'आंखों में धूल मत झोंकों, 2 साल का बैन लगाओ..' बॉल टेंपरिंग पर बोले मोहम्मद आसिफ, फखर जमान पर दिया बड़ा बयान
PSL : पाकिस्तान में इन दिनों PSL 2026 खेला जा रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. ये टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गया है. आए दिन कोई न कोई नया विवाद टूर्नामेंट से जुड़ रहा है. पीएसएल में बॉल टेंपरिंग का विवाद सबसे बड़ा विवाद बनकर सामने आया है. इस बॉल टेंपरिंग के विवाद में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान का नाम प्रमुख तौर पर सामने आ रहा है.
बॉल टेंपरिंग की इस पूरी घटना में शाहीन अफरीद, हारिस रऊफ का नाम भी फखर जमान के साथ सामने आया है लेकिन इस पूरी घटना का ठिकार सिर्फ फखर जमान पर फोड़ दिया गया है. सामने आ रही तमाम रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) जमान को दोषी पाते हुए उन पर 2 मैच का बैन लगा दिया है.
बॉल टेंपरिंग की घटना पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
ये सजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ को नागवार गुजरा है. उन्होंने बॉल टेंपरिंग के इस पूरे मामले को लेकर अब फखर जमान पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
फखर जमान पर आसिफ ने दिया बड़ा बयान
मोहम्मद आसिफ ने फहकर जमान पर बैन पर कहा, 'जब आप पीएसएल खेलते हैं, तो आप पाकिस्तान को रिप्रेजेंट करते हैं. आप 25 करोड़ लोगों को रिप्रेजेंट करते हैं. फखर पर 2 मैचों का बैन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की तरफ से लगाना आंखों में धूल झोंकने जैसा है. मैं शाहीन अफरीदी और फखर जमान पर 2 साल का बैन लगाने की मांग करता हूं, क्योंकि उन्होंने हमारे प्यारे देश को शर्मसार किया है. बॉल से छेड़छाड़ करना क्रिकेट के मैदान पर किया जाने वाला सबसे बड़ा पाप है. हमने हमेशा जोश और पक्के इरादे के साथ क्रिकेट खेला है. क्रिकेट में चीटिंग की कोई जगह नहीं है'.
Mohammad Asif on Fahkar Zaman Ban : "When you play PSL, You represent Pakistan, you represent 25 Crore people. 2 Matches ban on Fahkar is an eye wash by PCB. I demand 2 Year Ban on Shaheen Afridi and Fakar Zaman for bringing Shame to our beloved Country. Tampering with the ball… pic.twitter.com/J8tLoPcw84
— Rohit (@Iam_Rohit_G) April 1, 2026
आपको बता दें कि, 29 मार्च को लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 6वां मैच खेला गया. मुकाबले में बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आया. इसमें पाकिस्तान के वनडे कप्तान शाहीन अफरीदी और सलामी बल्लेबाज फखर जमान का नाम प्रमुख तौर पर दोषी के रूप में आया. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें फखर जमान बॉल के साथ छोड़छाड़ कर उसका आकार बदलने की कोशिश कर रहे हैं.
???? BIGGEST HUMILIATION FOR PSL AND PAKISTANI FANS ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) March 29, 2026
Fakhar Zaman and Shaheen Shah Afridi did the ball tampering on live camera & got penalized by 5 runs
PSL is a league where the ball gets pink and now the ball gets tempered on live cam ????#MIvsKKR pic.twitter.com/U9MtHxmLOz
ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई
'Spirit' के डायरेक्टर ने एक्ट्रेस संग वैनिटी वैन में किया 'गंदा काम'? FIR दर्ज होने के बाद गिरफ्तार
Spirit Director Arrested: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है. हाल ही में फेमस प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रंजीत बालकृष्णन (Ranjith Balakrishnan) पर एक एक्ट्रेस एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए डायरेक्टर को अरेस्ट कर लिया. फिल्ममेकर को 31 मार्च के दिन केरल के इडुक्की से गिरफ्तार किया गया है.
वैनिटी वैन में एक्ट्रेस संग की गंदी हरकत?
पुलिस के अनुसार, साउथ फिल्मों की एक एक्ट्रेस ने डायेक्टर पर आरोप लगाया है कि 30 जनवरी 2026 के दिन एक मूवी की शूटिंग के दौरान उनके साथ ये हादसा हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ वैनिटी वैन के अंदर रंजीत ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी. शिकायत के बाद पीड़िता का गोपनीय बयान दर्ज किया गया था. एर्नाकुलम पुलिस ने FIR दर्ज की थी. फिर जांच के बाद पुलिस ने डायरेक्टर रंजीत को एक कार्यक्रम में जाते समय रास्ते में रोककर गिरफ्तार किया. रंजीत क सबसे पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के पास भेज दिया गया.
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
फिल्ममेकर रंजीत बालकृष्णन (Ranjith Balakrishnan) पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और धारा 79 (अपमानजनक शब्द/हावभाव) जैसी धाराएं फिल्ममेकर पर लगाई गई है. बता दें, कि ये ये सभी धाराएं गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आती हैं.
ये भी पढ़ें- विद्या बालन, भाग्यश्री से संजय दत्त तक, रितेश देशमुख की ‘Raja Shivaji’ में नजर आएंगे ये स्टार्स, जानें क्या होगा रोल?
बनाई स्पिरिट जैसी फिल्में
बता दें, रंजीत 'स्पिरिट', 'तिराक्काथा' और 'इंडियन रुपी' जैसी मलयालम अवॉर्ड-विनिंग फिल्मों का निर्देशन कर चुके है. वहीं, स्पिरिट नाम से डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी फिल्म लेकर आ रहे हैं. जिसमें प्रभास लीड रोल में होंगे और उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी. ये एक पैन इंडिया मूवी होने वाली है. वहीं, रंजीत की स्पिरिट की बात करे तो ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें लीड रोल में मोहनलाल थे.
पहले भी लग चुके है यौन उत्पीड़न का आरोप
बता दें, यौन उत्पीड़न का आरोप लगने से पहले भी रंजीत पर दो और मामले दर्ज हैं. 2024 में श्रीलेखा मित्रा ने उन पर 2009 में एक मलयालम फिल्म के ऑडिशन के दौरान यौन दुराचार का आरोप लगाया था. बाद में रंजीत ने श्रीलेखा के इन आरोपों को गलत बताया था फिर जुलाई 2025 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द कर दिया. उन्होंने रंजीत के खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही को खत्म कर दिया.
ये भी पढ़ें- भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बताया बाबा महाकाल से क्या की मांग?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















