Hanuman Jayanti 2026: कहीं लेटे हुए तो कहीं भूत प्रेत भगाते हुए, हनुमान जयंती पर करें इन शक्तिशाली धाम के दर्शन, कष्ट से मिलेगी मुक्ति
Hanuman Jayanti 2026 Hanuman Temple: चैत्र पूर्णिमा को हर वर्ष हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है. इस दिन व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और हर परेशानी दूर होती है. हनुमान जयंती के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे हनुमानजी के मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दर्शन करने मात्र से ही व्यक्ति की किस्मत चमक जाएगी. आइए जानते हैं भारत के प्रसिद्ध हनुमान के मंदिरों के बारे में...
विद्या बालन, भाग्यश्री से संजय दत्त तक, रितेश देशमुख की ‘Raja Shivaji’ में नजर आएंगे ये स्टार्स, जानें क्या होगा रोल?
Raja Shivaji Caste: बॉलीवुड में पिछले साल 2025 को विक्की कौशल 'छावा' लेकर आए थे, जिसमें मराठा के छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. वहीं, अब बेटे के बाद शिवाजी महाराज की कहानी सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है, जिसे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है राजा शिवाजी, जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक टीजर जारी किया है. इस फिल्म में विद्या बालन, भाग्यश्री से लेकर संजय दत्त तक कई बड़े-बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.
'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज
रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी 'राजा शिवाजी' में नो बतौर एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल भी निभा रहे हैं. 'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत संजय दत्त के लुक से होती है. फिल्म में वो मुगल सेना की तरफ से लड़ते हुए दिखाई दिए हैं. टीजर में आगे महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की झलक दिखती है, जो मराठाओं की तरफ से नजर आए हैं. टीजर में आगे अभिषेक बच्चे भी धमाकेदार लुक में दिख रहे हैं. वहीं, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा किरदार भी शानदार लग रहा है.
ये भी पढ़ें- भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बताया बाबा महाकाल से क्या की मांग?
फिल्म में कौन किस किरदार में आएंगे नजर-
1. रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh)
राजा शिवाजी में रितेश देशमुख शिवाजी महाराज का रोल निभाते नजर आएंगे. एक्टर ने फिल्म में धमदार एक्टिंग की है.
2. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)
'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन भी दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे. एक्टर फिल्म में शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज को रोल प्ले करते नजर आएंगे.
3. जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza)
एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की पहली पत्नी, सईबाई का रोल प्ले करती नजर आएंगी. जेनेलिया इस फिल्म की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं.
4. संजय दत्त (Sanjay Dutt)
'राजा शिवाजी' में संजय दत्त विलेन अफजल खान का रोल निभाएंगे. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराजकी वीरता की कहानी है, जिसमें संजय दत्त खूंखार अफजल खान के रूप में तहलका मचाने वाले हैं.
5. भाग्यश्री (Bhagyashree)
मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री इस फिल्म में शिवाजी महाराज की मां यानि राजमाता जीजाबाई को रोल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए इसे हामी भरी थी, क्योंकि वो इस रोल को शक्ति और नारी सामर्थ्य का प्रतीक मानती हैं.
6. विद्या बालन (Vidya Balan)
'राजा शिवाजी' में विद्या बालन एक रानी के रूप में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सई बाई का किरदार निभाएंगी, जो दमदार और शाही होने वाला है.
ये भी पढ़ें- 'आपका रेट कार्ड बन जाएगा', ऑडिशन के नाम पर बालिका बधू की एक्ट्रेस संग हुई थी बदसलूकी, फिर ऐसे लिया था बदला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation
















.jpg)




