Responsive Scrollable Menu

Viral: भारत-नामीबिया मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को परोसी झूठी कोल्ड ड्रिंक? वायरल Video पर DDCA का आया रिएक्शन सामने

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तहत भारत और नामीबिया के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें भारत ने 93 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही तमाम क्रिकेट प्रेमी खुशी से झूम उठे। लेकिन, एक वीडियो ने अरुण जेटली स्टेडियम में इस मैच को देखने वाले दर्शकों की नींद उड़ा दी। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा। तो चलिये बताते हैं पूरा मामला...

दर्शकों को परोसी गई झूठी कोल्ड ड्रिंक्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह वीडियो अरुण जेटली स्टेडियम में एक दर्शक द्वारा शूट किया गया है। इसमें एक विक्रेता कपों में बची कोल्ड ड्रिंक्स को वापस बोतल में भरता दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि यह बोतलें फिर से बेची जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

यूजर्स कर रहे कड़ी कार्रवाई की मांग 

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर खासे भड़के हैं। यूजर्स का कहना है कि इतनी ज्यादा कीमत चुकाने के बाद भी यूज्ड कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई जा रही है। भरत ने लिखा, ऐसे मामले में तुरंत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, सौरभ का कहना है कि किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। ज्यादा पैसे कमाने के लिए इतना गिरना ठीक नहीं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है, घर बैठकर ही मैच देखता हूं। खर्चा भी नहीं आता और किसी का झूठा भी नहीं पीना पड़ता। 

डीडीसीए ने दिया ये रिएक्शन 

डीडीसीए ने इस वायरल वीडियो के बाद स्पष्टीकरण दिया है। डीडीसीए ने कहा कि इस वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित किया गया है। विक्रेता ने गीले और सूखे कचरे को अलग करने के लिए कचरा संग्रहण प्रक्रिया के तहत बचे पेय को वापस बोतल में डाला था। बाद में बोतलों को इकट्ठा कर अलग किया और कचरा प्रबंधन और पुनर्चकरण नीति के अनुसार संशाधित किया। डीडीसीए ने दोहराया कि बोतलों का निपटान स्थापित पर्यावरणीय और परिचालन दिशानिर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी से किया गया है। इन बोतलों का दोबारा से बिक्री के लिए इस्तेमाल नहीं होता है।

Continue reading on the app

कानपुर में होगी पशु पक्षियों की एक्सरे और सीटी स्कैन की जांच, मंडल का पहला आधुनिक पॉलीक्लिनिक तैयार

कानपुर के रावतपुर स्थित 1444.46 वर्ग मीटर में उत्तर प्रदेश राज निर्माण संस्था ने 649 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया है. जुलाई में पशुपालन विभाग ने इसे स्थानांतरित भी कर लिया है.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं नितिन पटेल? जिन्होंने ढलती उम्र में सचिन-सहवाग को रखा था फिट, पर्दे के पीछे से भारत को बनाया 2 बार चैंपियन

खिलाड़ियों के चोट को लेकर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के चीफ वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि नितिन पटेल के जाने के बाद एनसीए में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिना स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिकल टीम प्रमुख के काम रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं नितिन पटेल, जिनका लक्ष्मण ने जिक्र किया. Mon, 10 Aug 2026 10:21:32 +0530

  Videos
See all

Ranchi Student Protest: रांची में जंतर-मंतर जैसा हाल नहीं होगा!छात्रों को पुलिस-प्रशासन का भी सपोर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:13:05+00:00

Ranchi Student Protest: विधानसभा के पास पहुंचे छात्र तोड़ दी बैरिकेडिंग | Breaking News | CM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T07:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers