मेटा स्वामित्व व्हाट्सएप अपने यूजर्स को तमाम सुविधा देने के लिए नए-नए फीचर्स और अपडेट्स लेकर आता रहता है। बीते मंगलवार को व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है। इस फीचर का सबसे बड़ा कमाल यह है कि अब यूजर बिना डेस्कटॉप एप डाउनलोड किए सीधे अपने वेब ब्राउजर से ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि इस नए फीचर का उद्देश्य अलग-अलग डिवाइस पर व्हाट्सएप यूज कर सकते हैं और इसको आसान बना सकते हैं।
व्हाट्सएप ने बताया कि यूजर्स अपने ब्राउजर से एक से एक और ग्रुप कॉल दोनों कर सकते हैं। इसमें स्क्रीन शेयर करने, कॉल के दौरान रिएक्शन भेजने और कॉल हिस्ट्री व पसंदीदा संपर्क देखने के लिए अलग कॉल टैब भी मिलता है। बता दें कि, यह फीचर उन लोगों के लिए जो साझा कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं, ऐसे ऑफिस लैपटॉप पर काम करते हैं, जहां आप एप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं होती है या फिर सीधे ब्राउजर से काम करना पसंद करते हैं।
दूसरे डिवाइस पर कॉल ट्रांसफर की सुविधा
बता दें कि, व्हाट्सएप ने कॉल ट्रांसफर फीचर भी शुरु किया है। इसकी मदद से यूजर चल रही ग्रुप कॉल को बिना काटे मोबाइल से कंप्यूटर या किसी दूसरे डिवाइस पर आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
ग्रुप कॉल को मिलेगा वेटिंग रूम का ऑप्शन
व्हाट्सएप ने ग्रुप कॉल को और भी सेफ बना दिया है। अब ग्रुप कॉल को सुरक्षित बनाने के लिए वेटिंग रूम का फीचर भी जोड़ा है। यदि कॉल लिंक बनाते समय जॉइन करने के लिए मंजूरी जरुरी का ऑप्शन मिला है। नए लोग सीधे कॉल में शामिल नहीं होंगे। पहले वे वेटिंग रूम में रहेंगे और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही कॉल में जुड़ पाएंगे।
वीडियो और आवाज पहले से बेहतर
व्हाट्सएप ने बताया कि क्विकएचडी फीचर भी शामिल किया है। इससे कॉल शुरु होते ही हाई-डेफिनिशन वीडियो अनुभव मिलेगा। दूसरी ओर नॉयज सप्रेशन फीचर आसपास के शोर को कम करेगा, जिससे भीड़भाड़ या शोर वाली जगह पर भी आवाज साफ सुनाई दे। व्हाट्सएप ने बताया है कि ये सभी नए फीचर धीरे-धीरे सभी उपभोक्ताओं के लिए जारी किए जा रहे हैं।
Continue reading on the app
क्या आप भी काफी लंबे समय से स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाए। दरअसल, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग एप अमेजन पर सेल शुरु होगी। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से शुरु होने जा रही है।
इस सेल को लेकर पूरी डिस्काउंट अभी सामने नहीं आई, हालांकि अमेजन सभी प्रमुख कैटेगरी में भारी छूट देने की तैयारी में लगा है।
iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?
- हर बार अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स काफी चर्चा में बनें रहते है। पिछली बार ग्रेट फ्रीडन सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए गए थे। इस बार भी iPhone पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का भी रहेगा असर
- बताया जा रहा है कि अगले महीने एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।
- कहा जा सकता है कि ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने संभावना कम हो, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद न रखें।
बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत
अमेजन की इस सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे। जैसे कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचन और एक्सचेंज ऑफर्स के मध्यम और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।
सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स
इस बार दावा किया जा रहा है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्पेशल डील्स पेश करेगी। जैसे कि टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स,रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बों डील्स, एक्सचेंज मिला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10% तक की छूट दी जाएगी।
Continue reading on the app