Responsive Scrollable Menu

'संजीव गोयनका को बैन करो', IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला?

Lalit Modi On Sanjiv Goenka: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के नतीजे से ज्यादा जो चर्चा में रहा, वो हैं टीम के मालिक संजीव गोयनका. दिल्ली के हाथों मिली करारी हार के बाद मालिक गोयनका अपने कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से गंभीर बातचीत करते नजर आए, जिसके फोटोज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. अब इस मामले पर ललित मोदी का बड़ा बयान आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

संजीव गोयनका ने क्या किया?

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 में 1 अप्रैल को मुकाबला खेला गया, जिसे ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG हार गई. इस हार के बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका नाराज दिखे. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान ऋषभ पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर से गंभीर बातचीत करते नजर आए, जिसकी फोटो और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए और सभी यूजर्स ने संजीव गोयनका को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

संजीव गोयनका को बैन करने की उठी मांग

संजीव गोयनका की इस हरकत पर लगातार सोशल मीडिया पर रिएक्शंस आ रहे हैं. अब तो उन्हें बैन तक करने की मांग उठी है और ये मांग करने वाला कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए संजीव गोयनका को लेकर भड़ास निकाली है.

ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मैंने आपसे कहा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका पूरी तरह से लूजर और सबसे बड़ा जोकर है. मैं उसके बर्ताव से सच में शर्मिंदा हूं. मैंने IPL को फैंस और खिलाड़ियों दोनों के लिए बनाया था, न कि हर बार, हर साल ऐसा होने के लिए. अगर मैं अभी भी चेयरमैन और कमिश्नर होता, तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता. वह घमंडी जोकर है. इसी मुद्दे के लिए फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज है. BCCI इसे लागू करे, ईमानदारी सबसे ऊपर रहे. सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करना उसे बचने का तरीका नहीं है. फैंस और खिलाड़ी दोनों इसे याद रखेंगे.'

केएल राहुल वाले मामले से हो रही तुलना

IPL 2024 में केएल राहुल जब लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान थे, तब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. एक मैच में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन और हार के बाद गोयनका केएल राहुल पर नाराजगी जाहिर करते दिखे थे. अब ऋषभ पंत वाले मामले को केएल राहुल वाले मामले से जोड़ा जा रहा है और यूजर्स लगातार लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल

Continue reading on the app

मारुति सुजुकी का सर्विस नेटवर्क बढ़कर 5,926 टचपॉइंट तक पहुंचा

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 में कंपनी ने कुल 502 नए सर्विस टचपॉइंट जोड़े हैं और यह किसी एक वर्ष में कंपनी द्वारा सर्विस टचपॉइंट जोड़ने का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इससे भारत में मारुति सुजुकी के सर्विस टचपॉइंट की संख्या बढ़कर 5,926 हो गई है, जो देश के कुल 3,000 शहरों और कस्बों में मौजूद हैं।

नए जोड़े गए टचपॉइंट्स में एरिना और नेक्सा वर्कशॉप, मारुति सुजुकी सेल्स एंड सर्विस पॉइंट्स (एमएसएसपी) और सर्विस-ऑन-व्हील्स शामिल हैं, जो महानगरों, छोटे शहरों और दूरदराज के ग्रामीण बाजारों में ग्राहकों को समान रूप से सेवा प्रदान करने के कंपनी के प्रयास को दर्शाते हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ, हिसाशी ताकेउची ने कहा, चाहे ग्राहक वर्कशॉप जाना चाहें, घर पर ही सर्विस का विकल्प चुनें, अपने वाहन की सर्विस उन स्थानों पर करवाएं जहां वे अकसर जाते हैं या सड़क यात्रा के दौरान सर्विस सहायता की आवश्यकता हो, मारुति सुजुकी का सर्विस पॉइंट हमेशा उनकी पहुंच में है।

ताकेउची ने आगे कहा कि कंपनी का इरादा वित्त वर्ष 2030-31 तक अपने नेटवर्क को लगभग 8,000 टचपॉइंट तक विस्तारित करने का है।

वर्तमान विस्तार का पैमाना कंपनी की पिछली विकास गति से बिल्कुल विपरीत है।

कंपनी ने 1983 में अपनी पहली सर्विस वर्कशॉप का उद्घाटन किया था और 1997 तक 1,000 टचपॉइंट तक पहुंचने में लगभग 14 वर्ष लगे थे।

इसके अलावा, ऑटो कंपनी ने मार्च में अपनी खुदरा बिक्री में 5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जबकि वित्त वर्ष 2026 के पूरे वर्ष की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत बढ़ी है।

इस महीने के दौरान, कंपनी ने कुल 2,25,251 यूनिट बेचीं - जो पिछले वर्ष के इसी महीने में बेची गई 1,92,984 यूनिट्स से अधिक है। घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,69,428 यूनिट्स रही, जबकि निर्यात बढ़कर 47,040 यूनिट्स हो गया और अन्य ओईएम को बिक्री 8,783 यूनिट्स तक पहुंच गई।

मारुति सुजुकी के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,632 रुपए पर बंद हुए।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री, मुंबई से होगी दो खिलाड़ियों की छुट्टी, सूर्या का क्या करेंगे हार्दिक? MI vs DC की सभावित प्लेइंग-11

IPL 2026 MI vs DC Predicted Playing 11: आईपीएल 2026 का जीत से आगाज करने वालीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 4 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री हो सकती है, जो केएल राहुल के साथ ओपनिंग की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, मुंबई से दो खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. देखना यह होगा कि सूर्यकुमार यादव को लेकर एमआई मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, जिन्हें केकेआर के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर काफी बवाल मचा था. Fri, 3 Apr 2026 16:56:30 +0530

  Videos
See all

Breaking News: IDF ने दक्षिणी लेबनान में हमले की चेतावनी दी | Major Gaurav Arya | Command Center #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:45:45+00:00

Iran Israel War Viral: Hezbollah के खिलाफ Israel की सैन्य तैयारी | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:41:23+00:00

Accident Viral Video: भूसे से लदा ट्रैक्टर गिरा, शख्स गंभीर रूप से घायल | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:43:57+00:00

War News: Palestine में रॉकेट हमले का खौफनाक दृश्य | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:42:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers