Responsive Scrollable Menu

बोरिंग Breakfast से बच्चे परेशान? चुकंदर से मिनटों में बनाएं ये Healthy Pink Pancake

बच्चे चीजों से, खासकर खाने से, बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं। हर मां के लिए यह एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है कि रोज नया क्या बनाया जाए। कभी-कभी तो मांओ को बच्चों के पसंदीदा खाने को भी एक नए अवतार में पेश करना पड़ता है, ताकि वे बिना किसी नखरे के उसे चट कर जाएं।

तो अगर आप भी अपने बच्चे की खाने की आदतों से परेशान हैं, तो यहां हम आपके लिए एक बेहद दिलचस्प पिंक पैनकेक की रेसिपी लेकर आए हैं। यह स्वाद में तो वही पुराना और सबका पसंदीदा पैनकेक है, बस इसका रंग गुलाबी है। और सबसे अच्छी बात? इसमें किसी भी तरह के आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, हमने इसमें सेहत से भरपूर चुकंदर मिलाया है, जो इसे सुंदर रंग के साथ-साथ पोषण भी देता है।
 

इसे भी पढ़ें: Kitchen Tips: बोरिंग लौकी से बनाएं 2 टेस्टी डिश, ये Quick Pulao-Kebab रेसिपी है कमाल


पिंक पैनकेक बनाने की सामग्री

चुकंदर, दूध, गेहूं का आटा या मैदा, चीनी या गुड़, थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और सेकने के लिए मक्खन या घी।

पिंक पैनकेक बनाने का तरीका

इसे बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले एक साबुत चुकंदर को अच्छी तरह उबाल लें और फिर उसे दूध के साथ मिक्सर में डालकर एकदम बारीक पीस लें। अब इस गुलाबी दूध को एक बर्तन में निकालें और इसमें पैनकेक बनाने का दूसरा सामान जैसे आटा, मिठास के लिए चीनी या गुड़ और हल्का सा बेकिंग पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। बस, अब एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करें, उस पर थोड़ा मक्खन लगाएं और इस मिक्सचर को फैलाकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। लीजिए, आपके गरमा-गरम और पोषण से भरपूर पिंक पैनकेक तैयार हैं, जिन्हें देखते ही बच्चे खुश हो जाएंगे।

Continue reading on the app

ट्रंप ने अब क्यों ठोका 100% टैरिफ? किस सेक्टर में मचा कोहराम

ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर घूम फिर कर टेरिफ पर आ गए हैं। इस बार ट्रंप ने 100% तक भारी भरकम टेरिफ लगाने का आदेश दिया है। ट्रंप ने अपनी पॉलिसी में बड़ा फेरबदल करते हुए विदेशी ब्रांडेड दवाओं पर 100% तक टेरिफ ठोकने की बात कही है। ट्रंप के इस फैसले का सीधा असर उन फार्मा कंपनियों पर पड़ेगा जो कंपनी दवाइयां अमेरिका के बाहर बनाती हैं। इस आदेश के साथ ही ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इन दवा कंपनियों को ना सिर्फ अपनी कीमतें कम करनी होंगी बल्कि उनका उत्पादन भी अमेरिका के अंदर ही करना होगा।

इसे भी पढ़ें: NSA डोभाल से मिले रूसी अधिकारी, क्या हुई बात?

नए नियमों के मुताबिक जो कंपनियां आंशिक रूप से अपना उत्पादन अमेरिका शिफ्ट कर देंगी उन्हें 20% टैक्स देना होगा। वहीं आदेश का पालन ना करने वाली कंपनियों से 100% टेरिफ वसूला जाएगा। ट्रंप का दावा है कि इस फैसले से ना सिर्फ दवाइयां सस्ती होंगी बल्कि देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नौकरियों के अवसर भी पैदा होंगे। इतना ही नहीं ट्रंप ने स्टील, एलुमिनियम और तांबे जैसे मेटल उत्पादन के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है। जिसमें कई सामानों पर टेरिफ घटा दिया गया और टैक्स वसूलने के नियमों में भी बदलाव किया गया। ट्रंप प्रशासन ने 1974 के व्यापार अधिनियम की धारा 232 के तहत स्टील, एलुमिनियम और तांबे के आयात पर 50% शुल्क बरकरार रखा है। वहीं कुछ मेटल्स पर टेरिफ 25% कर दिया गया। इसके अलावा जिन उत्पादों में मेटल की मात्रा 15% से कम है, उन्हें टैक्स से पूरी तरह से छूट दी गई है। हालांकि इसके टैक्स वसूलने के तरीके में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ है। अब यह शुल्क आयातित वस्तु के उस मूल्य पर लगेगा जो अमेरिकी ग्राहक भुगतान करते हैं। ना कि केवल धातु की मात्रा पर। अब यह समझिए कि ट्रंप के 100% टेरिफ के पीछे की वजह क्या है? दरअसल एक साल पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मुक्ति दिवस के नाम पर एक खास कानून आईईपीए यानी इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के तहत पूरी दुनिया पर भारीभरकम टैक्स लगा चुके थे। जिससे दुनिया के कई देश भड़क गए और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। जिसके बाद इस साल फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उन पुराने टैक्सों को अवैध और गैरकानूनी करार दिया। जिसका असर यह हुआ कि ट्रंप सरकार को 166 अरब डॉलर उन लोगों को वापस करने पड़ रहे हैं जिनसे यह टैक्स वसूला गया था। अब ट्रंप इसी भारीभरकम नुकसान की भरपाई करने और अपनी बात ऊपर रखने के लिए यह नियम लेकर आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: US में गिर रहे हैं बड़े-बड़े विकेट, आर्मी चीफ को हटाया, अब अगला नंबर काश पटेल-तुलसी गबार्ड का आया?

इस कदम का भारत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

घोषणा में स्पष्ट किए गए अनुसार, जेनेरिक दवाओं को छूट मिलने से भारत को काफी फायदा होगा। जेनेरिक दवाओं के वैश्विक बाज़ार में भारतीय कंपनियों का दबदबा है। इसलिए, अल्पावधि में जेनेरिक दवाओं को छूट मिलने से एक सुरक्षा कवच मिलेगा और कम लागत वाली दवाओं के निर्यात में आसानी होगी, जो अमेरिका के साथ भारत के दवा व्यापार की रीढ़ हैं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया,जेनेरिक दवाएं, जो भारतीय फार्मा निर्यात का अधिकांश हिस्सा हैं, टैरिफ से मुक्त हैं, लेकिन वाणिज्य विभाग जेनेरिक दवाओं की रीशॉर्डिंग की स्थिति का मूल्यांकन करेगा और तदनुसार टैरिफ का पुनर्मूल्यांकन करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: CSK ने जिस पर लगाई रिकॉर्डतोड़ बोली, अब उसे मिला डेब्यू का मौका

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया. इस खिलाड़ी पर ऑक्शन में सीएसके ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे और रिकॉर्डतोड़ बोली लगाई थी. Fri, 03 Apr 2026 19:23:07 +0530

  Videos
See all

Mahabahas Live: असम से योगी की हुंकार, विपक्ष पर प्रहार!| CM Yogi |Assam Rally | Congress | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:06:05+00:00

Assam Election 2026: अमित शाह ने UCC पर दी बड़ी सफाई! | #ytshorts #shorts #amitshah #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:08:33+00:00

Iran America War Live: अमेरिका के फाइटर जेट को ईरान ने मार गिराया! | Iran Shot Down US F-35 | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:04:33+00:00

B1 Bridge Destroyed By US: ईरान का सबसे बड़ा ब्रिज तबाह #shorts | US-Israel Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:04:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers