Responsive Scrollable Menu

सोना-चांदी हुआ महंगा, फटाफट चेक करें गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 1 April: सोने और चांदी के भाव में आज गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने-चांदी के दाम में आज तेजी दर्ज की गई है।

Continue reading on the app

अमेरिकी पत्रकार का बगदाद में अपहरण, यूएस विदेश मंत्रालय बोला 'रिहाई की कोशिश जारी'

वाशिंगटन/बगदाद, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन का मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया। सूत्रों और उनके मीडिया आउटलेट ने बताया कि शेली को अगवा किया गया है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो उनकी रिहाई की कोशिश में जुटा है।

सउदी अरब के चैनल अल-अरबिया ने कथित अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बताया कि अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार को अल-सादून स्ट्रीट स्थित बगदाद होटल के पास से अगवा किया, जिसमें एक वाहन में पत्रकार को जबरदस्ती गाड़ी में खींचकर बैठाया जा रहा है।

अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डायलन जॉनसन ने एक्स पोस्ट में कहा कि “ईरानी-गठबंधन वाले मिलिशिया ग्रुप कताइब हिजबुल्लाह से जुड़े एक व्यक्ति को इराकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है, जिसके किडनैपिंग में शामिल होने का शक है।”

अमेरिकी मीडिया सीएनएन के अनुसार, कताइब हिजबुल्लाह एक ईरानी-समर्थित मिलिशिया ग्रुप है जो कई बार अमेरिकियों को निशाना बनाता आया है। शेली को मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान की रिपोर्टिंग का काफी अनुभव प्राप्त है। उनकी रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय, अमेरिकी और इतालवी आउटलेट्स में प्रकाशित हुई हैं।

इराक के गृह मंत्रालय ने भी घटना की पुष्टि की है, हालांकि उसने पत्रकार की पहचान सार्वजनिक नहीं की। वहीं अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डायलन ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि स्टेट डिपार्टमेंट ने पहले ही उन्हें खतरों की चेतावनी देकर अपनी ड्यूटी पूरी की, साथ ही कहा कि मंत्रालय एफबीआई के साथ कोऑर्डिनेट करते रहेगा ताकि उनकी जल्द से जल्द रिहाई पक्की हो सके।

डायलन के अनुसार, इराक अभी भी लेवल 4 ट्रेवल एडवाइजरी पर है और अमेरिकियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी वजह से इराक न जाएं और अभी इराक छोड़ दें।

स्टेट डिपार्टमेंट सभी अमेरिकियों को, प्रेस के सदस्यों सहित, सभी ट्रैवल एडवाइजरी का पालन करने की पक्की सलाह देता है।

वहीं, बतौर स्वतंत्र पत्रकार न्यूज वेबसाइट अल-मॉनिटर ने बयान जारी कर अपनी फिक्र जाहिर की और उनके जल्द और सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई।

बयान में आगे कहा गया, “हम उनकी सुरक्षित और तुरंत रिहाई की मांग करते हैं। हम उनकी रिपोर्टिंग के कायल हैं और उनके उनकी जल्द वापसी की मांग करते हैं।”

सोशल मीडिया प्रोफाइल के अनुसार शेली किटल्सन दुनिया के सबसे खतरनाक संघर्ष क्षेत्रों से ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मिडिल ईस्ट खासकर इराक और सीरिया पर बहुत काम किया है। रिपोर्टिंग का मुख्य विषय युद्ध और संघर्ष, मिलिशिया समूह, स्थानीय आबादी पर असर और मानवीय संकट रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान छोड़कर जा रहा ये कप्तान, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, एक टीम का कप्तान पाकिस्तान छोड़कर जा रहा है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह भी सामने आई है. Fri, 03 Apr 2026 18:17:13 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: ईरान की मिसाइलों का इजराइल पर कहर #israeliranwar #trump #mojtabakhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:45:39+00:00

Iran में तख्तापलट करेंगे ट्रंप! | Trump | Netanyahu | Israel | World | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:45:32+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Iran-US-Israel War | Middle East Conflict | PM Modi | Congress Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:46:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Iran War में ऑस्ट्रिया और Trump में टकराव #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers