Punch Monkey: ठुकराए गए बेबी मंकी ‘पंच’ को मिला परिवार, वीडियो देख भावुक हुए लोग; VIRAL VIDEO
Punch Monkey: जापान के इचिकावा सिटी जू से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों का दिल छू लिया। सात महीने के नन्हे बंदर ‘पंच’ को आखिरकार उसका परिवार मिल गया है। मां से ठुकराए जाने और टोली से परेशान किए जाने के बाद आखिरकार उसे अपनापन मिल रहा है।
मां ने छोड़ा तो खिलौना बना सहारा
Punch was bullied so badly today that, I guess there are certain adult monkeys who bully Punch all the time????
— meme.tweet (@1memetweet) February 19, 2026
The monkey troop hasn’t accepted poor little Punch. pic.twitter.com/YwiFq4NaP3
जुलाई 2025 में जन्मे पंच को उसकी मां ने जन्म के तुरंत बाद छोड़ दिया था। ऐसे मामलों में छोटे बंदर अक्सर अकेले और असुरक्षित महसूस करते हैं। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे सहारा देने के लिए बंदर जैसा दिखने वाला सॉफ्ट टॉय दिया। पंच उस खिलौने को अपनी मां की तरह गले लगाकर रखता था। वो उसके साथ सोता, खेलता और डर लगने पर उसे कसकर पकड़ लेता था।
यह भी पढ़े - Lift Viral Video: छोटी बच्ची ने लिफ्ट में फंसे दो बच्चों की बचाई जान, बनी सोशल मीडिया की हीरो
सोशल मीडिया पर छाया पंच
Someone made a hilarious AI clip showing Punch getting his payback on the zoo monkeys that used to bully him ???? - pure digital revenge energy. pic.twitter.com/PQLxOnWwKd
— The Research Wing (@Research_wing09) February 22, 2026
पंच और उसके ‘खिलौना-मां’ के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। लोग उसकी मासूमियत देखकर भावुक हो उठे। कई यूजर्स ने लिखा कि एक छोटे से बंदर की कहानी ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए। “Stay strong baby Punch” जैसे कमेंट्स से इंटरनेट भर गया। कुछ लोगो ने तो पंच का AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल तक कर दिया।
यह भी पढ़े - शिखर धवन ने सोफी शाइन से रचाई शादी, आइवरी लहंगा और व्हाइट शेरवानी में दिखा कपल का रॉयल अंदाज
टोली ने किया स्वीकार
After enduring days of rejection, Baby Punch finally experienced the comfort of love. Today, the adult monkey Onsing drew little Punch into a firm, deeply reassuring embrace. pic.twitter.com/SnCdsDZ5kl
— ✮ راينر براون (@dondawastaken) February 20, 2026
शुरुआत में जब पंच दूसरे बच्चों के साथ खेलने जाता था तो मादा बंदर उसे दूर भगा देती थी। उन्हें लगता था कि वो उनके बच्चों को परेशान कर सकता है। लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलने लगे। हाल ही में वायरल वीडियो में देखा गया कि एक बंदर ने पंच को गले लगा लिया, वहीं दूसरा उसके बाल साफ करता नजर आया।
यह भी पढ़े - जावेद अख्तर ने तालिबान के नए कानून को बताया अमानवीय; मौलवियों से की ये अपील...
खुश हैं बेबी पंच
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि पंच अब बाकी बंदरों के साथ घुल-मिल रहा है। वो बाकी बंदरो के साथ खेलता है, बातचीत करता है और पहले से ज्यादा खुश दिखता है। हालांकि उसका प्यारा खिलौना अभी भी उसके पास है।
यह भी पढ़े - अनुराग कश्यप ने ‘The Kerala Story 2’ को कहा बकवास: बीफ सीन पर जताई नाराजगी; कहा - लालची डायरेक्टर…
पहाड़ों पर भी बारिश मुसीबत बन कर आई , हर तरफ मची सिर्फ तबाही ही तबाही | Heavy Rain | Flood Alert
पहाड़ों पर भी बारिश मुसीबत बन कर आई , हर तरफ मची सिर्फ तबाही ही तबाही | Heavy Rain | Flood AlertThe scourge of rain has not stopped on the mountains. It is still raining intermittently at many places in the mountains. Due to which many rivers and streams were in spate. In Ramnagar, Uttarakhand, people's troubles increased due to overflowing rain drain. There the water is flowing so fast as if it is bent on erasing everything. Due to increase in water level in Barsani drain, there was a long queue of vehicles on the road. Due to the fast flow of water, people are not able to cross it.पहाड़ों पर बारिश का सितम थमा नहीं है। पहाड़ों में कई जगह अब भी रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से कई नदी और नालों में उफान आ गया। उत्तराखंड के रामनगर में तो बरसाती नाले में उफान आने से लोगों की मुसीबत बढ़ गई। वहां पानी इतनी तेज़ी से बह रहा है मानो सबकुछ मिटाने पर आमदा हो। बरसानी नाले में जलस्तर बढ़ने की वजह से सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पानी का बहाव तेज़ होने की वजह से लोग उसे पार नहीं कर पा रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18









