Responsive Scrollable Menu

LSG vs DC : इन 2 खिलाडियों का हुआ IPL डेब्यू, दिल्ली ने टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी बॉलिंग

LSG vs DC : आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडिय में खेले जा रहे इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों का आईपीएल डेब्यू हुआ है. इसमें से एक खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से और दूसरे खिलाड़ी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया है. आइए इन दोनों खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में टॉस पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल आए. इस दौरान दिल्ली ने टॉस जीता और लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस दौरान अक्षर पटेल ने श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और ऋषभ पंत ने मुकुल चौधरी के आईपीएल डेब्यू का ऐलान किया. 

LSG vs DC की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

इम्पैक्ट प्लेयर - आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर.

लखनऊ सुपर जायंट्स : एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर - दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी.

टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान 

इस मैच में टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. पहला मैच, फ्रेश विकेट, यह एक रेड सॉलिड विकेट है और पहले 6 ओवर में मदद कर सकता है. डेटा कहता है कि बहुत सारे मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला गेम है और हम बॉलिंग करेंगे. हमने पिछली बार अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन हम बीच में फिसल गए, हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं. हमारे लिए निसांका, मिलर, स्टब्स और लुंगी एनगिडी चार ओवरसीज़ खिलाड़ी हैं.

इस मुकाबले में टॉस हाने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि इस तरह के विकेट पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, आप जानते हैं. जो आप चाहते हैं वह होना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन साथ ही आने वाले गेम के नजरिए को छोड़कर ज्यादा कुछ नहीं बदलने वाला है. मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से एक पूरी तरह से नई एनर्जी है.  मुझे लगता है कि हमारे लगभग तीन ओवरसीज खिलाड़ी एक जैसे हैं, लेकिन नोर्त्जे हैं. एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन हैं.

ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई

Continue reading on the app

  Sports

पिता की मौत के बाद टूट चुके थे RCB वाले जितेश शर्मा, तब दिनेश कार्तिक ने उनसे क्या कहा था?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के उपकप्तान जितेश शर्मा ने कहा कि एक मुश्किल दौर के बाद आरसीबी की टीम में वापसी करते हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रवेश करने से उन्हें सुकून मिला. पिछले महीने जितेश ने मीडिया से कहा था कि पिता के निधन के बाद उनके जीवन में प्राथमिकताएं कैसे बदल गईं. Fri, 3 Apr 2026 18:35:39 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha छोड़ेंगे AAP? क्या Arvind Kejriwal का एक और साथी होगा विदा?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:31+00:00

LPG Gas-Oil Crisis : तेल-गैस संकट की पोल खुद कांग्रेस ने खोल दी! | Congress | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:35:12+00:00

PoK News | Pakistan News: PoK जल्द भारत में होगा शामिल- Imam Umer Ahmed Ilyasi | #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:31:43+00:00

CM Yogi Rally In Assam : सीएम योगी का असम का प्रचार, विपक्ष परेशान! | BJP | Assam Assembly Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T13:33:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers