Responsive Scrollable Menu

'मैं फिट नहीं हूं', रणबीर कपूर ने ठुकरा दिया था 'Ramayana' का ऑफर, फिर छोटी बच्ची की वजह से बने भगवान राम

Ranbir Kapoor on Ramayana: रणबीर कपूर की मचअवेटेड फिल्म रामायण का टीजर रिलीज (Ramayana Teaser) हो गया है.  हनुमान जयंती के मौके पर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायणम की पहली झलक फैंस को देखने को मिली है. भगवान रोम के रोल में रणबीर कपूर छा गए हैं. लेकिन क्या आपको पता है जब रणबीर को ये रोल ऑफर हुआ था तो उन्होंने इसे ठुकरा दिया था और कहा था कि वो इसके लिए फिट नहीं है. लेकिन फिर उन्होंने क्यों इसके लिए हामी भरी, चलिए जानते हैं.

रणबीर कपूर ने ठुकरा दी थी रामायण

हाल ही में रामायण के मेकर्स ने लॉस एंजेसिल में स्पेशल टीजर स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें कई लोग पहुंचे थे. इस दौरान रणबीर कपूर ने दर्शकों और मीडिया के साथ बात भी की थी और फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे. इसी बातचीत में रणबीर ने बताया था कि बताया कि जब उनके पास सबसे पहले फिल्म रामायण का ऑफर आया था तब उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था. एक्टर ने कहा- 'मैं नमित से कहा था कि मैं इसके लिए फिट नहीं हूं. मैं इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा और मैंने इस प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया.'

फिर क्यों बदला फैसला?

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिता बनने के बाद उन्होंने फैसला बदला. एक्टर बोले- 'जब मैं पहली बार पिता बना, तब मेरे अंदर ये भावना जागी कि मुझे ये रोल निभाना चाहिए। ये एक कोइंसीडेंट था कि राहा के आने के बाद मुझे लगा कि मेरी जिंदगी बदल रही है और मैं इस तरह के रोल के लिए तैयार हूं.' बता दें, रणबीर कपूर को रामायण का ऑफर 4 साल पहले आया था. वहीं, उनकी बेटी राहा (Raha Kapoor) फिलहाल 3 साल की हैं.

ये भी पढ़ें- Ramayana Teaser: हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रामायण का टीजर, भगवान राम के रोल में छाए रणबीर कपूर

कैसी है भगवान राम की पहली झलक?

वहीं, ‘रामायण’ के 2 मिनट 38 सेकेंड के टीजर (Ramayana Teaser ) की बात करे तो ये काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है. इसके विजुअल्स और वीएफएक्स से लेकर इसका बैकग्राउंड म्युजिक जबरदस्त है. भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बिल्कुल सौम्य-शांत लग रहे हैं. रणबीर कपूर को कभी धनुष बाण के साथ योद्धा रूप में देखा जा सकता है तो कभी वो अयोध्या के राजा राम के रूप में नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर पूरा टीजर देखने में मंत्र मुग्ध करने वाला लग रहा है. 

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

‘रामायण’ की स्टार कास्ट बेहद ही लंबी है. इसमें रणबीर कपूर के अलावा, साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), सनी देओल (Sunny Deol), यश (Yash), लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, विजय सेतुपति जैसे बड़े-बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. वहीं, इसकी रिलीज की बात करे तो  नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' दो भागों में रिलीज होने वाली है और इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा और दूसरे 2027 की दिवाली में देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 14वें दिन धुरंधर 2 का धमाल, ऐसा करने वाली बनी बॉलीवुड की पहली फिल्म

Continue reading on the app

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी पूरी तरह माफ

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं के बीच महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर 30 जून 2026 तक पूरी कस्टम ड्यूटी छूट देने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह कदम एक अस्थायी और लक्षित राहत के रूप में उठाया गया है, ताकि देश में जरूरी पेट्रोकेमिकल कच्चे माल की उपलब्धता बनी रहे, डाउनस्ट्रीम उद्योगों पर लागत का दबाव कम हो और सप्लाई स्थिर बनी रहे।

सरकार के अनुसार, इस छूट का फायदा उन कई सेक्टर्स को मिलने की उम्मीद है जो पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर निर्भर हैं, जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्युटिकल, केमिकल, ऑटो कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स।

सरकार का कहना है कि इससे अंतिम उत्पादों के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस सूची में शामिल प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों में एनहाइड्रस अमोनिया, टोल्यून, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मेथनॉल (मेथाइल अल्कोहल), आइसोप्रोपिल अल्कोहल, मोनोएथिलीन ग्लाइकोल (एमईजी) और फिनोल आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, एसिटिक एसिड, विनाइल एसीटेट मोनोमर, प्योरिफाइड टेरेफ्थेलिक एसिड (पीटीए), अमोनियम नाइट्रेट, एथिलीन के पॉलिमर (जिसमें एथिलीन-विनाइल एसीटेट शामिल है), एपॉक्सी रेजिन, फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड और फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड जैसे उत्पाद भी इस सूची में शामिल हैं।

ईरान युद्ध और समुद्री व्यापार पर उसके असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले महीने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आरओडीटीईपी (निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट) योजना के तहत सभी पात्र निर्यात उत्पादों के लिए दरें और वैल्यू कैप 23 मार्च से बहाल करने का भी फैसला किया था।

इस कदम का उद्देश्य उन भारतीय निर्यातकों को समय पर मदद देना है, जो बढ़ती माल ढुलाई लागत और युद्ध से जुड़े व्यापारिक जोखिमों का सामना कर रहे हैं, खासकर खाड़ी और पश्चिम एशिया के समुद्री मार्गों में आई बाधाओं के कारण।

वहीं, सरकार ने यह भी बताया कि भारत के पास कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, एलपीजी और एलएनजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जिससे अल्पकालिक मुश्किलों का आसानी से सामना किया जा सकता है। साथ ही, देश विभिन्न वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं से ऊर्जा की आपूर्ति जारी रखे हुए है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Israel vs IND: इजरायल के खिलाफ ODI सीरीज में खेली भारत की ये टीम, BCCI अधिकारी का बेटा था कप्तान

India A vs Israel XI: क्या आप जानते हैं कि भारत ए और इजरायल के बीच भी वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. ऐसा हुआ था इजरायल की 60वीं वर्षगांठ पर. हालांकि, फिलहाल इजरायल, ईरान से चल रहे युद्ध को लेकर चर्चा में है. Thu, 02 Apr 2026 15:11:48 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election 2026: Amit Shah का प्लान-Mamta Banrejee हैरान! BJP का 'मिशन बंगाल' | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:10:51+00:00

US-Iran War Update: क्या ईरान के आगे नतमस्तक होगा सुपरपावर अमेरिका? Iran America War| Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:55:44+00:00

Artemis II roars into space on historic Moon mission | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:08:42+00:00

News Ki Pathshala | Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में ममता को मोदी की चुनौती!|#ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:52:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers