Responsive Scrollable Menu

KKR को लगा बड़ा झटका, टीम का एक और तेज गेंदबाज हुआ IPL 2026 से बाहर

IPL 2026 : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लगातार झटके लगे रहे हैं. अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. कोलकाता का एक और तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. इससे पहले टीम अपने तीन तेज गेंदबाजों को पहले ही खो चुकी है, जिसके बाद केकेआर की टीम का तेज गेंदबाजी अटैक आईपीएल 2026 में काफी कमजोर नजर आ रहा है. अब टूर्नामेंट में अपने दूसरे मैच से पहले ही केकेआर को झटका लगा गया है. 

केकेआर को लगा बड़ा झटका

दरअसल, उनके तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पथिराना श्रीलंका क्रिकेट की देखरेख में अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं. वो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं. ऐसे में अब वो पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं. 

KKR की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके आईपीएल 2026 में खेलने की उम्मीद थी, क्योंकि उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया था. वो फिटनेस टेस्ट देने का इंतजार कर रहे थे, अगर वो फिटनेस टेस्ट पार कर लेते तो बीच आईपीएल में टीम के साथ जुड़ सकते थे. अब जब वो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं तो वो अब आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाएंगे.

इससे पहले केकेआर के 3 गेंदबाज हुए बाहर

 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: इस हफ्ते मचेगा धमाल, अगले तीन दिन 3 बड़ी टीमों के होंगे मैच, जानें MI और CSK की किससे होगी टक्कर

Continue reading on the app

पटना हाई कोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट की बंपर भर्ती, 92,300 रुपये तक मिलेगी सैलरी

बिहार के युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. अगर आप कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो पटना हाई कोर्ट ने आपके लिए दरवाजे खोल दिए हैं. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप सी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 53 पदों को भरा जाना है. खास बात यह है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार समय रहते इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 30 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. हालांकि, फीस जमा करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय दिया गया है, उम्मीदवार 2 मई 2026 तक अपनी एप्लीकेशन फीस जमा कर पाएंगे. जानकारों का कहना है कि उम्मीदवारों को आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए.

क्या होनी चाहिए योग्यता और उम्र?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन जैसे विषयों में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों जैसे एससी, एसटी, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा कुल 100 नंबर की होगी और इसे पूरा करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी और कंप्यूटर से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 40 अंक लाना जरूरी है. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन फीस और सैलरी स्ट्रक्चर

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 550 रुपये तय की गई है. यह फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जाएगी. वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा सरकार की ओर से मिलने वाले अन्य भत्ते भी नियमों के हिसाब से दिए जाएंगे, जो इस नौकरी को युवाओं के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं.

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि अपनी सभी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें और मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करें. आवेदन पूरा होने के बाद उसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें ताकि फ्यूचर में कोई दिक्कत न हो. भर्ती से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर मौजूद आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- यहां निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई के उस गुमनाम क्रिकेटर की मौत, जिसे सचिन तेंदुलकर भी 'भगवान' मानते थे

Anil Gurav Death: अनिल गुरव का निधन 31 मार्च 2026 को 61 वर्ष की आयु में हुआ. वह व्यक्ति जिसे कभी मुंबई का विव रिचर्ड्स कहा जाता था, जिसने सचिन तेंदुलकर को वह बल्ला उधार दिया था, जिससे उन्होंने अपना पहला प्रतिस्पर्धी शतक बनाया था, जिसे उसके गैंगस्टर भाई की तलाश में पुलिस ने पकड़ा और तब तक पीटा जब तक वह खड़ा नहीं हो सका. Thu, 2 Apr 2026 00:14:29 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ट्रंप ने NATO को दी बड़ी चेतावनी ! | Iran Vs America | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T23:45:00+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat With Kishore Ajwani: Iran ने दागी क्रूज मिसाइलें | #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T23:30:18+00:00

Iran America War Update: हॉर्मुज से Trump ने झाड़ा पल्ला! | Netanyahu | UAE|Strait of hormuz crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T23:30:00+00:00

US-Israel-Iran War : इज़राइल की वॉर्निंग तेहरान तक 'ट्रंपस्तिान' | Donald Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T23:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers