भारत में आए नए प्रीमियम Headphone: फुल चार्ज पर चलेंगे 60 घंटे, Adaptive ANC और THX Spatial Audio से है लैस
ऑडियो ब्रांड Skullcandy ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम Aviator 900 ANC ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), THX Spatial Audio with Head Tracking और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन बेहतर साउंड क्वालिटी और लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव प्रदान करेंगे।
Skullcandy Aviator 900 ANC की भारत में कीमत
Skullcandy Aviator 900 ANC की एमआरपी 39,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा। यह हेडफोन Skullcandy India की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Skullcandy Aviator 900 ANC के फीचर्स
Skullcandy Aviator 900 ANC में 6 इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) के साथ बाहरी शोर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें Stay-Aware Mode भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं।
ये भी पढ़े-ः Honor लाया 2 धांसू घड़ी: फुल चार्ज पर चलेगी 26 दिन, GPS और Bluetooth Calling जैसे फीचर्स से है लैस
हेडफोन में THX Spatial Audio with Head Tracking और Personal Sound by Mimi का सपोर्ट दिया गया है, जो यूजर की सुनने की क्षमता के अनुसार ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाता है।
दमदार ऑडियो और कनेक्टिविटी
इस हेडफोन में 40mm ड्राइवर दिए गए हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20kHz और 36 ओम इम्पीडेंस है। बेहतर ऑडियो कंट्रोल के लिए इसमें 5-बैंड कस्टम EQ और Music, Podcast व Bass Boost जैसे तीन प्रीसेट साउंड प्रोफाइल मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, LE Codec, Multipoint Pairing, Google Fast Pair, Google Finder और 3.5mm AUX वायर्ड कनेक्शन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Spotify Tap, मीडिया कंट्रोल और Skullcandy App का सपोर्ट भी मिलता है।
60 घंटे तक की बैटरी
Skullcandy Aviator 900 ANC में ANC बंद होने पर 60 घंटे और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ Rapid Charge फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
सायोनी घोष विपक्ष को धोने लगीं, कहा- सदन चलने दो, अच्छे सुझाव पर अमल करेगी सरकार
एनसीपीआई सांसद सायोनी घोष ने संसद नहीं चलने देने के लिए विपक्ष को धोना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सदन चलने दो, फिर जो कहना है, जो आरोप लगाना है, जो सुझाव देना है, वह सब कर सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan










