Responsive Scrollable Menu

LSG vs DC: अक्षर पटेल के सामने लखनऊ के बल्लेबाज ने टेके घुटने, हवा में उड़ी गिल्लियां, 9 पारियों में चौथी बार किया शिकार

LSG vs DC : आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है., इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इस मैच में लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह से ढह गई है. दिल्ली के गेंदबाज ने मैदान पर तूफान मचा दिया है.

अक्षर के सामने लखनऊ के बल्लेबाज ने मांगा पानी

इस मैच में एक बार फिर से दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ के स्टार बैटर को पानी मांगने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान और धांसू बल्लेबाज एडेन मार्कराम को पवेलियन की राह दिखा दी. अक्षर ने मार्कराम की गिल्लियां हवा में बिखेर दीं.

दरअसल, अक्षर पटेल लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का पावर प्ले का अंतिम यानी छठा ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर की पांचवी गेंद उन्होंने एडेन मार्कराम को डाली. मार्कराम ने कट शॉट लगाने के लिए पीछे हटे, लेकिन वह एंगल के खिलाफ खेल रहे थे. ऐसे में बॉल ड्रिफ्ट से बीट हो गए और बॉल मिडिल-स्टंप से टकरा गई. इसके साथ ही उनकी गिल्लियां बिखर गईं.

अक्षर के सामने मार्कराम का रिकॉर्ड खराब

इस मैच में एडेन मार्कराम ने 8 बॉल का सामना किया. उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया और कुल 11 रन बनाए. अक्षर ने उन्हें 11 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके साथ ही अक्षर ने 9 पारियों के अदंर मार्कराम को चौथी बार आउट कर दिया है. अक्षर ने उनके सामने 9 पारियों में 40 बॉल पर कुल 49 रन खर्च किए हैं. 

मैच का अब तक का हाल

इस मुकाबले में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 95 रन बना लिए हैं. टीम के लिए इस वक्त अब्दुल समद 9 और मुकुल चौधरी 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले मिशेल मार्श 35 रन बनाकर आउट हुए. टीम के लिए पंत ने 7, आयुष बडोनी 0, निकोलस पूरन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. 

ये भी पढ़ें : हाय रे फूटी किस्मत! ऋषभ पंत अजीबो-गरीब तरीके से आउट होकर लौटे पवेलियन, देखते रह गए मिशेल मार्श

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने गवर्नर-जनरल को परिचय पत्र सौंपा

वेलिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने बुधवार को न्यूजीलैंड की गवर्नर-जनरल डेम सिंडी किरो को अपना परिचय पत्र सौंपा। गवर्नर-जनरल ने भारतीय राजनयिक को उनके नए कार्यभार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

परिचय पत्र सौंपने का समारोह पारंपरिक माओरी स्वागत के साथ शुरू हुआ।

न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायोग ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में कहा, उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी ने न्यूजीलैंड की गवर्नर-जनरल, महामहिम द राइट ऑनरेबल डेम सिंडी किरो को अपना परिचय पत्र सौंपा, जिन्होंने उन्हें उनके नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं। परिचय पत्र सौंपने का समारोह पारंपरिक माओरी स्वागत के साथ शुरू हुआ।

गवर्नर-जनरल के न‍िमंत्रण पर उच्चायुक्त ने भारतीय देशभक्ति गीत सारे जहां से अच्छा और माओरी गीत वाईटा तेअरोहा गाया। भारत और न्यूजीलैंड अपने मौजूदा बहुआयामी, सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में और अधिक गति देख रहे हैं।

21 मार्च को मुआनपुई सैयावी ने न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायोग में अपना कार्यभार संभाला था। उच्चायोग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सैयावी का स्वागत किया।

सैयावी ने विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है; उन्हें जनवरी में न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। वह 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हमेशा से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध 1952 में स्थापित हुए थे। दोनों देशों में कई समानताएं हैं, जैसे राष्ट्रमंडल की सदस्यता, समान कानूनी प्रणालियां और विविध समुदायों के लिए लोकतांत्रिक शासन प्रणालियों के माध्यम से आर्थिक विकास और समृद्धि प्राप्त करने की साझा आकांक्षाएं।

पिछले अक्टूबर में विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने मलेशिया के कुआलालंपुर में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने सुरक्षित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की प्रतिबद्धता दोहराई।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेटर बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट की गोल्ड चेन, एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड ने बेच दी, जब कोर्ट ने सुना मामला तो पूरी कहानी ही पलट गई

श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपझे अपनी गोल्ड चेन को लेकर विवाद में फंस गए हैं. भानुका ने कथित तौर पर एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड हर्षी रसंगा को 9 लाख रुपए की कीमत वाली गोल्ड चेन दी थी, जिसे हर्षी ने बिना बताए गिरवी रख दिया था. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा तो हर्षी ने माना कि उन्होंने चेन गिरवी रखी. Fri, 3 Apr 2026 13:36:27 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan का PSO बनकर पहुंचा शख्स, फिर... | #FakePSO #BreakingNews #UPPolice #FraudAlert #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:37:10+00:00

Israel ने जारी किया Hezbollah पर अटैक का वीडियो! | #Shorts #WarVideo #MiddleEastConflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:40:57+00:00

Iran Israel America War News LIVE: ईरान में फटने लगे परमाणु? | Attack On Nuclear Sites | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:39:14+00:00

Mirzapur New: उद्घाटन के 15 दिन में ही बहा पुल, मिर्जापुर का मामला | UP News | Breaking News | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T08:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers