Responsive Scrollable Menu

Bihar Board 10th Result 2026: आज कभी भी आ सकता है कक्षा 10वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 28 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन जिस तरह से टॉपर्स के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं, उससे यह संकेत मिल रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।

कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:

  1. biharboardonline.bihar.gov.in
  2. results.biharboardonline.com
  3. secondary.biharboardonline.com

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और जन्मतिथि तैयार रखना होगा।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड (Step-by-Step)
अगर आप अपना रिजल्ट जल्दी और आसानी से देखना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें

क्यों बढ़ी रिजल्ट की उम्मीद?
हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होने से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन और इंटरव्यू किया गया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आमतौर पर बोर्ड जल्द ही रिजल्ट घोषित कर देता है।

Continue reading on the app

ITR-U की डेडलाइन नजदीक: जानें क्या नए बदलाव हुए, कैसे 31 मार्च तक सुधार सकते रिटर्न की गलतियां

ITR U Deadline: अगर आपने अपनी इनकम टैक्स रिटर्न में कोई गलती कर दी है या कोई आय दिखाना भूल गए, तो उसे सुधारने का आखिरी मौका अब आपके पास है। टैक्सपेयर्स 31 मार्च तक अपडेटेड टैक्स रिटर्न फाइल करके अपनी गलतियां ठीक कर सकते हैं। समय रहते यह काम कर लेने से ज्यादा जुर्माना और कानूनी झंझट से बचा जा सकता।

ITR-U, इनकम टैक्स एक्ट की धारा 139(8A) के तहत दी गई सुविधा है, जो करदाताओं को अपनी पुरानी रिटर्न में सुधार करने या छूटी हुई आय को घोषित करने का मौका देती। खास बात यह है कि अगर आपने पहले रिटर्न फाइल नहीं किया या डेडलाइन मिस कर दी, तब भी आप आईटीआर-U के जरिए अपडेटेड रिटर्न भर सकते हैं।

नियम के मुताबिक, किसी भी असेसमेंट ईयर के खत्म होने के 48 महीनों के भीतर ITR-U फाइल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, असेसमेंट ईय़र 2021-22 के लिए ITR-U फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है, जबकि असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए यह समय सीमा 31 मार्च 2030 तक रहेगी। हालांकि हर साल 31 मार्च का दिन अहम होता है, क्योंकि देरी के साथ अतिरिक्त टैक्स का बोझ बढ़ता जाता है।

ITR-U में क्या नए बदलाव हुए?
बजट 2026 में सरकार ने आईटीआर-U से जुड़े कुछ अहम बदलाव किए हैं, जिससे टैक्सपेयर्स को और सुविधा मिलेगी। अब री-असेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी आईटीआर-यू फाइल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त 10% टैक्स देना होगा। अब लॉस सेट-ऑफ की सुविधा भी दी गई है, यानी आप अपने घाटे को एडजस्ट कर सकते हैं।

कितना लगेगा अतिरिक्त टैक्स?
ITR-U फाइल करते समय सामान्य टैक्स और ब्याज के अलावा अतिरिक्त टैक्स भी देना होता है, जो समय के साथ बढ़ता है जाता है। 
12 महीने के भीतर: 25% अतिरिक्त टैक्स + ब्याज
12 से 24 महीने: 50 फीसदी अतिरिक्त टैक्स + ब्याज
24 से 36 महीने: 60 फीसदी अतिरिक्त टैक्स + ब्याज
36 से 48 महीने: 70% अतिरिक्त टैक्स + ब्याज

टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईटीआर-U कोई अनिवार्य रिटर्न नहीं है, बल्कि यह एक मौका है जिससे आप अपनी गलती सुधार सकते हैं और टैक्स नियमों का पालन कर सकते हैं। हालांकि अगर आप इसे पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं, तो आयकर विभाग की ओर से नोटिस, आकलन या भारी पेनल्टी (टैक्स का 200% तक) लग सकती है।

इसलिए बेहतर है कि 31 मार्च से पहले अपनी रिटर्न की समीक्षा करें और जरूरत हो तो तुरंत अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर लें।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

शतरंज की बिसात पर भोजपुर की अव्या का 'चेकमेट'! 7 की उम्र में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

Bhojpur Chess Player Avya Srivastava: भोजपुर की 7 वर्षीय नन्ही प्रतिभा अव्या श्रीवास्तव ने पटना में आयोजित ओपन फिडे रेटिंग अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. इस शानदार जीत के साथ उन्होंने 5000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाकर अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा पेश की है. Fri, 3 Apr 2026 20:01:09 +0530

  Videos
See all

Raja Raghuvanshi Mother Video: दादी के साथ घर जा रहा पोता | Family Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:35:49+00:00

Iran-Israel War: इजराइल में मिसाइलों के खौफनाक मंजर पर रिपोर्टर की आंखों देखी |Reporters Uncut Ep15 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:40:06+00:00

News Ki Pathshala Live | Sushant Sinha | भारत क्या पाकिस्तान पर एक्शन की तैयारी में..? | Ind Vs PAK #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:44:47+00:00

Muslim युवक ने पहनी हनुमान माला | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers