Responsive Scrollable Menu

पंजाबी सिंगर करण औजला जयपुर में करेंगे परफॉर्म:5 अप्रैल को JECC ग्राउंड में कॉन्सर्ट; 1999 से लेकर 5.90 लाख तक के टिकट

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर करण औजला का 5 अप्रैल को कॉन्सर्ट होगा। इसका आयोजन सीतापुरा स्थित जेईसीसी ग्राउंड में किया जा रहा है। पंजाबी बीट्स, हिप-हॉप और पॉप म्यूजिक के मिश्रण से तैयार उनके गाने युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। सिंगर करण औजला इन दिनों अपने 'पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर' पर हैं। करीब एक साल पहले भी करण औजला ने जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। उस कॉन्सर्ट में भी उनके हिट गानों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे थे। उसी जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए इस बार फिर जयपुर में उनका कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। 1999 से लेकर 5.90 लाख रुपए तक टिकट यादगार म्यूजिक नाइट की तैयारी आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं बल्कि पंजाबी पॉप म्यूजिक के नए दौर का जश्न है। शानदार साउंड, भव्य स्टेज प्रोडक्शन और करण औजला की दमदार प्रस्तुति के साथ यह शो जयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार रात साबित होने वाला है। गीतों की मशीन के नाम मशहूर करण औजला कंटेंम्परेरी पंजाबी म्यूजिक के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में गिने जाते हैं। पंजाब में जन्मे और भारत-कनाडा के बीच सक्रिय रहने वाले औजला ने अपने दमदार गीतों, अलग अंदाज और मंच पर जबरदस्त प्रस्तुति के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। फैंस उन्हें “गीतों की मशीन” के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि उन्होंने बतौर गीतकार और गायक कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी खासियत यह है कि वे पारंपरिक पंजाबी संगीत को आधुनिक हिप-हॉप और आर-एंड-बी के साथ जोड़कर नया संगीत तैयार करते हैं। सुपरहिट गाने करेंगे परफॉर्म जयपुर कॉन्सर्ट में करण औजला अपने कई चर्चित और हिट गानों पर लाइव परफॉर्म करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से सॉफ्टली, एडमायरिंग यू, विनिंग स्पीच, चिट्टा कुर्ता, डोंट लुक, मेकिंग मेमोरीज एल्बम जैसे कई गाने शामिल हैं। उनके गीतों को दुनिया भर में करोड़ों बार ऑनलाइन सुना जा चुका है और उनके लाइव शो को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहता है।

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड का विमेंस वनडे में सबसे बड़ा रनचेज:भारत का रिकॉर्ड तोड़ा, केर ने 179 रन बनाए; साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने विमेंस वनडे का सबसे बड़ा रनचेज कर लिया। टीम ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 विकेट से जीत हासिल की। अमेलिया केर की नाबाद 179 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 348 रन का लक्ष्य 49.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। वेलिंग्टन में बुधवार को न्यूजीलैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में इंडियन विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट खोकर 341 रन का टारगेट हासिल किया था। इसाबेला की पारी ने मैच पलटा 348 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सूजी बेट्स जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद अमेलिया केर ने पारी संभाली और जॉर्जिया प्लिमर के साथ 52 रन की साझेदारी की। मिडिल ओवर्स में टीम का स्कोर 130/4 हो गया था और मैच साउथ अफ्रीका की पकड़ में दिख रहा था। तभी केर को इसाबेला गेज का साथ मिला, जिन्होंने 48 गेंद में 68 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच 120 रन की तेज साझेदारी हुई, जिसने न्यूजीलैंड को मुकाबले में वापस ला दिया। केर ने 23 चौके लगाए अमेलिया केर ने 139 गेंद में नाबाद 179 रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने पहले पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। आखिर में केर ने ही चौका लगाकर मैच खत्म किया और टीम को यादगार जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने 346 रन बनाए थे इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 346/6 रन बनाए थे। लौरा वोलवार्ट और एनेके बोश ने दूसरे विकेट के लिए 132 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में क्लो ट्रायन ने 25 गेंद में नाबाद 52 रन बनाकर स्कोर 347 तक पहुंचाया। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL में आज LSG vs DC:दिल्ली ने लखनऊ के खिलाफ 7 में 4 मैच जीते, पिछले सीजन दोनों मैचों में हराया IPL के पांचवें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बाईपास को 4-लेन बनाने की दी मंजूरी, तीन साल में पूरा होगा काम, CM धामी के प्रयास हुए सफल

ऋषिकेश बाईपास को 4-लेन बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी दे दी है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और केंद्र सरकार से की गई पैरवी के बाद भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। … Wed, 01 Apr 2026 20:25:39 GMT

  Videos
See all

Aar Paar: बाप रे बाप! डिबेट में ये कैसी भाषा | #bjpvscongress #globalnews #iranusisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:04:05+00:00

Jabalpur में गरमाई सियासी और धार्मिक बहस | Religion | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:08:27+00:00

Bhopal Encounter : विजय हत्याकांड में तीसरा आरोपी आसिफ बम गिरफ्तार | Vijay Mewada Murder Case | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:09:46+00:00

जाट Target Killing से दहला समाज..हिंदू युवाओं पर सुनियोजित हमले बढ़े #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:07:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers