Responsive Scrollable Menu

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई

IPL vs PSL : इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जा रहा है, पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खेला जा रहा है. इन दोनों लीग की तुलना अक्सर होती रहती थी. आईपीएल या पीएसएल में कौन सबसे अच्छा है, इसके बारे में अक्सर बातें होती रहती हैं. आईपीएल 2026 में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होने पीएसएल को छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला लिया. लेकिन एक ऐसा बड़ा खिलाड़ी भी है, जिसने भारत में आईपीएल खेलने को छोड़कर पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग खेलना चुना है. ये खिलाड़ी कौन है, इसने क्यों आईपीएल को छोड़कर पीएसएल खेलना चुना है. आइए इसके बाते में विस्तार से जानते हैं. 

इस खिलाड़ी ने आईपीएल छोड़कर क्यों चुना पीएसएल

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा ने आईपीएल को छोड़कर इस साल पीएसएल में खेलना चुका है. अब उन्होंने खुद इस बारे में खुलकर बात की है. जम्पा ने बता दिया है कि, उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग को छोड़कर क्यों पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना चुना है. 

एडम जम्पा ने पीएसएल को चुनने की बताई वजह

एडम जम्पा ने कहा, 'मैंने इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया था. सच कहूं तो, मेरे जैसे स्किल सेट वाले इंसान के लिए मुझे दूसरे स्किल सेट के लिए जितने पैसे मिलते हैं उतने नहीं मिलते और आईपीएल में जितना समय लगता है, उसे देखते हुए मेरे लिए इसे खेलते रहना सही चॉइस नहीं लगा. मैं ब्रेक लेने वाला था, लेकिन लगभग एक महीने पहले पीएसएल के बारे में सोचा. यह सब बहुत जल्दी हो गया लेकिन मैं इसका मजा ले रहा हूं'.

नीलामी से पहले ही हट गए थे एम्पा

आपको बता दें कि, आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले ही एम्पा ने इस टूर्नामेंट में नहीं खेलना का फैसाल लिया था. आईपीएल 2026 की नालामी की लिस्ट में 350 प्लेयर का नाम था, जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था. ऐसे में उन्होंने आईपीएल नहीं खेलना का फैसला लिया था. लेकिन उसके तुरंद बाद उन्होंने पीएसएल में खेलने का फैसला कर लिया. 

लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं जम्पा

एडम जम्पा पीएसएल में लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे हैं. वो शाहीन अफरीद की कप्तानी में पाकिस्तान सुपर लीग के धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कराची किंग्स के खिलाफ 2 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं. उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 बल्लेबाजों की शिकार किया.

आईपीएल में जम्पा का प्रदर्शन 

एडम जम्पा ने आईपीएल 2016 से लेकर 2025 तक कुल 22 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 31 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने आईपीएल में एक बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है. जम्पा ने आईपीएल में अपना डेब्यू 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए किया था. उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 6 विकेट लेकर 19 रन रहा है. जम्पा ने अब तक 4 टीमों के लिए आईपीएल खेला है. जिसमें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें शामिल हैं.

ये खबर भी पढ़ें : कभी जर्सी से रंग निकला, कभी बॉल टेम्परिंग, अब बारिश ने धोई पाकिस्तान की इज्जत, 6 दिन में PSL में हुए ये 5 विवाद

Continue reading on the app

ये 5 झीलें कश्मीर के कई इलाकों में मचा सकती हैं तबाही, सरकार ने खुद स्वीकारी खतरे की बात

कश्मीर यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक कश्मीर घाटी की पांच झीलें ग्लेशियर झील फटने से आने वाली बाढ़ (GLOFs) के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं. सरकार ने इस खतरे को स्वीकारते हुए लगातार निगरानी और प्रभावी पूर्व चेतावनी प्रणालियों की आवश्यकता पर जोर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत की किस्मत ने दिया धोखा, खड़े-खड़े ऐसे हो गए आउट, Video

Rishabh Pant Run Out: आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ चौंकाने वाली घटना घटी. वह नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. Wed, 01 Apr 2026 20:14:09 +0530

  Videos
See all

Aar Paar: बाप रे बाप! डिबेट में ये कैसी भाषा | #bjpvscongress #globalnews #iranusisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:04:05+00:00

Jabalpur में गरमाई सियासी और धार्मिक बहस | Religion | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:08:27+00:00

जाट Target Killing से दहला समाज..हिंदू युवाओं पर सुनियोजित हमले बढ़े #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:07:53+00:00

Bhopal Encounter : विजय हत्याकांड में तीसरा आरोपी आसिफ बम गिरफ्तार | Vijay Mewada Murder Case | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T15:09:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers