Responsive Scrollable Menu

Hanuman Jayanti 2026: आज या कल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जयंती मनाई जाती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस तिथि पर ही भगवान हनुमान जी का जन्म हुआ था. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पूर्णिमा की तिथि दो दिन पड़ रही है. आज यानी 1 अप्रैल और 2 अप्रैल यानी कल भी. ऐसे में लोगों के बीच हनुमान जयंती को लेकर भी असमंजस बना हुआ है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, बजरंगबली को महादेव का रुद्रावतार भी कहा जाता है. उन्होंने वानर रूप में जन्म लिया था और अपना जीवन भगवान राम की सेवा में समर्पित किया था. चलिए जानते हैं इस वर्ष किस दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी.

1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? (When is Hanuman Jayanti 2026)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. बजरंगबली का जन्म चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था. इस बार तिथि दो दिन पड़ रही है. पूर्णिमा का प्रारंभ 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर हुआ और इसका समापन 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर होगा. ऐसे में हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जा रही है. हनुमान जयंती का उपवास 2 तारीख पर रखा जाएगा.

हनुमान जयंती 2026 पूजा शुभ मुहूर्त (Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat)

इस साल हनुमान जयंती पर पूजा के लिए विशेषकर दो खास मुहूर्त बन रहे हैं. पंचांग के मुताबिक 2 अप्रैल को जयंती है. इसलिए, इस दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट से सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक, पहले शुभ मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं. यह सबसे सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जा रहा है. इसके पश्चात शाम को 6 बजकर 39 मिनट से रात 8 बजकर 6 मिनट पर हनुमान जी की पूजा के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त है. इसमें भी पूजा कर सकते हैं. हनुमान जी की पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त भी खास होता है इसलिए दोपहर को 12 बजे से 12:50 तक पूजा की जा सकती है.

हनुमान जयंती पर बन रहे शुभ संयोग

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. ध्रुव योग सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहने वाला है. इसके बाद व्याघात योग लग रहा है. इसके बाद शाम को हस्त नक्षत्र 5 बजकर 38 मिनट पर बन रहा है. इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग रहा है.

हनुमान जयंती पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2026 Puja Vidhi)

हनुमान जयंती के दिन भक्तों को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है. इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना या फिर पानी में गंगाजल मिलाकर नहाना चाहिए. इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें. हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें. पूजा के लिए घर के मंदिर की सफाई करें और लकड़ी की चौकी बिठाएं. इस पर कपड़ा बिछाएं और हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें. हनुमान जी के समक्ष घी का दीया जलाएं और धूप जलाएं. अब उन्हें लाल फूल, सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल चढ़ाएं. हनुमान जी को भोग लगाएं. इसके बाद हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें और हनुमान चालीसा का भी पाठ करें. इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बजरंगबाण का भी पाठ करना चाहिए. साथ ही उनकी आरती करें और क्षमा मांगते हुए पूजन समाप्त करें. हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर गुड़-चने और पान का बीड़ा अर्पित करना चाहिए. जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.

Continue reading on the app

प्रीमियम ईंधन की कीमतें बढ़ीं; सामान्य पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

एक्सपी100 पेट्रोल की कीमत अब 160 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 149 रुपए थी। यह हाई-ऑक्टेन फ्यूल मुख्य रूप से लग्जरी कारों और हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलों में इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इंजन की क्षमता बेहतर होती है।

इसी तरह कंपनी ने एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल (प्रीमियम डीजल) की कीमत भी बढ़ा दी है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 92.99 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 91.49 रुपए थी।

हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद, भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

तेल कंपनियों ने ऑटो फ्यूल की कीमतों को स्थिर रखा है, जबकि अन्य पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी 94.72 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर है।

इस बीच, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जबकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़कर 2 लाख रुपए प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं।

वैश्विक स्तर पर, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिकी सेना अगले तीन हफ्तों में ईरान पर हमले रोक सकती है, जिससे तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके प्रमुख लोगों को निशाना बनाया जाता रहा, तो वह अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इससे क्षेत्र में अनिश्चितता बनी हुई है।

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति, के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री, मुंबई से होगी दो खिलाड़ियों की छुट्टी, सूर्या का क्या करेंगे हार्दिक? MI vs DC की सभावित प्लेइंग-11

IPL 2026 MI vs DC Predicted Playing 11: आईपीएल 2026 का जीत से आगाज करने वालीं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 4 अप्रैल को अपने दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में दोनों की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दिल्ली में पृथ्वी शॉ की एंट्री हो सकती है, जो केएल राहुल के साथ ओपनिंग की भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, मुंबई से दो खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. देखना यह होगा कि सूर्यकुमार यादव को लेकर एमआई मैनेजमेंट क्या फैसला लेता है, जिन्हें केकेआर के खिलाफ प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर काफी बवाल मचा था. Fri, 3 Apr 2026 16:56:30 +0530

  Videos
See all

NKP | Sushant Singh | शांति की जगह Trump ने Iran को और भड़काया ! |World News | Iran-Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:09:41+00:00

Iran Israel War: ईरान ने दुनिया के सामने उड़ाया Trump का मजाक | Chakra View | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:07:37+00:00

Pakistani Seema Haider Kuaa Puja: सीमा हैदर ने किया कुआं पूजन। Sachin Meena | AP Singh | Viral |N18v #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:04+00:00

Assam Elections 2026: Owaisi का असम चुनाव में जहरीला और भड़काऊ भाषण | AIMIM | Hojai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers