Responsive Scrollable Menu

विद्या बालन, भाग्यश्री से संजय दत्त तक, रितेश देशमुख की ‘Raja Shivaji’ में नजर आएंगे ये स्टार्स, जानें क्या होगा रोल?

Raja Shivaji Caste: बॉलीवुड में पिछले साल 2025 को विक्की कौशल 'छावा' लेकर आए थे, जिसमें  मराठा के छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई थी. ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. वहीं, अब बेटे के बाद शिवाजी महाराज की कहानी सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है, जिसे रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम है राजा शिवाजी, जिसका हाल ही में फर्स्ट लुक टीजर जारी किया है. इस फिल्म में विद्या बालन, भाग्यश्री से लेकर संजय दत्त तक कई बड़े-बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं.

'राजा शिवाजी' का धमाकेदार टीजर रिलीज

रितेश देशमुख के डायरेक्शन में बनी 'राजा शिवाजी' में नो बतौर एक्टर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल भी निभा रहे हैं. 'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसकी शुरुआत संजय दत्त के लुक से होती है. फिल्म में वो मुगल सेना की तरफ से लड़ते हुए दिखाई दिए हैं. टीजर में आगे महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) की झलक दिखती है, जो मराठाओं की तरफ से नजर आए हैं. टीजर में आगे अभिषेक बच्चे भी धमाकेदार लुक में दिख रहे हैं. वहीं, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा किरदार भी शानदार लग रहा है. 

ये भी पढ़ें- भूत बंगला की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने महाकालेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बताया बाबा महाकाल से क्या की मांग?

फिल्म में कौन किस किरदार में आएंगे नजर-

1. रितेश देशमुख  (Riteish Deshmukh)

राजा शिवाजी में रितेश देशमुख  शिवाजी महाराज का रोल निभाते नजर आएंगे. एक्टर ने फिल्म में धमदार एक्टिंग की है.

2. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)

'राजा शिवाजी' में अभिषेक बच्चन भी दुश्मनों से लड़ते नजर आएंगे. एक्टर फिल्म में शिवाजी महाराज के बेटे  संभाजी महाराज को रोल प्ले करते नजर आएंगे.

3. जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza)

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख  'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज की पहली पत्नी, सईबाई का रोल प्ले करती नजर आएंगी. जेनेलिया इस फिल्म की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं.

4. संजय दत्त (Sanjay Dutt)

'राजा शिवाजी' में संजय दत्त  विलेन अफजल खान का रोल निभाएंगे. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराजकी वीरता की कहानी है, जिसमें संजय दत्त खूंखार अफजल खान के रूप में तहलका मचाने वाले हैं.

5. भाग्यश्री (Bhagyashree)

मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री इस फिल्म में  शिवाजी महाराज की मां यानि राजमाता जीजाबाई को रोल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए इसे हामी भरी थी, क्योंकि वो इस रोल को  शक्ति और नारी सामर्थ्य का प्रतीक मानती हैं.

6. विद्या बालन (Vidya Balan)

 'राजा शिवाजी' में विद्या बालन एक रानी के रूप में नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस सई बाई का किरदार निभाएंगी, जो  दमदार और शाही होने वाला है. 

ये भी पढ़ें- 'आपका रेट कार्ड बन जाएगा', ऑडिशन के नाम पर बालिका बधू की एक्ट्रेस संग हुई थी बदसलूकी, फिर ऐसे लिया था बदला

 

Continue reading on the app

ईरान को घेरने का नेतन्याहू ने बनाया तगड़ा प्लान, इन देशों के साथ बना रहा नया गठबंधन

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि ईरान का मुकाबला करने के लिए इजरायल चुपचाप नए क्षेत्रीय गठबंधन बना रहा है, जो मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के चलते व्यापक सहयोग की ओर एक संकेत है। अपने संबोधन में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल "ईरानी खतरे" का सामना करने के लिए क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है। उन्होंने शामिल देशों का नाम लिए बिना कहा, "हम क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ नए गठबंधन बना रहे हैं। जल्द ही, मैं आपको इन महत्वपूर्ण समझौतों के बारे में और अधिक जानकारी दे पाऊंगा। नेतन्याहू की टिप्पणियां इस बात का संकेत देती हैं कि ईरान की सैन्य और परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर साझा चिंताओं के चलते इज़राइल और अरब जगत के कुछ हिस्सों के बीच गठबंधन गहराता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध के बीच ट्रंप ने लगाई बिजनेसमैन वाली बुद्धि, खाड़ी देशों से वसूलेंगे लगान

उन्होंने इस पहल को एक व्यापक रणनीति का हिस्सा बताया, जिसे उन्होंने युद्धक्षेत्र में मिली बड़ी जीत के रूप में वर्णित किया। नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उसकी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं का जिक्र करते हुए कहा कि हमने दो गंभीर खतरों को करारा प्रहार करके दूर कर दिया है। इज़राइली नेता ने दावा किया कि हाल के अभियानों ने ईरान की हथियार विकसित करने की क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है। उन्होंने पहले के हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने ईरान द्वारा परमाणु हथियार और कई बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस होने के तत्काल खतरे को खत्म कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि चल रहे अभियानों ने ईरान की ऐसे हथियार बनाने की औद्योगिक क्षमता को और कम कर दिया है। नेतन्याहू ने कहा कि हमने इन विनाशकारी हथियारों के उत्पादन की शासन की औद्योगिक क्षमता को नष्ट करके एक पूरक उपलब्धि हासिल की है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल की नाक के नीचे से ईरान के सुप्रीम लीडर को उठा ले गया रूस? 'खामनेई' पर होश उड़ाने वाला दावा

नेतन्याहू ने यह भी संकेत दिया कि ईरान का व्यापक क्षेत्रीय प्रभाव कम हो गया है, और दावा किया कि हिज़्बुल्लाह अब इज़राइल के लिए रणनीतिक खतरा नहीं है। उन्होंने इससे आगे बढ़कर तेहरान में दीर्घकालिक परिवर्तन की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा, "देर-सवेर, ईरानी शासन का पतन होगा।

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं हमाम हुसैन...जिसने दूध बेचकर घर चलाया, कुश्ती के सपने को जिंदा रख जीता गोल्ड मेडल

who is Hamam Hussain: पहलवान हमाम हुसैन जब पांच साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था. उसके बाद उन्होंने मुफलिसी में अपनी जिंदगी काटी. उन्होंने दूध बेचकर घर चलाया और अपनी कुश्ती के सपने को जिंदा रखा. आज उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपने सपने को साकार किया. Wed, 1 Apr 2026 21:35:55 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: Bengal में चुनावी हिंसा पर क्या बोले 'दीदी' फैन?#bengalelection2026 #sealdah #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:01:09+00:00

West Bengal Election: Bengal में टीएमसी को लेकर क्या बोली Sealdah की पब्लिक? #bengalelection2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:10:00+00:00

ट्रंप धुरंधर या सरेंडर | Shorts | Iran Vs Israel US War | Trump | NATO | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T16:58:11+00:00

Police कस्टडी से न्यायिक हिरासत में शिफ्ट हुए Ashok Kharat #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T17:07:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers