Responsive Scrollable Menu

सलमान खान संग विवेक वासवानी ने क्यों नहीं की 35 साल से कोई फिल्म, अब बताई वजह

Viveck Vaswani Salman Khan: एक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर विवेक वासवानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपने कामकाजी अनुभव और लंबे समय से उनके साथ दोबारा काम न करने की वजह पर खुलकर बात की. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 1991 की फिल्म पत्थर के फूल में साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद बीते लगभग 35 सालों में उन्होंने फिर कभी साथ काम नहीं किया.

35 साल से साथ काम न करने की वजह

विवेक वासवानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए काम का माहौल बेहद मायने रखता है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकता जहां शराब हो या जहां लोग अनुशासनहीन तरीके से काम करते हों. यह मेरे काम करने के तरीके के खिलाफ है.” उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उन्हें वही सलमान खान मिलें, जिन्हें उन्होंने संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करते देखा है, जहां वह पूरी तरह प्रोफेशनल और अनुशासित रहते हैं तो वो दोबारा उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं.

किन शर्तों पर करेंगे दोबारा काम?

विवेक वासवानी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ “स्टार सलमान खान” के साथ नहीं, बल्कि “एक्टर सलमान खान” के साथ काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “जब मुझे सलमान एक एक्टर के रूप में मिलेंगे, तभी मैं उनके साथ काम करूंगा. बड़े बैनर वाले फिल्ममेकर्स उन्हें उसी सम्मान और गंभीरता से ट्रीट करते हैं, जिसकी वजह से उनका बेस्ट सामने आता है.” उन्होंने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि अगर शूटिंग का समय सुबह 9 बजे है, तो कलाकार का समय पर पहुंचना जरूरी है- देरी या लापरवाही उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं.

सलीम खान के साथ मतभेद

विवेक वासवानी ने इंटरव्यू में सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ अपने रिश्तों पर भी बात की. चूंकि Patthar Ke Phool की कहानी सलीम खान ने लिखी थी, इसलिए स्क्रिप्ट में बदलाव करना आसान नहीं था. उन्होंने बताया कि समय के साथ कुछ मतभेद जरूर हुए, खासकर तब जब सलमान खान बड़े स्टार बन गए और कई फिल्मों में व्यस्त रहने लगे, जिससे डेट्स की समस्या पैदा हुई. हालांकि, विवेक ने इन मतभेदों को छोटा बताते हुए कहा कि उनके मन में सलीम खान के लिए काफी सम्मान है.

सलीम खान के घर की मेहमाननवाजी

विवेक वासवानी ने सलीम खान के परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि उनके घर पर स्क्रिप्ट डिस्कशन के दौरान शानदार मेहमाननवाजी होती थी. वहां का खाना और माहौल उन्हें बेहद पसंद था और हर मीटिंग एक यादगार अनुभव बन जाती थी.

फिल्म ‘पत्थर के फूल’ और उसका असर

साल 1991 में रिलीज हुई पत्थर के फूल का निर्देशन अनंत बलानी ने किया था. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही. इसी फिल्म से रवीना टंडन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

विवेक वासवानी का करियर

विवेक वासवानी ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है और करीब 10 फिल्मों का निर्माण भी किया है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1985 में टीवी शो खानदान से की थी. इसके अलावा उन्होंने Raju Ban Gaya Gentleman, Aatish: Feel the Fire और Gawaahi जैसी फिल्मों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी को लेकर Poonam Pandey ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो शेयर कर बताया सच

Continue reading on the app

22 वर्षीय कूपर कोनोली की फैन हुई प्रीति जिंटा, मैदान पर पहुंचकर खास अंदाज में दी बधाई, डेब्यू मैच में मचाया तहलका

IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया. मुल्लांपुर में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया. अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेल रहे 22 वर्षीय कूपर कोनोली ने पंजाब किंग्स के मैच जिताऊ पारी खेली. कूपर कोनोली ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ही सिर्फ 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जिताकर ही लौटे, जिसके बाद पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी कूपर कोनोली की फैन हो गईं. 

कूपर कोनोली ने खेली मैच विनिंग पारी

IPL 2026 के अपने पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के 22 वर्षीय बल्लेबाज कूपर कोनोली ने धमाल मचाया दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी, जिसके बाद वो सुर्खियों में छा गए. हर कोई उनकी इस पारी की तारीफ कर रहा है. वहीं पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी कूपर कोनोली की फैन हो गईं. 

कूपर कोनोली की फैन हुईं प्रीति जिंटा

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी प्रेजटेशन के लिए मैदान पर खड़े थे, तभी पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा स्टेंड से मैदान पर पहुंची और कूपर कोनोली के पास जाकर उनसे हाथ मिलाकर इस पारी की बधाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

कूपर कोनोली का ड्रीम डेब्यू

गुजरात टाइटंस के 163 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स एक और जहां लगातार विकेट गंवा रही थी, तो वहीं दूसरे ओर कूपर कोनोली क्रीज पर खूंटा गाड़कर डटे हुए थे. वो इस मैच में ओपनर प्रियांश आर्य के आउट होने के बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर प्रभसिमरन सिंह 37 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 18 रन बनाकर चलते बने. 

इसके बाद पंजाब किंग्स लगातार विकेट गंवाती रही, एक समय ऐसा लगा कि पंजाब किंग्स के हाथ से यह मैच निकल जाएगा. गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने मैच में पकड़ बना ली थी, लेकिन दूसरे छोर पर 22 वर्षीय कूपर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ही नाबाद लौटे. कूपर  ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की तूफानी मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 5 छक्का निकला. 

कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ में खरीदा

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें पंजाब किंग्स के हेड कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग के सुझाव के बाद ऑक्शन में खरीदा गया था. अब पहले ही मैच में इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने बल्ले से तहलका मचा दिया है. बता दें कि कूपर कोनोली अब आईपीएल इतिहास में अपने डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:  KKR को लगा बड़ा झटका, टीम का एक और तेज गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहर

Continue reading on the app

  Sports

LSG vs DC: पिता ने घास काट-काटकर बनाया क्रिकेटर, अब किया IPL 2026 में डेब्यू

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने चार खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया और इसमें एक नाम पाथुम निसंका का नाम शामिल था. इस खिलाड़ी की कहानी सच में बेहद प्रेरणादायक है, जानिए निसंका की कहानी Wed, 01 Apr 2026 19:52:05 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | मुसलमानों को ओवैसी ने क्या सपना दिखाया ? #shorts #ytshorts #westbengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:29:43+00:00

Assam Elections 2026: असम चुनाव में तेज हुआ सियासी मुकाबला..PM Modi ने भरी हुंकार | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:27:17+00:00

America Israel Iran War Update : 8 बजते ही IRGC की चेतावनी से सहमे ट्रंप ! |N18G |Top News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:30:00+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War Update | Middle East | Trump | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers