राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने मकबूल फिदा हुसैन को पछाड़ा, कीमत जानकर चकरा जाएगा सिर
भारत के विश्व विख्यात कलाकार राजा रवि वर्मा की प्रसिद्ध पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्ण’ ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. इसने मकबूल फिदा हुसैन का भी रिकार्ड तोड़ दिया है. यह पेंटिंग भारतीय कला की ‘मोना लिसा’ कही जाती है. यह चित्र मां और बच्चे के सार्वभौमिक विषय को दर्शाता है, जो ईसाई कला में मदर मैरी और जीसस की याद दिलाता है.
खीरे की अगेती खेती बनी मुनाफे का सौदा, दो महीने में तुड़ाई शुरू, किसान की बढ़ी आमदनी
Cucumber Cultivation: बाराबंकी जिले के सहेलियां गांव के किसान प्रदीप कुमार पारंपरिक फसलों की जगह खीरे की खेती से अच्छी कमाई कर रहे है. उन्होंने करीब ढाई बीघा में अगेती खीरे की खेती की है और एक फसल से 60 से 70 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रहे है. किसान के अनुसार एक बीघा में लागत 10 से 15 हजार रुपये आती है, जबकि गर्मियों में मांग बढ़ने से अच्छे दाम मिलते है. खीरे की खेती मल्चिंग तकनीक से की जा रही है. जिससे पैदावार बढ़ती है और रोग का खतरा कम रहता है. खेत की जुताई के बाद मेड बनाकर पन्नी बिछाई जाती है और उसमें बीज बोए जाते है. दो महीने बाद तुड़ाई शुरू हो जाती है और 2-3 महीने तक लगातार उत्पादन मिलता है. जिससे किसानों की आमदनी बढ़ रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















