Responsive Scrollable Menu

Entertainment News Live Updates: सौरव गांगुली की बायोपिक के टाइटल से उठा पर्दा; सलमान खान की सुरक्षा में भारी चूक

Entertainment News Live Updates: इस समय बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) धमाल मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और इसने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है. वहीं, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती हैं, ऐसे में रणबीर कपूर की मचअवेटेजड फिल्म रामायण (Ramayana Teaser) का टीजर रिलीज होने वाला है. इसके अलावा सौरव गांगुली की बायोपिक के टाइटल से भी पर्दा उठ गया है और इस फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे. बर्थडे की बात करे तो कपिल शर्मा, अजय देवगन और रेमो डिसूजा अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

Continue reading on the app

ईरान के सर्वोच्च नेता ने लोगों से युद्ध पीड़ितों के सम्मान में पौधे लगाने का किया आग्रह

तेहरान, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने ईरानी लोगों से अपील की है कि वे अमेरिका-इज़राइल हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में पौधे लगाएं और इसे समृद्धि, आशा और “दुश्मनों” के खिलाफ एक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया का प्रतीक बनाएं।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि उन्होंने ये बातें दिए गए एक संदेश में कहीं, जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की स्थापना की 47वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में था। साथ ही यह पारंपरिक अवसर “सिज़दाह बेदार” या “नेचर डे” से पहले दिया गया, जो नवरोज़ त्योहार के समापन का प्रतीक है और 2 अप्रैल को मनाया जाता है।

खामेनेई ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ संघर्ष में ईरानी जनता की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि “निर्दयी दुश्मन” अपनी क्रूरता में कोई सीमा नहीं जानते और उन्होंने अपने हमलों में ईरान की प्रकृति और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने सभी ईरानी शहरों और गांवों के लोगों से अपील की कि वे संबंधित सरकारी संस्थानों के सहयोग से नेचर डे से लेकर वसंत ऋतु के अंत (21 जून) तक पौधे लगाने का अभियान जारी रखें।

28 फरवरी को इज़रायल और अमेरिका ने तेहरान और ईरान के कई अन्य शहरों पर संयुक्त हमले किए थे, जिसमें ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई सहित वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने इज़राइल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों और संपत्तियों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमलों की श्रृंखला शुरू की।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरानी जनता अमेरिकी लोगों के प्रति कोई दुश्मनी नहीं रखती है जबकि उन्होंने अमेरिकी प्रशासन पर ईरान के खिलाफ “इज़राइल के प्रॉक्सी” के रूप में लड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने ये टिप्पणियां अमेरिकी जनता को संबोधित एक पत्र में कीं, जिसमें उन्होंने अमेरिका और इज़रायल के साथ चल रहे युद्ध को लेकर ईरान के रुख को विस्तार से बताया।

पेज़ेशकियन ने कहा, “ईरानी लोग अमेरिका, यूरोप या पड़ोसी देशों के लोगों सहित किसी भी अन्य राष्ट्र के प्रति दुश्मनी नहीं रखते।” उन्होंने कहा, “अपने गौरवशाली इतिहास के दौरान बार-बार विदेशी हस्तक्षेप और दबावों का सामना करने के बावजूद ईरानियों ने हमेशा सरकारों और उनके लोगों के बीच स्पष्ट अंतर किया है।”

पेज़ेशकियन ने कहा कि ईरान ने “अपने आधुनिक इतिहास में कभी भी आक्रामकता, विस्तारवाद, उपनिवेशवाद या प्रभुत्व का रास्ता नहीं चुना,” जबकि उसे वैश्विक शक्तियों द्वारा कब्जे, आक्रमण और दबाव का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि ईरान को खतरे के रूप में प्रस्तुत करना इज़रायल द्वारा गढ़ी गई कहानी है, जिसका उद्देश्य “फिलिस्तीनियों के खिलाफ अपने अपराधों से वैश्विक ध्यान हटाना” है।

पेज़ेशकियन ने ईरान के आसपास अमेरिकी सैन्य जमावड़े और ठिकानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन ठिकानों से शुरू हुई अमेरिकी “आक्रामकताएं” यह दिखाती हैं कि ऐसी सैन्य मौजूदगी कितनी खतरनाक हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आने वाले दिनों में ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले की धमकी के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला सीधे ईरानी जनता को निशाना बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कदम “युद्ध अपराध” हैं और इनके प्रभाव ईरान की सीमाओं से बाहर तक जाएंगे।

उन्होंने सवाल किया, “क्या ‘अमेरिका फर्स्ट’ वास्तव में आज अमेरिकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है?”

उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय “एक चौराहे पर खड़ी है,” जहां उसे टकराव और संवाद के बीच चयन करना होगा।

--आईएएनएस

पीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

54 गेंदों पर शतक...वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज सेंचुरी, 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका मैकुलम का महारिकॉर्ड

5 batsman Fastest Hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट में जब तकनीक का तालमेल बेखौफ आक्रामकता से होता है, तो इतिहास रचा जाता है. ब्रेंडन मैकुलम के 54 गेंदों वाले रिकॉर्ड तोड़ धमाके से लेकर विव रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक की 56 गेंदों वाली जादुई पारियों तक, यह कहानी उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की है जिन्होंने लाल गेंद के खेल को टी-20 की रफ्तार दी. एडम गिलक्रिस्ट और जैक ग्रेगरी के इन तूफानी शतकों ने साबित किया कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भी असली रोमांच केवल बल्ले की गूंज से आता है. Sat, 4 Apr 2026 16:10:19 +0530

  Videos
See all

Delhi STF Action: बदरपुर से कुख्यात जिहादी सलीम गिरफ्तार | Delhi Police | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:07:45+00:00

नागरिक की मौत के बाद बॉर्डर क्रॉसिंग बंद | Shorts | Israel Lebanon Border | Border Crossing Closed #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:06:08+00:00

इज़राइल को मिली धमकी! | Shorts | Israel | Iran Israel War News | America Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:12:59+00:00

Himachal Pradesh के Dharmshala में मौसम हुआ सुहाना #shorts #viral #ytshorts #trendingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T11:04:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers