Responsive Scrollable Menu

सबसे बड़ी मुकदमेबाज है केंद्र सरकार, भड़क गया सुप्रीम कोर्ट; ठोक दिया 25 हजार जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सबसे बड़ा मुकदमेबाज बताया है।  जस्टिस नागरत्ना ने कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि भारत सरकार ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के आदेश को चुनौती क्यों दी है। हम बातें सुनते हैं कि मामले लंबित हैं। आखिर सबसे बड़ा मुकदमेबाज कौन है? हर्जाना लगाया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

राजेश खन्ना केस में 14 साल बाद बड़ा फैसला: मुंबई HC ने अनीता आडवाणी संग रिश्ते को शादी मानने से किया इनकार

Rajesh Khanna news: मुंबई हाईकोर्ट ने अनीता आडवाणी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को कानूनी तौर पर शादी का दर्जा देने की मांग की थी।

अदालत ने इस मामले में निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए साफ कहा कि अनीता की अपील स्वीकार नहीं की जा सकती। सुनवाई के दौरान अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया को राहत मिली। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना, राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं, जबकि अक्षय कुमार उनके दामाद हैं।

अनीता का राजेश खन्ना संग शादी का दावा

यह मामला राजेश खन्ना के निधन (2012) के बाद से ही विवादों में रहा है। उस समय से ही उनके परिवार और अनीता आडवाणी के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया, हालांकि विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है।

ये भी पढ़ें- Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

अनीता आडवाणी का दावा था कि वह लंबे समय तक राजेश खन्ना के साथ रिश्ते में थीं और यह रिश्ता विवाह जैसा ही था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि अभिनेता के निधन के बाद उन्हें उनके बंगले 'आशीर्वाद' से बाहर कर दिया गया था।

राजेश खन्ना और अनीता आडवाणी

मेगास्टार रहे राजेश खन्ना 

राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने 1969 से 1971 के बीच लगातार 15 हिट फिल्में देकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। अपने करियर में उन्होंने तीन फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीते और कई अन्य नॉमिनेशन भी हासिल किए। वे 1992 से 1996 तक कांग्रेस पार्टी से सांसद भी रहे।

ये भी पढ़ें- Poonam Pandey Pregnancy Truth: पूनम पांडे ने फैंस को बनाया बेवकूफ, April Fool बनाकर बोलीं- 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं!'; VIDEO

डिंपल कपाड़िया से शादी और बच्चे

Rajesh Khanna-Dimple Kapadia marriage

साल 1973 में उन्होंने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं- ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। अपने लंबे करियर में राजेश खन्ना ने 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 2005 में उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 2013 में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से भी नवाजा गया।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के साथ अन्याय! युवराज सिंह ने उठाए सवाल, BCCI को लगेगी मिर्ची

Shubman Gill को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप करने पर युवराज सिंह ने सवाल उठाए हैं. एक पॉडकास्ट में युवी ने कहा कि गिल भारतीय टीम में जगह के हकदार थे. युवराज ने कहा कि लगातार प्रदर्शन के बावजूद आखिरी समय में बाहर करना मुश्किल फैसला है. अब आईपीएल 2026 में गिल के पास खुद को साबित कर टीम इंडिया में वापसी का बड़ा मौका है. Fri, 3 Apr 2026 18:07:19 +0530

  Videos
See all

PoK News | Pakistan News: PoK जल्द भारत में होगा शामिल- Imam Umer Ahmed Ilyasi | #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:43+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चीन और इजराइल में टकराव क्यों? #china #lebanon #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:30:57+00:00

CM Yogi Rally In Assam : सीएम योगी का असम का प्रचार, विपक्ष परेशान! | BJP | Assam Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:33:09+00:00

LPG Gas-Oil Crisis : तेल-गैस संकट की पोल खुद कांग्रेस ने खोल दी! | Congress | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:35:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers