Dhurandhar: 'दोस्त' रणवीर की एक्टिंग पर फिदा हुईं Priyanka Chopra, 'धुरंधर 2' देखने के बाद आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात
Priyanka Chopra on Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ फिल्म बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बीच हर तरफ फिल्म की चर्चा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी हाल ही में धुरंधर 2 देखी है जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया। उन्होंने अपने खास ‘दोस्त’ रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की।
प्रियंका चोपड़ा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की पूरी टीम को टैग करते हुए लिखा- बधाई हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह। उन्होंने आगे लिखा- आदित्य धर एक मिशन वाले इंसान हैं और 'धुरंधर द रिवेंज' हर मायने में एक अलग अनुभव है। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को उनकी “कलात्मकता” के लिए धन्यवाद भी कहा।
बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही 'धुरंधर 2'
गौरतलब है कि 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक भारत में फिल्म ने 900 करोड़ के पार जा चुका है। वहीं दुनियाभर में 1400 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। दर्शकों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी रणवीर सिंह के इस रोल को उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन बता रहे हैं।
रणवीर सिंह की जबरदस्त तारीफ
फिल्म में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों- हमजा अली माज़री और जसकीरत सिंह रंगी- में नजर आए हैं। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान में जाकर एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है। सीक्वल में उनके किरदार की बैकस्टोरी और भी गहराई से दिखाई गई है।
इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
DIY Pen Holder: स्टील टिन से आइसक्रीम स्टिक तक से बनाएं बच्चों के लिए पेन पेंसिल होल्डर
Pen holder from waste materials: बच्चों के स्कूल ओपन हो गए हैं और वो नई नई चीजों की डिमांड कर होंगे। ऐसे में स्टडी टेबल पर रखने के लिए आपके पास पेन होल्डर नहीं है, तो इसे नया खरीदने की जगह आप घर की पर पुरानी चीजों से क्रिएटिव होल्डर बनाएं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews




















