Smartphone Deal: Motorola Edge 60 Stylus की कीमत धड़ाम, ₹19,000 से कम में पाएं 8GB RAM, 45W चार्जिंग फोन
Smartphone Deal: मोटोरोला भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है। खासतौर पर बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी ने ऐसे स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो युवाओं को स्टाइल, दमदार कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस का पूरा एक्सपीरियंस देते हैं। ऐसे में अगर आप भी मोटोरोला का स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो Motorola Edge 60 Stylus पर विचार कर सकते हैं।
कंपनी ने इस हैंडसेट साल 2025 में पेश किया था। अब यह अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ 19 हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल रहा है। फोन में 6.7” POLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 8GB RAM और बिल्ट-इन स्टाइलस के साथ कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। देखिए ऑफर प्राइस और फीचर्स।
Motorola Edge 60 Stylus का डिस्काउंट प्राइस
Motorola Edge 60 Stylus को लॉन्च के समय Rs 22,999 में बेचा गया था। लेकिन अब Amazon पर इसकी कीमत Rs 20,388 कर दी गई है। यह सीधे तौर पर Rs 2,611 की छूट है। इसके अलावा, बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफ़र्स के जरिए कीमत में और Rs 1,500 तक की कटौती की जा सकती है।
अगर आप ईएमआई विकल्प चुनते हैं तो यह Rs 717 प्रति माह से शुरू होती है। साथ ही, अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो मॉडल और स्थिति के अनुसार Rs 19,350 तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।
Motorola Edge 60 Stylus के स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 60 Stylus में 6.7 इंच का POLED डिस्प्ले है, जो Full HD+ रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे विजुअल्स काफी स्पष्ट और स्मूद दिखते हैं। फोन में बिल्ट-इन स्टाइलस भी शामिल है, जो यूज़िंग अनुभव और उत्पादकता दोनों को बढ़ाता है। परफॉर्मेंस के लिए यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस है, साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 15 पर चलता है और इसमें Moto UI फीचर्स भी दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे आप शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
कल लॉन्च होगा Redmi Note 15 SE 5G: 5,800mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ मिलेगी 48 महीने लैग-फ्री परफॉर्मेंस
Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G को कल यानी 2 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन अपनी बड़ी 5,800mAh बैटरी, 50MP प्राइमरी कैमरा और 48 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है।
इस स्पेशल एडिशन फोन में 45W फास्ट चार्जिंग, डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्टाइलिश कलर ऑप्शन जैसे Carbon Black, Crimson Reserve और Frosted White शामिल हैं। इसके अलावा, यह Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। लॉन्च के बाद यह हैंडसेट Flipkart पर बेचा जाएगा।देखिए आने वाले Redmi Note 15 SE 5G की कीमत-फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।
Redmi Note 15 SE 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स (संभावित)
Redmi Note 15 SE 5G के लिए सपोर्टेड माइक्रोसाइट के अनुसार, इस हैंडसेट में 5,800mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 44 घंटे से अधिक इस्तेमाल की जा सकेगी। इसके अलावा, यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इससे पुष्टि होती है कि इस फोन की बैटरी, स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G की 5,520mAh बैटरी से बड़ी होगी।
कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्पेशल एडिशन भारत में Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 15 SE 5G Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White कलर वेरिएंट में आएगा। Crimson Reserve वेरिएंट में वीगन लेदर बैक पैनल होगा और इसकी मोटाई 7.82mm है।
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो स्क्वायरकल्ड डेको के अंदर रखा गया है। इसमें 50MP MasterPixel प्राइमरी शूटर होगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। ध्यान देने वाली बात है कि स्टैंडर्ड एडिशन में 108MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस
Redmi Note 15 SE 5G को ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा, जो स्टैंडर्ड Redmi Note 15 5G में भी इस्तेमाल होता है। कंपनी का कहना है कि फोन में 48 महीने तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस मिलेगी। इसके अलावा, इसमें GPU में 10% बूस्ट और CPU में 30% बूस्ट का दावा किया गया है। बता दें, Redmi Note 15 SE 5G भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















