Bank Job 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता
Bank Job 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब और सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in या निर्धारित पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और मापदंड ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
योग्यता और अनुभव
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी पब्लिक सेक्टर बैंक, रीजनल रूरल बैंक या अन्य बैंक में ऑफिसर कैडर में कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
जन्म तिथि: 2 मार्च 1996 से 1 मार्च 2006 के बीच
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850 + टैक्स
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹100 + टैक्स
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- स्क्रीनिंग
- पर्सनल इंटरव्यू
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step)
- आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/psbmar26/ पर जाएं।
- अब “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में बाकी डिटेल्स भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
वनडे में बने 696 रन...कप्तान ने ठोके 179 रन, न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त
New Zealand Break World Record : न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने 179 रन की पारी खेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. महिला वनडे इतिहास में अब कीवी टीम के नाम सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 347 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18


















.jpg)



