LSG vs DC : इन 2 खिलाडियों का हुआ IPL डेब्यू, दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी बॉलिंग
LSG vs DC : आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडिय में खेले जा रहे इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों का आईपीएल डेब्यू हुआ है. इसमें से एक खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से और दूसरे खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया है. आइए इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में टॉस पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल आए. इस दौरान दिल्ली ने टॉस जीता और लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस दौरान अक्षर पटेल ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और ऋषभ पंत ने मुकुल चौधरी के आईपीएल डेब्यू का ऐलान किया.
???? TOSS ????@delhicapitals won the toss against @lucknowipl and will field first
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/IPtki9qcHm
LSG vs DC की प्लेइंग-11
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर - आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर - दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान
इस मैच में टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. पहला मैच, फ्रेश विकेट, यह एक रेड सॉलिड विकेट है और पहले 6 ओवर में मदद कर सकता है. डेटा कहता है कि बहुत सारे मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला गेम है और हम बॉलिंग करेंगे. हमने पिछली बार अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हम बीच में फिसल गए, हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं. हमारे लिए निसांका, मिलर, स्टब्स और लुंगी एनगिडी चार ओवरसीज़ खिलाड़ी हैं.
Super Giants mode: ???????? pic.twitter.com/CLolZxGzTF
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2026
इस मुकाबले में टॉस हाने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं. जो आप चाहते हैं वह होना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन साथ ही आने वाले गेम के नजरिए को छोड़कर ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है. मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से एक पूरी तरह से नई एनर्जी है. मुझे लगता है कि हमारे लगभग तीन ओवरसीज खिलाड़ी एक जैसे हैं, लेकिन नोर्त्जे हैं. एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन हैं.
ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई
पश्चिम एशिया संकट का नेपाल पर पड़ा असर, पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज
काठमांडू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पश्चिम एशिया संकट का असर दिखने लगा है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड (एनटीबी) ने बुधवार को बताया कि मार्च में यूरोप, अमेरिका, पश्चिम एशिया और अफ्रीका से अच्छी खासी तादाद में विदेशी सैलानी आते थे लेकिन मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालात की वजह से इसमें काफी गिरावट आई है।
नेपाल में पर्यटन सीजन के चरम समय के बीच वैश्विक तनाव का असर साफ दिखने लगा है। 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष का असर अब यात्रा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव नेपाल के पर्यटन क्षेत्र पर भी देखा जा रहा है।
आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई नेपाल के लिए पीक टूरिस्ट सीजन होते हैं, जब ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। साथ ही भारत से भी भारी संख्या में पर्यटक गर्मी से राहत पाने के लिए नेपाल का रुख करते हैं। इस बार भी भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या अच्छी खासी रही, लेकिन अन्य क्षेत्रों से आने वालों में गिरावट दर्ज की गई।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में कुल विदेशी पर्यटकों की संख्या सालाना आधार पर एक प्रतिशत घटकर 1,20,516 रह गई। सबसे ज्यादा गिरावट उन क्षेत्रों से आई जो पश्चिम एशिया के जरिए नेपाल तक पहुंचते हैं। पश्चिम एशिया से आने वाले पर्यटकों की संख्या 37.1 प्रतिशत घटकर 1,718 रह गई, जबकि अमेरिका महाद्वीप से 25.4 प्रतिशत, अफ्रीका से 22.2 प्रतिशत और यूरोप से 18.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
इस गिरावट की मुख्य वजह यह है कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री पश्चिम एशिया को ट्रांजिट रूट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं, जहां मौजूदा संघर्ष के कारण उड़ानों और यात्रा योजनाओं में बाधा आई है। इससे नेपाल आने वाले लंबी दूरी के पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है।
हालांकि, इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में दक्षिण एशियाई देशों ने नेपाल के पर्यटन को सहारा दिया है। दक्षिण एशिया से आने वाले पर्यटकों की संख्या 20.9 प्रतिशत बढ़कर 42,668 हो गई, जिसमें भारत से सबसे ज्यादा 25,728 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश से भी अच्छी संख्या में पर्यटक आए। यह दर्शाता है कि धार्मिक, सांस्कृतिक और कम अवधि की यात्राओं का ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है।
अन्य एशियाई देशों से भी उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। चीन, म्यांमार, थाईलैंड, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया से पर्यटकों की संख्या में अच्छी भागीदारी रही, जिससे कुल 33,436 पर्यटक ‘अन्य एशिया’ क्षेत्र से नेपाल पहुंचे।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के सीईओ दीपक राज जोशी ने कहा कि वैश्विक संघर्ष और उड़ानों में व्यवधान के बावजूद स्थिति पूरी तरह निराशाजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों से बढ़ते पर्यटक एक सकारात्मक संकेत हैं, और बोर्ड इन बाजारों पर विशेष ध्यान दे रहा है। साथ ही, यूरोप और अमेरिका जैसे उच्च खर्च वाले बाजारों में भी अपनी उपस्थिति मजबूत करने के प्रयास जारी हैं।
हालांकि, पश्चिम एशिया की अनिश्चित स्थिति को देखते हुए नेपाल अब वैकल्पिक बाजारों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि पर्यटन क्षेत्र को संतुलित और स्थिर बनाए रखा जा सके।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















