Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar: 'दोस्त' रणवीर की एक्टिंग पर फिदा हुईं Priyanka Chopra, 'धुरंधर 2' देखने के बाद आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात

Priyanka Chopra on Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ फिल्म बन चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बीच हर तरफ फिल्म की चर्चा है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी हाल ही में धुरंधर 2 देखी है जिसका उन्होंने सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया। उन्होंने अपने खास ‘दोस्त’ रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस और निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की।

प्रियंका चोपड़ा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की पूरी टीम को टैग करते हुए लिखा- बधाई हो मेरे दोस्त रणवीर सिंह। उन्होंने आगे लिखा- आदित्य धर एक मिशन वाले इंसान हैं और 'धुरंधर द रिवेंज' हर मायने में एक अलग अनुभव है। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को उनकी “कलात्मकता” के लिए धन्यवाद भी कहा। 

बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही 'धुरंधर 2'

गौरतलब है कि 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और अब तक भारत में फिल्म ने 900 करोड़ के पार जा चुका है। वहीं दुनियाभर में 1400 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। दर्शकों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी रणवीर सिंह के इस रोल को उनके करियर का बेहतरीन प्रदर्शन बता रहे हैं।

रणवीर सिंह की जबरदस्त तारीफ

फिल्म में रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों- हमजा अली माज़री और जसकीरत सिंह रंगी- में नजर आए हैं। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान में जाकर एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है। सीक्वल में उनके किरदार की बैकस्टोरी और भी गहराई से दिखाई गई है।

इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ग्राहकों को मिला तोहफा, इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया 6 अप्रैल से मौद्रिक नीति समिति की बैठक आयोजित करने वाला है। 8 अप्रैल को फैसले की घोषणा की जाएगी। रेपो रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है। जिसका सीधा असर फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट पर पड़ेगा। इससे पहले ही कई बैंक सावधि जमा के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में … Wed, 01 Apr 2026 20:31:08 GMT

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर बड़ा बम धमाका! #bombblast #bjpoffice #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:31:45+00:00

Rule Change 1st April: आज से बदले ये 10 बड़े नियम, जानिए क्याहुआ सस्ता और क्या महंगा ? | Price Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:45:00+00:00

Bihar News: Nalanda में महिला से सरेआम छेड़छाड़ पर चश्मदीदों ने क्या बताया? । Woman Harassment Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:32:36+00:00

Rubika Liyaquat : Congress पर तहसीन पूनावाला क्या बोल गए.? |Desh Nahin Jhukne Denge | FCRA | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers