आता है. Sat, 4 Apr 2026 16:10:19 +0530

  Videos
See all

Delhi STF Action: बदरपुर से कुख्यात जिहादी सलीम गिरफ्तार | Delhi Police | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:07:45+00:00

नागरिक की मौत के बाद बॉर्डर क्रॉसिंग बंद | Shorts | Israel Lebanon Border | Border Crossing Closed #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:06:08+00:00

इज़राइल को मिली धमकी! | Shorts | Israel | Iran Israel War News | America Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:12:59+00:00

Himachal Pradesh के Dharmshala में मौसम हुआ सुहाना #shorts #viral #ytshorts #trendingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:04:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers