Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म करने से सीएम धामी पर भड़के मौलाना
Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म होने पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मदरसों को बदनाम कर रहे हैं. उन्हें मदरसों का इतिहास पढ़ना चाहिए. जंग आजादी में तमाम मुस्लिम नौजवानों ने कुर्बानी दी है. सीएम धामी ने ढाई सौ मदरसों में ताले लगवाए हैं, 12 मजारों पर बुलडोजर चलवाए हैं. ऐसा तो सीएम योगी ने भी नहीं किया है.' अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो-
Hanuman Jayanti 2026: आज या कल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस तिथि पर ही भगवान हनुमान जी का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पूर्णिमा की तिथि दो दिन पड़ रही है. आज यानी 1 अप्रैल और 2 अप्रैल यानी कल भी. ऐसे में लोगों के बीच हनुमान जयंती को लेकर भी असमंजस बना हुआ है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली को महादेव का रुद्रावतार भी कहा जाता है. उन्होंने वानर रूप में जन्म लिया था और अपना जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित किया था. चलिए जानते हैं इस वर्ष किस दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी.
1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? (When is Hanuman Jayanti 2026)
द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. बजरंगबली का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इस बार तिथि दो दिन पड़ रही है. पूर्णिमा का प्रारंभ 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर हुआ और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है. हनुमान जयंती का उपवास 2 तारीख पर रखा जाएगा.
हनुमान जयंती 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat)
इस साल हनुमान जयंती पर पूजा के लिए विशेषकर दो खास मुहूर्त बन रहे हैं. पंचांग के मुताबिक 2 अप्रैल को जयंती है. इसलिए, इस दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट से सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक, पहले शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. यह सबसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जा रहा है. इसके पश्चात शाम को 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट पर हनुमान जी की पूजा के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त है. इसमें भी पूजा कर सकते हैं. हनुमान जी की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त भी खास होता है इसलिए दोपहर को 12 बजे से 12:50 तक पूजा की जा सकती है.
हनुमान जयंती पर बन रहे शुभ संयोग
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. ध्रुव योग सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद व्याघात योग लग रहा है. इसके बाद शाम को हस्त नक्षत्र 5 बजकर 38 मिनट पर बन रहा है. इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग रहा है.
हनुमान जयंती पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2026 Puja Vidhi)
हनुमान जयंती के दिन भक्तों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना या फिर पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. पूजा के लिए घर के मंदिर की सफाई करें और लकड़ी की चौकी बिठाएं. इस पर कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी के समक्ष घी का दीया जलाएं और धूप जलाएं. अब उन्हें लाल फूल, सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल चढ़ाएं. हनुमान जी को भोग लगाएं. इसके बाद हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें और हनुमान चालीसा का भी पाठ करें. इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बजरंगबाण का भी पाठ करना चाहिए. साथ ही उनकी आरती करें और क्षमा मांगते हुए पूजन समाप्त करें. हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर गुड़-चने और पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए. जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















