Responsive Scrollable Menu

अब OTT-DTH पर भी घूमेगा TRP का मीटर, नई TV Rating Policy 2026 में सरकार ने बदले कड़े नियम।

सरकार ने टीवी रेटिंग नीति 2026 शुक्रवार को जारी की जिसमें देश में टेलीविजन रेटिंग के नियमन के लिए व्यापक दिशानिर्देश निर्धारित किए गए हैं। इसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस नीति में टीवी रेटिंग सेवाएं प्रदान करने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, लेखा-परीक्षण एवं निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय किए गए हैं। टीवी रेटिंग नीति 2026, 16 जनवरी 2014 को जारी भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए मौजूदा दिशानिर्देशों की जगह लाई गई है।

यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नीति की प्रमुख विशेषताओं में प्रवेश नियमों को आसान बनाना और टीवी रेटिंग एजेंसी के रूप में पंजीकरण कराने की इच्छुक कंपनी के लिए ‘नेटवर्थ’ की आवश्यकता को मौजूदा 20 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये करना शामिल है। कड़े हित-संघर्ष विरोधी प्रावधानों के तहत तटस्थता सुनिश्चित करने के लिए यह प्रावधान किया गया है कि निदेशक मंडल के कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य स्वतंत्र निदेशक होंगे, जिनका प्रसारकों, विज्ञापनदाताओं या विज्ञापन एजेंसियों से कोई संबंध नहीं होगा। इसके अतिरिक्त एजेंसियों को ऐसी परामर्श सेवाएं देने से प्रतिबंधित किया गया है जिससे हितों के टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

नमूना (सैंपल) आकार बढ़ाने और प्रतिनिधि आंकड़े सुनिश्चित करने के लिए एजेंसियों को 18 महीने के भीतर (मौजूदा रेटिंग एजेंसियों के लिए छह महीने) 80,000 मीटर लगे घरों तक अपने संचालन का विस्तार करना होगा और बाद में इसे बढ़ाकर 1,20,000 घरों तक पहुंचाना होगा, ताकि आंकड़ों की सटीकता में सुधार हो सके। मापन प्रौद्योगिकी-निरपेक्ष होगा जिसमें केबल, डीटीएच, ओटीटी और कनेक्टेड टीवी सहित सभी माध्यमों से आंकड़े जुटाए जाएंगे तथा मीटर लगे घरों की सभी टीवी स्क्रीन से डेटा एकत्र किया जाएगा। पारदर्शिता एवं गोपनीयता के लिए एजेंसियों को अपनी विस्तृत कार्यप्रणाली और गुमनाम किए गए डेटा को अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा। साथ ही सभी संचालन को दर्शकों की गोपनीयता की सुरक्षा के लिए डिजिटल व्यक्तिगत जानकारी संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 का सख्ती से पालन करना होगा। जवाबदेही और लेखा-परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए अब दोहरी ऑडिट प्रणाली अनिवार्य की गई है, जिसमें तिमाही आंतरिक ऑडिट और वार्षिक स्वतंत्र बाहरी ऑडिट शामिल होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय समय-समय पर ‘फील्ड’ निरीक्षण के लिए एक ऑडिट और निगरानी दल भी गठित करेगा। शिकायत निवारण के लिए एजेंसियों को 10 दिन के भीतर शिकायतों के समाधान के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा और विवाद बढ़ने की स्थिति में एक अपीलीय प्राधिकरण भी स्थापित करना होगा। ‘लैंडिंग पेज’ से संबंधित प्रावधानों के तहत किसी ‘लैंडिंग पेज’ से उत्पन्न दर्शक संख्या को दर्शक मापन में शामिल नहीं किया जाएगा। हालांकि ‘लैंडिंग पेज’ का उपयोग केवल विपणन उपकरण के रूप में किया जा सकता है।

प्रसारकों को यदि उनका चैनल किसी ‘लैंडिंग पेज’ पर उपलब्ध है तो इसकी जानकारी रेटिंग एजेंसी को देनी होगी। टीवी रेटिंग के संदर्भ में ‘लैंडिंग पेज’ वह चैनल है जो सेट-टॉप बॉक्स चालू करते ही स्क्रीन पर अपने आप सबसे पहले दिखाई देता है। अनुपालन और दंड से संबंधित प्रावधानों के अनुसार नियमों का उल्लंघन होने पर क्रमिक दंड लगाए जाएंगे, जिनमें अस्थायी रूप से रेटिंग निलंबित करने से लेकर बार-बार उल्लंघन होने पर पंजीकरण रद्द करना शामिल है।

Continue reading on the app

Horoscope 29 March 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

विशेष आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। भावी योजनाओं की रूपरेखाएं बनाएंगे। परिवार का वातावरण प्रतिकूल रहेगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक वेदना से पीडि़त रहेंगे।

वृष

व्यापारियों को देश विदेश से लाभ, शुभ समाचार। आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छा दिन है। आमोद-प्रमोद में दिन बीतेगा। प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्तियों से भेंट।

मिथुन

सगाई-विवाह का प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। खास रिश्तेदार निराश करेंगे। विवाद का हल निकलेगा। अनचाहे स्थान पर तबादला संभव।

कर्क

आपकी ईमानदारी की प्रशंसा होगी। दृढ़ता के साथ काम करें, लक्ष्य प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा एवं प्रभाव में वृद्धि। आमदनी अठ्ठन्नी और खर्चा रूपईया।

सिंह

आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। रूके हुए धन की प्राप्ति पर खुशी होगी। आमदनी के नए साधन बनेंगे।

कन्या

विवेक से काम लें। नौकरी में इच्छानुसार ट्रांसफर का योग। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, और विवेक से काम लें। पैतृक संपत्ति का विवाद बढ़ेगा।

तुला

व्यवहार में सावधानी-झूठा आरोप संभव। विवाद में विजय प्राप्त होगी। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों का आवागमन सुखदायी। विवाद करने व बढ़ाने के लिए काम करें।

वृश्चिक 

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन में अनिश्चिता और दुविधा बनी रहेगी। परिवार में अशांति और कलह का वातारण। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

धनु

रोजगार व्यवसाय के संबंध में कोई ठोस निर्णय लेंगे। प्रेम संबंधों में खटपट हो सकती है। पारिवारिक वैभव का विस्तार शुभ दिन है। आपकी प्रतिष्ठा के चार चांद लगेंगे।

मकर 

आर्थिक उन्नति की ओर विशेष कदम। वैवाहिक जीवन में सुखद परिवर्तन। सभी सोचे हुए काम आसानी से बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ झाला लगता है।

कुंभ

सोचे हुए काम आसानी से बनेंगे। अधूरे पड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। अधीनस्थ और नौकरों से विश्वासघात। बिजनेस पार्टनर से सुलह समझौता होगा।

मीन

इंटरव्यू में सफलता, खुशी के समाचार मिलेंगे। अच्छी धन लाभ की संभावना है। डूबा हुआ धन प्राप्त होने से प्रसन्नता होगी। जनसम्पर्क बढ़ाने के लिए काम करें।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित या बुमराह नहीं, 20 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का 'एक्स फैक्टर', हेड कोच ने खुद माना

Mumbai Indians x factor: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने 20 साल के अफगानिस्तानी क्रिकेटर अल्लाह गजनफर को टीम के एक्स फैक्टर खिलाड़ी बताया है. इस युवा स्टार की केकेआर के खिलाफ मैच में बॉलिंग कुछ खास नहीं रही थी. हालांकि, जयवर्धने ने भरोसा जताते हुए उन्हें फ्यूचर स्टार बताया. Fri, 3 Apr 2026 22:20:00 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | सऊदी अरब और UAE आए साथ साथ ? | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:08:34+00:00

Major Gaurav Arya ने बताया किसको होगा पुल तोड़ने से नुकसान! | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:11:56+00:00

Major Gaurav Arya | "ईरान इतनी बेवकूफी नहीं करेगा" | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:13:30+00:00

Kishore Ajwani : अमेरिका में खलबली | #saubaatkiekbaat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers