Responsive Scrollable Menu

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

आज के समय में कम उम्र में ही कई लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। जोकि एक चिंता का विषय बन गया है। तनाव, बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और प्रदूषण का सबसे पहले असर हमारे बालों पर ही होता है। ऐसे में महिलाएं अक्सर केमिकल वाली डाई का सहारा लेते हैं। जो कुछ समय तक असर दिखाता है, लेकिन लंबे समय तक यह बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आसान, सुरक्षित और आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर कम उम्र में ही बालों में सफेदी झलकने लगती है, तो प्रकृति की ताकत से इसको धीरे-धीरे संतुलित किया जा सकता है। लेकिन असरदार चीजों से बना हेयर पैक बालों की जड़ों को पोषण देकर इन्हें अंदर से मजबूत बना सकता है।

हेयर पैक

समय से पहले बालों का सफेद होना शरीर में पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव, तनाव या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ा होता है। वहीं आयुर्वेद में कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें बताई गई हैं, जो बालों को अंदर से पोषण देने के साथ नेचुरल कलर को बनाए रख सकती है। आप इस हेयर पैक को 4 नेचुरल और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों से तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

त्रिफला पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
काले तिल का पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
कलौंजी या नारियल तेल- 2 बड़ा चम्‍मच

विधि

एक साफ बाउल लें और इसमें काले तिल, त्रिफला और आंवला पाउडर डालें।
फिर इसमें नारियल या कलौंजी का तेल मिलाएं।
इन चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा और स्मूद पेस्ट तैयार करें।
इसको बालों और स्कैल्प में अच्छे से लगाएं।
फिर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें, जिससे पोषण जड़ों तक पहुंचे।
इसको करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें।
अब माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें।
सप्ताह में कम से कम दो बार 3 महीने तक इस हेयर पैक का इस्तेमाल करें।

त्रिफला पाउडर

त्रिफला तीन जड़ी बूटियों हरड़, आंवला और बहेड़ा का मिश्रण है।
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जोकि फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है।
स्कैल्प को डिटॉक्स करने और जड़ों को मजबूत बनाता है।
त्रिफला पाउडर बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है।
साथ ही यह सफेदी होने वाले प्रोसेस को धीमा करने में मदद करता है।

काले तिल का पाउडर

काला तिल कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B से भरपूर होता है।
यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और मेलेनिन उत्पादन को भी सपोर्ट कर सकते हैं।
काले तिल का पाउडर बालों को नेचुरल रूप से काला बनाए रखने में फायदेमंद होता है।
यह बालों को मजबूत और घना बनाता है।

आंवला पाउडर के फायदे

आंवला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्त्रोत है।
आंवला स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ बालों की जड़ों को मजबूती देता है।
यह बालों की नेचुरल चमक और रंग को बनाए रखता है।
आंवला हेयर फॉल कम करने के साथ बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सहायक होता है।

नारियल तेल या कलौंजी का तेल

कलौंजी के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जोकि स्कैल्प की सेहत को सुधारता है।
वहीं नारियल का तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है और प्रोटीन लॉस भी कम करता है।
कलौंजी का तेल और नारियल का तेल दोनों ही बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाकर बालों को हेल्दी और मजबूत बनाता है।

Continue reading on the app

Samsung Galaxy S26 Launch: ऊंची कीमत, पुराने फीचर्स, क्या सैमसंग फैंस को मिलेगा बड़ा झटका?

Samsung ने अपने नए गैलेक्सी एस26 और एस26 प्लस बाजार में लॉन्च किया लेकिन के इस बार कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज में बड़े बदलाव की बजाय लगातार सुधार की रणनीति अपनाई है। मौजूद जानकारी के अनुसार, जहां टॉप मॉडल में खास फीचर जोड़े गए हैं, वहीं एस26 और एस26 प्लस में डिजाइन और फीचर सेट काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है।

बता दें कि इन स्मार्टफोन में नया प्रोसेसर और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में तेजी और स्थिरता दोनों में सुधार हुआ है। बैटरी क्षमता में भी हल्का इजाफा किया गया है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल की उम्मीद की जा सकती है।

डिस्प्ले के मामले में भी छोटे बदलाव किए गए हैं, जैसे स्क्रीन साइज में मामूली बढ़ोतरी, जो उपयोग के दौरान थोड़ा बेहतर अनुभव देता है। हालांकि, बड़े स्तर पर कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता।

गौरतलब है कि कैमरा हार्डवेयर को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उठ रहे हैं। कंपनी ने इसमें सॉफ्टवेयर सुधार जरूर किए हैं, लेकिन हार्डवेयर लगभग पहले जैसा ही रखा गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, दिन में फोटो अच्छी आती हैं, लेकिन कम रोशनी में सीमाएं साफ नजर आती हैं।

इसके साथ ही कीमत भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ता अब ज्यादा नए फीचर की उम्मीद करते हैं, लेकिन यहां ऐसा कोई खास फीचर नहीं है जो तुरंत आकर्षित कर सके।

बता दें कि अगर कोई यूजर पुराने मॉडल से अपग्रेड कर रहा है, तो यह फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। लेकिन जिनके पास हाल ही का मॉडल है, उनके लिए अपग्रेड जरूरी नहीं माना जा रहा है।

कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन भरोसेमंद और संतुलित प्रदर्शन देते हैं, लेकिन भविष्य में कंपनी को बड़े बदलावों की जरूरत महसूस हो सकती है ताकि ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित किया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

प्रधानमंत्री मोदी ने की संजू सैमसन की तारीफ, कहा – ‘संजू सैमसन एक सच्चे खिलाड़ी की निशानी’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। दरअसल सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में 321 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जो किसी एक टी20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाए गए … Fri, 03 Apr 2026 23:16:01 GMT

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | अशोक खरात केस में बड़ी खबर #ashokkharat #ytshorts #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:38+00:00

Earthquake Breaking News: भूकंप से कांप गई कई राज्यों की धरती! #earthquakenews #delhi #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:50:32+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi |ईरान के करज में बड़ा हमला ! #iranattack #irannews #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:58:46+00:00

Search and rescue operation under way after US fighter jet shot down over Iran | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T19:49:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers