22 वर्षीय कूपर कोनोली की फैन हुई प्रीति जिंटा, मैदान पर पहुंचकर खास अंदाज में दी बधाई, डेब्यू मैच में मचाया तहलका
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया. मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे 22 वर्षीय कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के मैच जिताऊ पारी खेली. कूपर कोनोली ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही सिर्फ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जिताकर ही लौटे, जिसके बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी कूपर कोनोली की फैन हो गईं.
कूपर कोनोली ने खेली मैच विनिंग पारी
IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज कूपर कोनोली ने धमाल मचाया दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी, जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गए. हर कोई उनकी इस पारी की तारीफ कर रहा है. वहीं पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी कूपर कोनोली की फैन हो गईं.
A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut ????
Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW
कूपर कोनोली की फैन हुईं प्रीति जिंटा
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी प्रेजटेशन के लिए मैदान पर खड़े थे, तभी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा स्टेंड से मैदान पर पहुंची और कूपर कोनोली के पास जाकर उनसे हाथ मिलाकर इस पारी की बधाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
How sweetly Preity Zinta came all the way from the stands to congratulate connolly like a kid. Love her man ❤️ https://t.co/c0EGfKlz9h
— ` (@wrathofkohli) April 1, 2026
कूपर कोनोली का ड्रीम डेब्यू
गुजरात टाइटंस के 163 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स एक और जहां लगातार विकेट गंवा रही थी, तो वहीं दूसरे ओर कूपर कोनोली क्रीज पर खूंटा गाड़कर डटे हुए थे. वो इस मैच में ओपनर प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर प्रभसिमरन सिंह 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 18 रन बनाकर चलते बने.
इसके बाद पंजाब किंग्स लगातार विकेट गंवाती रही, एक समय ऐसा लगा कि पंजाब किंग्स के हाथ से यह मैच निकल जाएगा. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मैच में पकड़ बना ली थी, लेकिन दूसरे छोर पर 22 वर्षीय कूपर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ही नाबाद लौटे. कूपर ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की तूफानी मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला.
First ???? of the season ✅pic.twitter.com/nnVYrNlI1m
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 31, 2026
कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा
पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें पंजाब किंग्स के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के सुझाव के बाद ऑक्शन में खरीदा गया था. अब पहले ही मैच में इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने बल्ले से तहलका मचा दिया है. बता दें कि कूपर कोनोली अब आईपीएल इतिहास में अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं.
Adding his name to the record books ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
A ???????????????????? ???????????????????????????????????? #TATAIPL debut for Cooper Connolly ✨#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/0dpfvvkfa1
यह भी पढ़ें: KKR को लगा बड़ा झटका, टीम का एक और तेज गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहर
Kal Ka Mausam: अगले 5 दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी
देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से 2 से 5 अप्रैल, 2026 के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान मौसम अपनी चरम गतिविधि पर होगा, खासकर 3 और 4 अप्रैल को जब कई इलाकों में ओलावृष्टि (हाइल्स्टॉर्म) के साथ तेज हवाएं चलेंगी. 3 अप्रैल को कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है.
दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में ओलों की चेतावनी
अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 और 5 अप्रैल को मौसम काफी खराब रह सकता है, जहां 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंके वाली हवाएं चलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 5 अप्रैल को ओलावृष्टि का अनुमान है. राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 2 से 7 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी दौर देखने को मिल सकता है.
मध्य और दक्षिण भारत का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत के राज्यों में 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश की गतिविधि जारी रहेगी. मध्य प्रदेश और विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना है. वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. केरल और तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है. उत्तर-पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 1 अप्रैल को भारी बारिश दर्ज की गई है और आने वाले दिनों में भी यहां रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी.
तापमान और गर्मी से राह
राहत की बात यह है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, 2 अप्रैल तक तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी, लेकिन बारिश शुरू होते ही इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. दूसरी ओर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में 4 अप्रैल तक गर्मी और उमस भरा मौसम (ह्यूमिड वेदर) परेशान कर सकता है. इन राज्यों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है.
नई मौसम प्रणाली और अलर्ट
वैज्ञानिकों ने बताया है कि पूर्वी ईरान के पास एक नया चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बन रहा है. साथ ही दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और कच्छ के ऊपर भी एक सिस्टम सक्रिय है. इन प्रणालियों के कारण अरब सागर से आने वाली नमी उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित करेगी. 7 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे अप्रैल के पहले दस दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे ओलावृष्टि और तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी कटी हुई फसलों का बचाव करें.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















