RCB vs CSK मैच देखने के लिए फैंस को खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये, इस तरह से फ्री में मिलेगी मेट्रो राइड
IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ आगाज किया था. इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था, जिसमें आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया था. अब आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है. तो चलिए जानते हैं RCB vs CSK मैच की टिकट कब, कहां और कैसे बुक कर सकते हैं.
कब, कहां और कैसे खरीदें RCB vs CSK मैच का टिकट
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें इस मैच को देखने के लिए पैसे भी खर्च करने होंगे. आरसीबी और सीएसके मैच का सबसे महंगा टिकट 25,000 रुपये का है. आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए अपने सोशल मीडिया पर टिकट की पूरा जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से टिकट बिक्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. टिकट सिर्फ आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और एप पर ही उपलब्ध हैं. साथ बताया गया कि किसी भी अनाधिकारिक जगह से टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि बहुत फ्रॉड होता है.
कितने की है RCB vs CSK मैच की टिकट प्राइस
आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे सस्ता टिकट का प्राइस 2300 रुपये का रखा गया है. वहीं BOAT C STAND टिकट का प्राइस 3750 का है. वहीं सबसे महंगा टिकट 25,000 हजार रुपये का रखा गया है. यह टिकट NOTHING (R) PLATINUM LOUNGE का है. इसके साथ बताया गया कि आप एक साथ दो टिकट ही बुक कर सकते हैं.
???????????? ???? ???????????? ???????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???????????????? ???????????????????????????????? (???????????? ????????????????????) ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 31, 2026
The most anticipated game-day at the Chinnaswamy is getting closer and this is your chance to watch it unfold live. All the information regarding tickets is mentioned below. ⬇️
????️… pic.twitter.com/1gFMC5eCQU
मेट्रो सुविधा होगी फ्री
सभी वैध RCB मैच टिकट धारकों को मैच के दिन मुफ्त मेट्रो यात्रा की सुविधा मिलेगी. अपने M-ticket में दिए गए Metro QR कोड टैब को ज़रूर चेक करें. आपके M-ticket में एंट्री गेट, इनर गेट, स्टैंड, रो और सीट नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी. स्टेडियम में प्रवेश के लिए QR कोड मैच के दिन गेट खुलने से कुछ घंटे पहले ही दिखाई देगा.
स्टेडियम में पहुंचने का नियम
चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश के लिए अपने टिकट पर दिए गए एंट्री और इनर गेट की जानकारी को ध्यान से देखें. दर्शकों का प्रवेश Cubbon Road, Link Road और MG Road से होगा. Queens Road से एंट्री सीमित रहेगी, केवल कुछ Pavilion (P) स्टैंड्स के लिए अनुमति होगी.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 31, 2026
आईपीएल 2026 के लिए CSK और RCB का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स टीम का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, सरफराज खान, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, गुरजापनीत सिंह, जैकरी फोल्क्स, रामकृष्ण घोष, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड : रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह , सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा.
यह भी पढ़ें: 22 वर्षीय कूपर कोनोली की फैन हुई प्रीति जिंटा, मैदान पर पहुंचकर खास अंदाज में दी बधाई, डेब्यू मैच में मचाया तहलका
'मैं किसी से नहीं डरती', Kubbra Sait ने शेयर किया नाना पाटेकर संग काम करने का एक्सपीरियंस
Kubbra Sait Interview: प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘संकल्प’ इन दिनों काफी चर्चा में है. इसकी एक बड़ी वजह हैं एक्ट्रेस कुब्रा सैत, जो इसमें एक सख्त लेकिन संवेदनशील पुलिस अधिकारी ‘परवीन’ के किरदार में नजर आ रही हैं. उनकी ये भूमिका इतनी दमदार है कि ऐसा लगता है मानो यह किरदार खास तौर पर उनके लिए ही लिखा गया हो. कुब्रा ने इस रोल को पूरी ईमानदारी, मेहनत और गहराई के साथ निभाया है. वहीं हाल ही में उन्होंने इस सीरीज को लेकर अपना अनुभव साझा किया और बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए कैसी तैयारी की और सेट पर उनका अनुभव कैसा रहा.
किरदार के लिए तैयारी कैसी रही?
कुब्रा सैत के अनुसार, किसी भी किरदार की तैयारी सिर्फ शूटिंग के दौरान ही नहीं होती, बल्कि उससे पहले और बाद में भी चलती रहती है. उन्होंने बताया कि ‘संकल्प’ की स्क्रिप्ट इतनी खूबसूरती से लिखी गई थी और टीम इतनी मजबूत थी कि उन्हें अलग से बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी. हालांकि, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि इस सीरीज के लिए सबसे ज्यादा मेहनत उन्होंने अपनी हिंदी पर की, क्योंकि इसमें काफी शुद्ध और प्रभावशाली हिंदी का इस्तेमाल हुआ है. उनके लिए यह भाषा को लेकर एक बड़ा अभ्यास था, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया.
नाना पाटेकर के साथ काम करने का अनुभव
इस सीरीज में कुब्रा पहली बार दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ नजर आई हैं. उनके साथ काम करने के अनुभव को उन्होंने खूबसूरत बताया. कुब्रा ने कहा कि नाना पाटेकर जैसे कलाकार सीधे तौर पर सिखाते नहीं हैं, बल्कि उनके काम करने का तरीका ही सबसे बड़ी सीख होता है. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर खुद अपनी स्क्रिप्ट्स लिखते हैं, सेट पर पूरी तरह समर्पित रहते हैं और शूट के दौरान वैनिटी वैन में भी नहीं जाते. कुब्रा के मुताबिक, इन छोटी-छोटी आदतों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हर कलाकार का अपना तरीका होता है और जरूरी नहीं कि वही तरीका सबके लिए सही हो.
सीनियर एक्टर के साथ काम करने का दबाव?
जब उनसे पूछा गया कि इतने सीनियर अभिनेता के साथ काम करते हुए क्या उन्हें डर लगा, तो उन्होंने साफ कहा- नहीं. कुब्रा का मानना है कि डर अक्सर हमारे अपने दिमाग की बनाई हुई कहानी होती है. अगर हम खुद मान लेते हैं कि सामने वाला हमें डांटेगा या दबाव बनाएगा, तो वही अनुभव हमें महसूस होने लगता है. लेकिन उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्होंने पूरी सहजता के साथ काम किया.
कॉप किरदार के लिए इंस्पिरेशन
दिलचस्प बात यह है कि कुब्रा सैत इससे पहले भी पुलिस अधिकारी के रोल निभा चुकी हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार किसी बाहरी इंस्पिरेशन की बजाय खुद को ही अपनी प्रेरणा बताया. उनका कहना है कि हर किरदार अलग होता है और दो इंसान कभी एक जैसे नहीं हो सकते, इसलिए टाइपकास्ट होने का सवाल ही नहीं उठता. हर बार एक नया दृष्टिकोण और नई परत जुड़ जाती है.
करियर के उतार-चढ़ाव पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
अपने करियर के सफर पर बात करते हुए कुब्रा ने बेहद सकारात्मक नजरिया रखा. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने करियर में सिर्फ “चढ़ाव” ही नजर आए हैं. उनके अनुसार, यह एक खेल की तरह है कभी बड़ी छलांग मिलती है, कभी छोटी, लेकिन अगर आप लगातार आगे बढ़ रहे हैं, तो वही सबसे बड़ी बात है.
आगे किस तरह के रोल करना चाहती हैं?
भविष्य को लेकर कुब्रा का नजरिया भी काफी सहज है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था. उनका मानना है कि ज्यादा योजना बनाने या दबाव लेने की बजाय, जो काम सामने आए उसे ईमानदारी से करना चाहिए. अगर काम सच्चाई से किया जाए, तो उसका फल जरूर मिलता है.
ये भी पढ़ें: सलमान खान संग विवेक वासवानी ने क्यों नहीं की 35 साल से कोई फिल्म, अब बताई वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















